NE

News Elementor

मन्दिर की शाखा नही बल्कि वह देवालय, कांग्रेसियों मे सनातन की समझ का अभाव :भाजपा

Table of Content

प्रतीकात्मक मन्दिर बनने से नही बदलता पौराणिक स्वरूप, कांग्रेस की चिंता राजनैतिक :भाजपा

कांग्रेस द्वारा सदबुद्धि यज्ञ को आडंबर बताते हुए कहा कि इन कथित धर्मध्वजा के रखवाले उस समय सनातन के अपमान पर हंस रहे थे जब कांग्रेस समर्थित वकील कोर्ट मे भगवान को काल्पनिक बता रहे थे

कांग्रेस पर पलट वार : एक प्रतीकात्मक मन्दिर को सेंटर और शाखा कहने वालों को पहले सनातन के बारे मे समझना होगा. मन्दिर कोई व्यावसायिक संस्थान नही जिसे सेंटर या शाखा से संबोधित किया जाय

सच्ची बात : दिल्ली अथवा कहीं भी प्रतीकात्मक मन्दिर बनने से किसी भी ज्योतिर्लिंगों का महत्व कम नही होता

मन्दिर की शाखा नही बल्कि वह देवालय, कांग्रेसियों मे सनातन की समझ का अभाव :भाजपा


ट्रस्ट श्री केदारनाथ धाम दिल्ली के द्वारा केदारनाथ मंदिर का निर्माण किया जा रहा है, इस मन्दिर का केदारनाथ धाम जो की उत्तराखंड में स्थित है और 12 ज्योतिलिंगों में से एक है उस से कोई संबंध नहीं है

बड़ी खबर : बाबरी मस्जिद के समर्थक कर रहे हैं , श्री केदारनाथ के नाम से बनने वाले मंदिर पर आपत्ति है

प्रतीकात्मक मंदिर को सेंटर या शाखा कहना शर्मनाक , तुष्टिकरण का परिचायक :भाजपा

दिल्ली में खाटू श्याम, माता वैष्णो देवी और बद्रीनाथ जैसे कई मंदिर बनाये गए है उसी तरह हमारी ट्रस्ट दवारा भी श्री केदारनाथ मंदिर दिल्ली का निर्माण किया जा रहा है: ट्रस्ट श्री केदारनाथ धाम

हमेशा तुष्टिकरण के लिए सनातन की आलोचना करने वाले कांग्रेसी आज सनातन पर ज्ञान बांच रहे हैं जो कि हास्यास्पद है : महेंद्र भट्ट

सनातन विरोधियों के इस व्यवहार को देश की जनता भली भाँति जानती है और माफ नही करने वाली है

प्रतीकात्मक मन्दिर का विरोध कर रही कांग्रेस भगवान को काल्पनिक बताकर साफ कर चुकी है कि वह दोहरे मापदंड अपनाकर खुद को सनातन प्रेमी होने का ढोँग कर रही है

भाजपा ने कांग्रेस पर सनातन के विरोध और देवभूमि के अपमान की सुपारी लेने का आरोप लगाया है

जो लोग हमेशा बाहरी आक्रांताओं के नाम पर बनी बाबरी मस्जिद को बचाने में लगे रहे, उन्हे श्री केदारनाथ के नाम से बनने वाले मंदिर बनने पर आपत्ति है: महेंद्र भट्ट

लगातार जनता द्वारा नकारे जाने के बाद भी कांग्रेस नेताओं का सनातन और देवभूमि विरोधी बयानबाजी करना बेहद शर्मनाक है

कांग्रेस हमेशा सनातन संस्कृति को बढ़ावा देने वाले कार्यों का विरोध करती आई है

कांग्रेस नेताओं और सहयोगी दलों ने हिंदू धर्म को खुलेआम नाश करने की बात की है। यही वजह है कि दिल्ली में श्री केदारनाथ के प्रतीकात्मक मंदिर का निर्माण उन्हे हजम नही हो रहा है

