/ Oct 23, 2026

NE

News Elementor

गणेश जोशी ने कहा कि हमारी धरोहर हमारी संस्कृति है, हमारा पहनावा हमारी धरोहर है। हमारी संस्कृति गंगा यमुना की संस्कृति है। अपने नाम की तरफ ही यहां संस्था अपनी संस्कृति का संरक्षण और संवर्धन के लिए कार्य कर रही है

Table of Content

 

गणेश जोशी ने कहा कि हमारी धरोहर हमारी संस्कृति है, हमारा पहनावा हमारी धरोहर है। हमारी संस्कृति गंगा यमुना की संस्कृति है। अपने नाम की तरफ ही यहां संस्था अपनी संस्कृति का संरक्षण और संवर्धन के लिए कार्य कर रही है

राज्य सरकार भी अपनी संस्कृति के संरक्षण और उसको संजोए रखने के लिए कार्य कर रही है : जोशी

आयोजकों को आयोजन के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं

 

देहरादून, 21 अक्टूबर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून परेड ग्राउंड में आयोजित धरोहर मेले 2024 के सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अतिथि के रूप में काबीना मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिभाग कर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर राज्य मंत्री कैलाश पंत भी उपस्थित रहें।‌
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि हमारी धरोहर हमारी संस्कृति है, हमारा पहनावा हमारी धरोहर है। हमारी संस्कृति गंगा यमुना की संस्कृति है। अपने नाम की तरफ ही यहां संस्था अपनी संस्कृति का संरक्षण और संवर्धन के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भी अपनी संस्कृति के संरक्षण और उसको संजोए रखने के लिए कार्य कर रही है। आयोजकों को आयोजन के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं।
यह मेला 19 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक चलेगा। इस कार्यक्रम में तीसरे दिन हिल फाउंडेशन ग्रुप ऑफ एजुकेशन के डायरेक्टर सोनम वर्मा द्वारा सांस्कृतिक वंदना, तथा अन्य नृत्य के नाम सांस्कृतिक संध्या रही। इसके साथ ही देव चेतना कला मंच समिति के दल नायक बारु निराला द्वारा जौनसारी गीत से दशकों का मन मोह लिया। धरोहर 2024 में स्थानीय शिल्प एवं संस्कृतिक खान पान को बढ़ावा दिया जाएगा, तथा साथ ही पूरे देश के हर राज्यों से शिल्पी उत्पादों का प्रदर्शन भी किया गया,जिसमें देश के सभी राज्य अपनी – अपनी शिल्प कलाओं तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमो का बखूबी प्रदर्शन करेंगे। जिसमें हैंडीक्राफ्ट, वी हैंडलूम, फूड जोन, आजीविका, उत्पाद, मोर अनाज, वो पहाड़ी दालें जूट, पहाड़ी दाले, मडुवा का आटा, झंगोरा, चौलाई, ओर बीकानेर नमकीन,आचार, व बच्चों के लिए मनोरंजन के विभिन्न प्रकार के खिलौने व झूले, का आनंद लोगों ने खूब लिया।
इस अवसर पर इमेज इवेंट डायरेक्टर सुनील रावत, धीरेंद्र रावत, समाज सेवक दिनेश चमोली, मीडिया प्रभारी किशोर रावत, हिल फाउंडेशन स्कूल की डायरेक्टर सोनल वर्मा आदि उपस्थित रहे।

admin

admin@apnapahadapnarojgar.com https://apnapahadapnarojgar.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

प्रीतम सिंह के भाई से जुड़े वायरल ऑडियो प्रकरण की निष्पक्ष जांच जरूरी, पीड़ित के साथ खड़ी है सरकार : धामी

प्रीतम सिंह के भाई से जुड़े वायरल ऑडियो प्रकरण की निष्पक्ष जांच जरूरी, पीड़ित के साथ खड़ी है सरकार : धामी         देहरादून, 22 अक्टूबर। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान की जानकारी देते हुए कांग्रेस पर तीखा...

धामी सरकार का ऐतिहासिक फैसला: मदरसों में शुक्रवार का अवकाश खत्म, अब रविवार को छुट्टी

धामी सरकार का ऐतिहासिक फैसला: मदरसों में शुक्रवार का अवकाश खत्म, अब रविवार को छुट्टी     उत्तराखण्ड में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों में समान शैक्षिक व्यवस्था लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इसके तहत स्कूल के रूप में मान्यता प्राप्त मदरसों...

बड़े निवेश से लेकर छोटे कारोबार तक, धामी सरकार की प्राथमिकता रोजगार; सचिव उद्योग विनय शंकर पांडे का स्पष्ट संदेश

बड़े निवेश से लेकर छोटे कारोबार तक, धामी सरकार की प्राथमिकता रोजगार; सचिव उद्योग विनय शंकर पांडे का स्पष्ट संदेश       उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट-2023 को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही खबरों और उठाए जा रहे सवालों पर सचिव उद्योग एवं सचिव मुख्यमंत्री विनय शंकर पांडे ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...

अग्निवीरों के सैन्य अनुभव का प्रदेश हित में होगा उपयोग, मुख्यमंत्री धामी ने दो अग्निवीरों के समायोजन को दी स्वीकृति

अग्निवीरों के सैन्य अनुभव का प्रदेश हित में होगा उपयोग, मुख्यमंत्री धामी ने दो अग्निवीरों के समायोजन को दी स्वीकृति देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय सेना से नवंबर 2026 में सेवानिवृत्त होने जा रहे अग्निवीरों के पहले बैच के दो अग्निवीरों को 40वीं वाहिनी पीएसी में उपलब्ध रिक्त पदों के सापेक्ष समायोजित...

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 70 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 70 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद उधमसिंहनगर के विधान सभा क्षेत्र किच्छा में पंडित गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय परिसर की अवशेष सड़कों के सुधार हेतु विभिन्न घोषणाओं के अन्तर्गत ₹...

अपना पहाड़ अपना रोज़गार हिन्दी न्यूज पोर्टल में नकारात्मक एवं सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित किया जाता है। आप भी हमसे जुड़ सकते हैं और अपने मुद्दों को, समाचारों को और अपनी लेखनी को प्रकाशित करवा सकते हैं।

Must Read

©2023- All Right Reserved. Designed and Developed by :