NE

News Elementor

प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सैनिकों के सम्मान और उनके आश्रितों के लिए अनेक योजनाएं संचालित की गई है  

Table of Content

राजपुर निवासी राइफलमैन अमर शहीद मनोज राणा की 11वीं पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने की

 

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा बलिदानियों की कोई जाति या धर्म नहीं होता, बलिदानियों का सम्मान उनकी यादों को संजोए रखना हर देशवासी का कर्तव्य है।

देश की सुरक्षा में तैनात हर पांचवां सैनिक उत्तराखंड से होता है, देश को जब-जब जरूरत पड़ी उत्तराखंड के वीरों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है

प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सैनिकों के सम्मान और उनके आश्रितों के लिए अनेक योजनाएं संचालित की गई है

सैनिकों के सम्मान में देहरादून के गुनियाल गांव में भव्य सैन्य धाम का निर्माण किया जा रहा है। जो अक्टूबर माह में प्रदेश की जनता को समर्पित किया जायेगा

सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि शहीद मनोज राणा के बलिदान हमेशा याद रखेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सैनिकों के सम्मान और उनके आश्रितों के कल्याण हेतु संकल्पबद्ध है।

 

 

 

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को देहरादून के राजपुर निवासी राइफलमैन अमर शहीद मनोज राणा की 11वीं पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया।
गौरतलब है कि शहीद मनोज राणा भारतीय सेना के यूनिट 15 आर आर 2/4 गोरखा राइफल में तैनात थे और वर्ष 2013 में आज ही के दिन एक आतंकी हमले में जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में वह शहीद हो गए थे।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा बलिदानियों की कोई जाति या धर्म नहीं होता, बलिदानियों का सम्मान उनकी यादों को संजोए रखना हर देशवासी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा में तैनात हर पांचवां सैनिक उत्तराखंड से होता है, देश को जब-जब जरूरत पड़ी उत्तराखंड के वीरों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में सेना के आधुनिकीकरण को भी नया आयाम दिया जा रहा है और रक्षा क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अभूतपूर्व काम किया जा रहा है। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सैनिकों के सम्मान और उनके आश्रितों के लिए अनेक योजनाएं संचालित की गई है। उन्होंने कहा कि सैनिकों के सम्मान में देहरादून के गुनियाल गांव में भव्य सैन्य धाम का निर्माण किया जा रहा है। जो अक्टूबर माह में प्रदेश की जनता को समर्पित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जब यह सैन्य धाम बनकर तैयार होगा जैसे चारों धामों के दर्शन करने लोग आते हैं, उसी तरह सैन्य धाम को देखने भी आएंगे। सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि शहीद मनोज राणा के बलिदान हमेशा याद रखेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सैनिकों के सम्मान और उनके आश्रितों के कल्याण हेतु संकल्पबद्ध है।

admin

admin@apnapahadapnarojgar.com https://apnapahadapnarojgar.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

भड़काऊ और भ्रामक पोस्ट फैलाने वालों पर कानूनी कार्रवाई के निर्देश

भड़काऊ और भ्रामक पोस्ट फैलाने वालों पर कानूनी कार्रवाई के निर्देश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि चारधाम एवं हेमकुंट साहिब यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुख-सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए।   मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशभर में...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले—मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से युवाओं को मिल रहा लाभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले—मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से युवाओं को मिल रहा लाभ मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर, चंपावत में आयोजित “युवा संवाद : युवा शक्ति, उत्तराखंड की प्रगति” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर स्थानीय जनता एवं युवाओं ने मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया।     कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने युवाओं...

धामी सरकार का बड़ा फैसला, धार्मिक स्थलों के विकास और संपर्क मार्गों के लिए करोड़ों की सौगात

    धामी सरकार का बड़ा फैसला, धार्मिक स्थलों के विकास और संपर्क मार्गों के लिए करोड़ों की सौगात       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों को गति प्रदान करने तथा जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण घोषणाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए 10.08 करोड़ की वित्तीय एवं...

धामी कैबिनेट का फैसला : मिडिल ईस्ट में युद्ध के कारण बढ़ी बिटुमेन की कीमतों के प्रभावी नियंत्रण हेतु बनाई जाएगी विशेष व्यवस्था

धामी कैबिनेट का फैसला : मिडिल ईस्ट में युद्ध के कारण बढ़ी बिटुमेन की कीमतों के प्रभावी नियंत्रण हेतु बनाई जाएगी विशेष व्यवस्था   धामी मंत्रिमंडल की बैठक में गुरुवार को कुल 12 प्रस्ताव आए। जिसमें कई अहम फैसले लिए गए। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली 2026 को मंजूरी दी गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...

मुख्यमंत्री धामी ने नगर निकायों में स्वच्छता सुधार के लिए पशु शवदाह गृह व कूड़ा प्रबंधन योजनाओं को मंजूरी दी

मुख्यमंत्री धामी ने नगर निकायों में स्वच्छता सुधार के लिए पशु शवदाह गृह व कूड़ा प्रबंधन योजनाओं को मंजूरी दी मुख्यमंत्री धामी द्वारा कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों के साथ ही राज्य के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में अवस्थापना सुविधाओं के विकास के तहत विभिन्न सड़कों के निर्माण तथा सार्वजनिक सुविधाओं से संबंधित योजनाओं आदि के लिए...

अपना पहाड़ अपना रोज़गार हिन्दी न्यूज पोर्टल में नकारात्मक एवं सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित किया जाता है। आप भी हमसे जुड़ सकते हैं और अपने मुद्दों को, समाचारों को और अपनी लेखनी को प्रकाशित करवा सकते हैं।

Must Read

©2023- All Right Reserved. Designed and Developed by :