काबूल से आए लुटेरे बाबर की अयोध्या में स्थित मस्जिद को बचाने के लिए जिन्होंने रात दिन एक किए, अब उन्ही को श्री केदार मंदिर निर्माण से होने वाले प्रचार प्रसार से आपत्ति हो रही है

भाजपा के प्रदेश प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि दिल्ली मे भगवान केदारनाथ के प्रतीकात्मक मन्दिर को लेकर कांग्रेसियों की चिंता राजनीति से प्रेरित है या उन्हे सनातन या पौराणिक समझ कम है।
चौहान ने कहा कि दिल्ली अथवा कहीं भी प्रतीकात्मक मन्दिर बनने से किसी भी ज्योतिर्लिंगों का महत्व कम नही होता। पुराणों मे 12 ज्योतिर्लिंगों का उल्लेख है और किसी प्रतीकात्मक मन्दिर के बनने से कुछ भी बदलाव असंभव है। उन्होंने कहा कि देश मे कई प्रतीकात्मक मंन्दिर हैं और आस्थावान लोग वहां सदियों से पूजा अर्चना करते आये हैं। इससे सनातन धर्मालंबी आहत नही बल्कि राहत महसूस करेंगे। उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि एक प्रतीकात्मक मन्दिर को सेंटर और शाखा कहने वालों को पहले सनातन के बारे मे समझना होगा। मन्दिर कोई व्यावसायिक संस्थान नही जिसे सेंटर या शाखा से संबोधित किया जाय।

उन्होंने कांग्रेस द्वारा सदबुद्धि यज्ञ को आडंबर बताते हुए कहा कि इन कथित धर्मध्वजा के रखवाले उस समय सनातन के अपमान पर हंस रहे थे जब कांग्रेस समर्थित वकील कोर्ट मे भगवान को काल्पनिक बता रहे थे तब उन्होंने कोई विरोध प्रदर्शन और न ही किसी तरह से अपने हाईकमान के सामने विरोध जताया।
चौहान ने कहा कि हमेशा तुष्टिकरण
के लिए सनातन की आलोचना करने वाले कांग्रेसी आज सनातन पर ज्ञान बांच रहे हैं जो कि हास्यास्पद है. उन्होंने कहा कि सनातन विरोधियों के इस व्यवहार को देश की जनता भली भाँति जानती है और माफ नही करने वाली है। प्रतीकात्मक मन्दिर का विरोध कर रही कांग्रेस भगवान को काल्पनिक बताकर साफ कर चुकी है कि वह दोहरे मापदंड अपनाकर खुद को सनातन प्रेमी होने का ढोँग कर रही है।

चौहान ने तंज कसते हुए, कांग्रेस पर सनातन के विरोध और देवभूमि के अपमान की सुपारी लेने का आरोप लगाया है । जो लोग हमेशा बाहरी आक्रांताओं के नाम पर बनी बाबरी मस्जिद को बचाने में लगे रहे, उन्हे श्री केदारनाथ के नाम से बनने वाले मंदिर बनने पर आपत्ति है,
चौहान ने कहा, लगातार जनता द्वारा नकारे जाने के बाद भी कांग्रेस नेताओं का सनातन और देवभूमि विरोधी बयानबाजी करना बेहद शर्मनाक है। उन्होंने कहा, कांग्रेस हमेशा सनातन संस्कृति को बढ़ावा देने वाले कार्यों का विरोध करती आई है । कांग्रेस नेताओं और सहयोगी दलों ने हिंदू धर्म को खुलेआम नाश करने की बात की है। यही वजह है कि दिल्ली में श्री केदारनाथ के प्रतीकात्मक मंदिर का निर्माण उन्हे हजम नही हो रहा है । हैरानी है कि काबूल से आए लुटेरे बाबर की अयोध्या में स्थित मस्जिद को बचाने के लिए जिन्होंने रात दिन एक किए, अब उन्ही को श्री केदार मंदिर निर्माण से होने वाले प्रचार प्रसार से आपत्ति हो रही है ।

