NE

News Elementor

इस तरह की बैठकों के आयोजन से विभिन्न क्षेत्रों की समस्याएं सामने आती हैं और उनके उचित समाधान के लिए सुझाव भी मिलते हैं:धामी

Table of Content

इस तरह की बैठकों के आयोजन से विभिन्न क्षेत्रों की समस्याएं सामने आती हैं और उनके उचित समाधान के लिए सुझाव भी मिलते हैं:धामी

मुख्यमंत्री ने कहा कि जन समस्याओं का त्वरित समाधान राज्य सरकार की प्राथमिकता में है :धामी

 

जन समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए सरकार सरलीकरण, समाधान और निस्तारण के मूल मंत्र पर कार्य कर रहे है: धामी

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पार्टी पदाधिकारियों द्वारा जो भी समस्याएं रखी गई है, उनका हर संभव समाधान करने की दिशा में कार्य किये जायेंगे।

पार्टी पदाधिकारियों से अपेक्षा : केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाये

लोगों को योजनाओं का पूरा लाभ प्रदान करने के लिए पार्टी कार्यकर्ता सहयोग करेंगे

हमारी पार्टी का ध्येय है कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना से कार्य हों

2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प में हम सबको सहयोगी बनकर कार्य करना है:धामी

उत्तराखण्ड को देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाने के लिए राज्य सरकार द्वारा हर क्षेत्र में तेजी से कार्य किये जा रहे हैं

इस दशक को उत्तराखण्ड का दशक बनाने के लिए सबको अपने-अपने कार्यक्षेत्र में अहम योगदान देना होगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह की बैठकों के आयोजन से राज्य हित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अच्छे सुझाव प्राप्त होते हैं

राज्य के विकास के लिए एक दूसरे के सहयोगी बनकर कार्य करने की भावना भी इस प्रकार के आयोजनों से बढ़ती है

मुख्यमंत्री ने सभी पार्टी पदाधिकारियों से आह्वाहन किया कि भाजपा के ‘संगठन पर्व, सदस्यता अभियान 2024 ’ के तहत अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाए।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत का वैश्विक स्तर पर मान, सम्मान और स्वाभिमान बढ़ा है।

 

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह की बैठकों के आयोजन से विभिन्न क्षेत्रों की समस्याएं सामने आती हैं और उनके उचित समाधान के लिए सुझाव भी मिलते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जन समस्याओं का त्वरित समाधान राज्य सरकार की प्राथमिकता में है। जन समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए सरकार सरलीकरण, समाधान और निस्तारण के मूल मंत्र पर कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पार्टी पदाधिकारियों द्वारा जो भी समस्याएं रखी गई है, उनका हर संभव समाधान करने की दिशा में कार्य किये जायेंगे। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से अपेक्षा की कि केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने और लोगों को योजनाओं का पूरा लाभ प्रदान करने के लिए वे सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी का ध्येय है कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना से कार्य हों। 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प में हम सबको सहयोगी बनकर कार्य करना है। उत्तराखण्ड को देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाने के लिए राज्य सरकार द्वारा हर क्षेत्र में तेजी से कार्य किये जा रहे हैं। इस दशक को उत्तराखण्ड का दशक बनाने के लिए सबको अपने-अपने कार्यक्षेत्र में अहम योगदान देना होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह की बैठकों के आयोजन से राज्य हित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अच्छे सुझाव प्राप्त होते हैं, राज्य के विकास के लिए एक दूसरे के सहयोगी बनकर कार्य करने की भावना भी इस प्रकार के आयोजनों से बढ़ती है। मुख्यमंत्री ने सभी पार्टी पदाधिकारियों से आह्वाहन किया कि भाजपा के ‘संगठन पर्व, सदस्यता अभियान 2024 ’ के तहत अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत का वैश्विक स्तर पर मान, सम्मान और स्वाभिमान बढ़ा है।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल, विधायक श्री उमेश शर्मा काऊ श्री खजान दास, श्री विनोद चमोली, श्रीमती सविता कपूर, भाजपा के महानगर अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ अग्रवाल एवं पार्टी पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

admin

admin@apnapahadapnarojgar.com https://apnapahadapnarojgar.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को समय पर कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को समय पर कार्य पूरा करने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद चम्पावत, उत्तरकाशी एवं पिथौरागढ़ से संबंधित विभिन्न विकास योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु ₹4.42 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई हैं। मुख्यमंत्री द्वारा सभी विकास योजनाओं से संबंधित प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान करते हुए...

कृषि मंत्री गणेश जोशी का असम दौरा, आधुनिक तकनीकों पर होगा मंथन

कृषि मंत्री गणेश जोशी का असम दौरा, आधुनिक तकनीकों पर होगा मंथन     देहरादून, 06 मई। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी राज्य में चाय उत्पादन के विस्तार एवं बेहतर विपणन व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से देश के प्रमुख चाय उत्पादक राज्य असम के 5 दिवसीय भ्रमण पर रवाना हुए।   इस...

डबल इंजन पर जनता की मुहर, विकास की जीत: धामी

डबल इंजन पर जनता की मुहर, विकास की जीत: धामी देहरादून 4 मई। बंगाल समेत 3 राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। झाल मूडी के स्वाद संग होली दिवाली मनाते हुए सीएम धामी ने इसे गंगोत्री से गंगासागर तक भगवामय तस्वीर...

सीएम धामी ने दिया भरोसा—आंगनबाड़ी कर्मियों की मांगों पर होगा न्यायपूर्ण फैसला

सीएम धामी ने दिया भरोसा—आंगनबाड़ी कर्मियों की मांगों पर होगा न्यायपूर्ण फैसला मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को सचिवालय में आंगनबाड़ी कार्यकर्ती/सेविका/मिनी कर्मचारी संगठन, उत्तराखण्ड के प्रतिनिधिमंडल ने संगठन की अध्यक्ष श्रीमती रेखा नेगी के नेतृत्व में भेंट कर अपनी विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से अवगत कराया।   मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कर्मियों की...

स्थानीय स्तर पर बढ़ता असंतोष क्या यह सियासी संकट बनेगा? आरोपों की गूंज में घिरे पांडे

  स्थानीय स्तर पर बढ़ता असंतोष क्या यह सियासी संकट बनेगा? आरोपों की गूंज में घिरे पांडे   उत्तराखंड की राजनीति में अरविंद पांडे एक बार फिर विवादों के केंद्र में हैं। कांग्रेस द्वारा उनके कथित पत्र को लेकर उठाए गए सवालों के बीच अब खुद उनके राजनीतिक आचरण और छवि पर भी बहस तेज...

अपना पहाड़ अपना रोज़गार हिन्दी न्यूज पोर्टल में नकारात्मक एवं सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित किया जाता है। आप भी हमसे जुड़ सकते हैं और अपने मुद्दों को, समाचारों को और अपनी लेखनी को प्रकाशित करवा सकते हैं।

Must Read

©2023- All Right Reserved. Designed and Developed by :