/ Jun 21, 2026

NE

News Elementor

धारा 370 समाप्त होने के बाद पहली बार चुनाव होने जा रहे हैं। जो अपने आप में ऐतिहासिक है :धामी  

Table of Content

धारा 370 समाप्त होने के बाद पहली बार चुनाव होने जा रहे हैं। जो अपने आप में ऐतिहासिक है :धामी

 

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को बसंतपुर (बसोहली), जम्मू-कश्मीर में भाजपा प्रत्याशी दर्शन सिंह के पक्ष में आयोजित जनसभा में प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वो देवभूमि उत्तराखंड से आए हैं, जहां हर स्थान में देवों का वास है। उन्होंने कहा बसोहली क्षेत्र भी मंदिरो के स्थान के रूप में जाना जाता है। उन्होंने कहा भाजपा प्रत्याशी दर्शन सिंह जी को अपना समर्थन देकर अधिक से अधिक मतों से विजय बनाना है एवं कमल के फूल पर वोट देकर पूरे प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनानी है ताकि जम्मू में सुख शांति और समृद्धि का संचार हो सके उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में कई प्रत्याशी जनता के वोट मांगने आ रहे हैं, लेकिन उनके चरित्र से जनता भली भांति परिचित है। श्री दर्शन सिंह जी ने हमेशा जनता के साथ खड़ा रहकर क्षेत्र के विकास का संकल्प लिया है। एक ओर महज वोट मांगने वाले तो दूसरी ओर सेवा करने वाला भाजपा प्रत्याशी खड़े हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद मोदी जी के नेतृत्व में हमारा देश विश्व शक्ति के रूप में आगे बढ़ा है। हर बड़ी घटना में आज विश्व को भारत के रुख का इंतजार रहता है। बीते 10 वर्षो में स्वास्थ्य, सड़क, रेल, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, आधुनिकता के क्षेत्र में देश तेजी से आगे बढ़ा है। आज भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। प्रधानमंत्री जी ने भारत को दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का संकल्प लिया है। उन्होने कहा प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में धारा 370 को समाप्त करने का ऐतिहासिक कार्य किया गया है। धारा 370 समाप्त होने के बाद पहली बार चुनाव होने जा रहे हैं। जो अपने आप में ऐतिहासिक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि धारा 370 हटने के बाद प्रधानमंत्री जी के संकल्प “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मूल मंत्र के साथ जम्मू कश्मीर में विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। जम्मू कश्मीर में किसानों के लिए 8 हजार करोड़ की योजनाएं चलाई जा रही है। 2 लाख 71 हजार से अधिक गरीब परिवारों को पक्के मकानों की सौगात दी गई है। 72 लाख लोगों को हर महीने निशुल्क राशन दिया जा रहा है। मुद्रा योजना के तहत 2023- 24 में जम्मू कश्मीर के 3 लाख 63 हजार से अधिक युवाओं को 8 हजार करोड़ की सहायत प्रदान की गई है। अब जम्मू कश्मीर के युवा नौकरी मांगने नहीं, नौकरी देने वाले युवा बन रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर में एम्स, आईआईएम की स्थापना हुई है। उन्होंने कहा शाहपुर कंडी डैम प्रोजेक्ट के संबध में सभी पक्षों को आपस में बिठाकर बातचीत हुई है। उन्होंने कहा एक ओर भाजपा जम्मू कश्मीर में विकास कर रही है तो दूसरी ओर कांग्रेस, एन.सी के लोग जम्मू कश्मीर में फिर से अनुच्छेद 370 को लागू करने की बात करते हैं। कांग्रेस, पीडीपी, नेशनल कांफ्रेंस के नेताओ ने अपने व्यक्तिगत हित के लिए जम्मू कश्मीर को जिहाद की आग में झोंका है। इन पार्टियों ने लोगो को भय दिखाकर वोट बैंक की राजनीति कर रही है। पीडीपी ने इस राज्य में कई घोटाले किए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जम्मू कश्मीर के लोग कांग्रेस, पीडीपी, नेशनल कांफ्रेंस की सच्चाई जान चुके हैं। जम्मू कश्मीर के लोग भ्रष्टाचार परिवावाद अलगाववाद को बढावा देने वाली पार्टियों को सत्ता में नहीं लाने वाले हैं, इन्हे जड़ से उखाड़ कर फेंकने वाले है। उन्होने कहा कांग्रेस उस पार्टी से गठबंधन करती है जो लोग जम्मू कश्मीर को लेकर पाकिस्तान से वार्ता करने की बात कहते है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री भी नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस के घोषणा पत्र का समर्थन कर रहे हैं। ये लोग देश को तोड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी जी के रहते हुए विपक्ष का कोई भी देश विरोधी षड्यंत्र काम नही आएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार हुआ करती थी तब सीमा पर हर रोज सीजफायर का उल्लंघन हुआ करता था। जिससे सीमा पर रहने वाले गांव के लोग बंकारो पर रहने के लिए मजबूर रहते थे। पर केंद्र में मोदी जीकी सरकार आने के बाद कोई भी इस प्रकार का दुस्साहस नहीं करता है। जो पाकिस्तान हमें पहले आंख दिखाता था आज वो पाकिस्तान खामोश बैठा है। आज सेना को गोली का जवाब गोलों से देने के आदेश हैं।