श्री केदारनाथ धाम दिल्ली ट्रस्ट
मन्दिर : बुराड़ी, बख्तावरपुर रोड हिरंकी, दिल्ली-110084 ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा कि

श्री केदारनाथ धाम दिल्ली ट्रस्ट

मन्दिर : बुराड़ी, बख्तावरपुर रोड हिरंकी, दिल्ली-110084

हम आपको सूचित करना चाहते है की हमारा ट्रस्ट श्री केदारनाथ धाम दिल्ली के द्वारा केदारनाथ मंदिर का निर्माण किया जा रहा है, इस मन्दिर का केदारनाथ धाम जो की उत्तराखंड में स्थित है और 12 ज्योतिलिंगों में से एक है उस से कोई संबंध नहीं है

जैसा की आपको ज्ञात ही होगा कि दिल्ली में खाडू श्याम, माता वैष्णो देवी और बद्रीनाथ जैसे कई मंदिर बनाये गए है उसी तरह हमारी ट्रस्ट दवारा भी श्री केदारनाथ मंदिर दिल्ली का निर्माण किया जा रहा है..

admin

admin@apnapahadapnarojgar.com https://apnapahadapnarojgar.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

भड़काऊ और भ्रामक पोस्ट फैलाने वालों पर कानूनी कार्रवाई के निर्देश

भड़काऊ और भ्रामक पोस्ट फैलाने वालों पर कानूनी कार्रवाई के निर्देश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि चारधाम एवं हेमकुंट साहिब यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुख-सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए।   मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशभर में...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले—मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से युवाओं को मिल रहा लाभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले—मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से युवाओं को मिल रहा लाभ मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर, चंपावत में आयोजित “युवा संवाद : युवा शक्ति, उत्तराखंड की प्रगति” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर स्थानीय जनता एवं युवाओं ने मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया।     कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने युवाओं...

धामी सरकार का बड़ा फैसला, धार्मिक स्थलों के विकास और संपर्क मार्गों के लिए करोड़ों की सौगात

    धामी सरकार का बड़ा फैसला, धार्मिक स्थलों के विकास और संपर्क मार्गों के लिए करोड़ों की सौगात       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों को गति प्रदान करने तथा जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण घोषणाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए 10.08 करोड़ की वित्तीय एवं...

धामी कैबिनेट का फैसला : मिडिल ईस्ट में युद्ध के कारण बढ़ी बिटुमेन की कीमतों के प्रभावी नियंत्रण हेतु बनाई जाएगी विशेष व्यवस्था

धामी कैबिनेट का फैसला : मिडिल ईस्ट में युद्ध के कारण बढ़ी बिटुमेन की कीमतों के प्रभावी नियंत्रण हेतु बनाई जाएगी विशेष व्यवस्था   धामी मंत्रिमंडल की बैठक में गुरुवार को कुल 12 प्रस्ताव आए। जिसमें कई अहम फैसले लिए गए। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली 2026 को मंजूरी दी गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...

मुख्यमंत्री धामी ने नगर निकायों में स्वच्छता सुधार के लिए पशु शवदाह गृह व कूड़ा प्रबंधन योजनाओं को मंजूरी दी

मुख्यमंत्री धामी ने नगर निकायों में स्वच्छता सुधार के लिए पशु शवदाह गृह व कूड़ा प्रबंधन योजनाओं को मंजूरी दी मुख्यमंत्री धामी द्वारा कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों के साथ ही राज्य के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में अवस्थापना सुविधाओं के विकास के तहत विभिन्न सड़कों के निर्माण तथा सार्वजनिक सुविधाओं से संबंधित योजनाओं आदि के लिए...

अपना पहाड़ अपना रोज़गार हिन्दी न्यूज पोर्टल में नकारात्मक एवं सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित किया जाता है। आप भी हमसे जुड़ सकते हैं और अपने मुद्दों को, समाचारों को और अपनी लेखनी को प्रकाशित करवा सकते हैं।

Must Read

©2023- All Right Reserved. Designed and Developed by :