/ Aug 24, 2026

NE

News Elementor

मंत्री गणेश जोशी ने शहीद सम्मान यात्रा के उपरांत शहीद हुए शहीदों की सूची तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए  

Table of Content

 

मंत्री गणेश जोशी ने शहीद सम्मान यात्रा के उपरांत शहीद हुए शहीदों की सूची तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए

 

देहरादून, 07 अक्टूबर। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तार से जानकारी ली।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद सम्मान यात्रा के उपरांत शहीद हुए शहीदों की सूची तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पूर्व सैनिकों के ब्लॉक प्रतिनिधियों का मानदेय बढ़ोतरी के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार भी व्यक्त किया। वीरता पदक धारकों को राज्य के परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा में शहीदों के परिजनों को भी समायोजित किया जाएगा। इस संबंध में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को शीघ्र प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश भी दिए। वर्तमान तक 30 पात्रों को परिवहन विभाग द्वारा बस पास जारी कर दिये गये है। उन्होंने अधिकारियों को संविदा कर्मियों को उपनल कर्मियों की भांति अवकाश प्रदान के प्रस्ताव को कैबिनेट में लाने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री द्वारा राज्य में शहीद सैनिकों को मिलने वाली अनुग्रह अनुदान ₹50 लाख की घोषणा के संबंध में भी चर्चा की गई।
बैठक के दौरान अधिकारियों द्वारा बताया गया कि सेवारत सैनिकों/पूर्व सैनिकों, विधवाओं के आश्रितों को सेना /अर्द्ध सैनिक बलों एवं पुलिस भर्ती हेतु प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षणार्थियों की भोजन व्यवस्था हेतु अनुमन्य धनराशि को रू 80 से बढ़ाकर रू.225 किया गया है। बैठक में शहीद द्वारों के निर्माण के संबंध में भी चर्चा की गई। जिसमे शीघ्र ही जनपद चमोली में तीन लांस नायक रघुवीर सिंह शौर्य चक्र, सिपाही सूरज सिंह तोपाल, सिपाही अनूसूया प्रसाद, महावीर चक्र के नाम के द्वार का निर्माण किया जाएगा। इसी प्रकार, जनपद उत्तरकाशी के गार्डसमैन सुंदर सिंह, जनपद अल्मोड़ा के सिपाही दिनेश सिंह बिष्ट, जनपद टिहरी के नायक प्रवीन सिंह और रुद्रप्रयाग के हवलदार देवेंद्र सिंह के नाम से शहीद द्वार का निर्माण किया जाएगा। इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सैन्य धाम के निर्माण कार्यों के संबंध में भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस अवसर पर सचिव सैनिक कल्याण दीपेंद्र चौधरी, सैनिक कल्याण निदेशक ब्रिगेडियर अमृतलाल, उप निदेशक कर्नल एम एस जोधा, उप निदेशक देवेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

admin

admin@apnapahadapnarojgar.com https://apnapahadapnarojgar.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की सेवाओं को स्वास्थ्य मंत्री ने सराहा, लंबित भुगतान जल्द कराने का दिया भरोसा

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की सेवाओं को स्वास्थ्य मंत्री ने सराहा, लंबित भुगतान जल्द कराने का दिया भरोसा देहरादून । उत्तराखण्ड के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने रविवार को श्री दरबार साहिब में माथा टेका। उन्होंने श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की और आशीर्वाद प्राप्त...

रक्षाबंधन पर मातृशक्ति का स्नेह बना मुख्यमंत्री धामी की सबसे बड़ी ताकत

रक्षाबंधन पर मातृशक्ति का स्नेह बना मुख्यमंत्री धामी की सबसे बड़ी ताकत मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रक्षाबंधन के पावन अवसर पर देहरादून में आयोजित दो कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर प्रदेश की मातृशक्ति के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। मुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम जीएमएस रोड स्थित चौधरी फार्म में आयोजित रक्षाबंधन समारोह में...

ढाई लाख निबंध नहीं, उत्तराखंड के भविष्य का विजन—धामी की पहल ने जगाई नई पीढ़ी की उम्मीद:मेरे सपनों का उत्तराखंड

ढाई लाख निबंध नहीं, उत्तराखंड के भविष्य का विजन—धामी की पहल ने जगाई नई पीढ़ी की उम्मीद:मेरे सपनों का उत्तराखंड       देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर शुरू किए गए ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को प्रदेश के विद्यार्थियों से अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है। राज्यभर से अब तक 2.5...

अंकिता के न्याय में धामी सरकार का संकल्प भारी, आरोपियों की जमानत फिर खारिज

अंकिता के न्याय में धामी सरकार का संकल्प भारी, आरोपियों की जमानत फिर खारिज   देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड में आज एक बार फिर सभी आरोपियों की जमानत याचिका न्यायालय ने खारिज कर दी। प्रदेश सरकार की ओर से की गई मजबूत और प्रभावी पैरवी के चलते आरोपियों को कोई राहत नहीं मिल सकी। यह...

चोरगलिया की जनता को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा तोहफा, शेर नाला पर डबल लेन पुल का लोकार्पण

चोरगलिया की जनता को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा तोहफा, शेर नाला पर डबल लेन पुल का लोकार्पण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज जनपद नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पंहुचे, जहॉं हैलीपैड में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, विधायक लालकुआं डॉ मोहन सिंह बिष्ट, अध्यक्ष जिला पंचायत दीपा दरमवाल,उत्तराखंड सरकार...

अपना पहाड़ अपना रोज़गार हिन्दी न्यूज पोर्टल में नकारात्मक एवं सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित किया जाता है। आप भी हमसे जुड़ सकते हैं और अपने मुद्दों को, समाचारों को और अपनी लेखनी को प्रकाशित करवा सकते हैं।

Must Read

©2023- All Right Reserved. Designed and Developed by :