इस दौरान भाजपा प्रत्याशी श्री दर्शन सिंह, श्री रणजोत सिंह , श्री विनय , एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

admin

admin@apnapahadapnarojgar.com https://apnapahadapnarojgar.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले—मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से युवाओं को मिल रहा लाभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले—मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से युवाओं को मिल रहा लाभ मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर, चंपावत में आयोजित “युवा संवाद : युवा शक्ति, उत्तराखंड की प्रगति” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर स्थानीय जनता एवं युवाओं ने मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया।     कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने युवाओं...

धामी सरकार का बड़ा फैसला, धार्मिक स्थलों के विकास और संपर्क मार्गों के लिए करोड़ों की सौगात

    धामी सरकार का बड़ा फैसला, धार्मिक स्थलों के विकास और संपर्क मार्गों के लिए करोड़ों की सौगात       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों को गति प्रदान करने तथा जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण घोषणाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए 10.08 करोड़ की वित्तीय एवं...

धामी कैबिनेट का फैसला : मिडिल ईस्ट में युद्ध के कारण बढ़ी बिटुमेन की कीमतों के प्रभावी नियंत्रण हेतु बनाई जाएगी विशेष व्यवस्था

धामी कैबिनेट का फैसला : मिडिल ईस्ट में युद्ध के कारण बढ़ी बिटुमेन की कीमतों के प्रभावी नियंत्रण हेतु बनाई जाएगी विशेष व्यवस्था   धामी मंत्रिमंडल की बैठक में गुरुवार को कुल 12 प्रस्ताव आए। जिसमें कई अहम फैसले लिए गए। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली 2026 को मंजूरी दी गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...

मुख्यमंत्री धामी ने नगर निकायों में स्वच्छता सुधार के लिए पशु शवदाह गृह व कूड़ा प्रबंधन योजनाओं को मंजूरी दी

मुख्यमंत्री धामी ने नगर निकायों में स्वच्छता सुधार के लिए पशु शवदाह गृह व कूड़ा प्रबंधन योजनाओं को मंजूरी दी मुख्यमंत्री धामी द्वारा कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों के साथ ही राज्य के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में अवस्थापना सुविधाओं के विकास के तहत विभिन्न सड़कों के निर्माण तथा सार्वजनिक सुविधाओं से संबंधित योजनाओं आदि के लिए...

टिलर थामकर धामी ने दिया गांव और किसान केंद्रित विकास का संकेत

टिलर थामकर धामी ने दिया गांव और किसान केंद्रित विकास का संकेत       मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को अपने निजी आवास नगला तराई स्थित खेत में स्वयं टिलर चलाकर खेत की जुताई की तथा खेत में गोबर की प्राकृतिक खाद डालकर जैविक एवं पारंपरिक खेती को बढ़ावा देने का संदेश दिया।...

अपना पहाड़ अपना रोज़गार हिन्दी न्यूज पोर्टल में नकारात्मक एवं सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित किया जाता है। आप भी हमसे जुड़ सकते हैं और अपने मुद्दों को, समाचारों को और अपनी लेखनी को प्रकाशित करवा सकते हैं।

Must Read

©2023- All Right Reserved. Designed and Developed by :