NE

News Elementor

किसान अपनी इच्छा अनुसार कहीं से भी खरीद सकेगा कृषि यंत्र सब्सिडी देगी सरकार

Table of Content

 

किसान अपनी इच्छा अनुसार कहीं से भी खरीद सकेगा कृषि यंत्र सब्सिडी देगी सरकार

देहरादून, 22 अक्टूबर। सूबे के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज मंगलवार को देहरादून के एक निजी होटल में आयोजित कृषकों एवं पौधशाला स्वामियों के साथ समन्वय संगोष्ठी कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस अवसर पर बागवानी मिशन परिषद के उपाध्यक्ष राजकुमार भी उपस्थित रहे। इस किसान संगोष्ठी में प्रदेश के 13 जनपदों से पहुंचे कृषकों और पौधशाला स्वामियों ने भी प्रतिभाग किया। इस दौरान संगोष्ठी कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से पहुंचे किसानों ने अपने सुझाव भी दिए और कृषि मंत्री के समक्ष अपनी समस्याएं भी रखी कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मौके पर ही अधिकतर शिकायतों का निस्तारण किया और शेष शिकायतों के निराकरण हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। संगोष्ठी में प्रदेश भर से आए कृषकों ने कृषि मंत्री गणेश जोशी का आयोजित संगोष्ठी के लिए आभार भी जताया और प्रसन्नता व्यक्त की।
सूबे के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे किसानों से सुझाव मांगा कि प्रदेश के प्रत्येक जनपद से एक अग्रणी किसान को लेकर एक समिति बनाएंगे और उस समिति के माध्यम से सुझाव लिए जाएंगे। जिसपर सभी कृषकों ने सहर्ष सहमति जताई। कृषि मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर बैठकों में समिति के सदस्यों को सम्मिलित किया जाए। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि जितनी भी प्रदेश में पौधशालाएं हैं, स्थानीय नर्सरी उत्पादकों को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि फसल बीमा के अंतर्गत किसानों का शेष प्रीमियम भुगतान एक माह के भीतर उपलब्ध किया जाएगा। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि कई जगहों से किसानों की शिकायत थी कि किसानों दिए जाने वाले कृषि यंत्रों को पैनल संस्थान बाजार से अधिक मूल्य पर किसान को दिए जा रहे। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि किसान अपनी इच्छा अनुसार कहीं से भी कृषि यंत्र खरीद सकता हैं,उसकी सब्सिडी राज्य सरकार देगी। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आज रिसर्च पर जाने की आवश्यकता है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नए साल 14 जनवरी को चौबटिया गार्डन के रिसर्च सेंटर को प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने कहा रिसर्च सेंटर के लिए वैज्ञानिक और फील्ड अधिकारी भी मिल गए हैं। उन्होंने कहा कि इस रिसर्च सेंटर से जो विलुप्त प्रजातियों पर शोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निश्चित ही इसके माध्यम से औद्यानिक क्षेत्र में लाभ मिलेगा। उन्होंने अधिकारियों को सेब काश्तकारों के वर्ष 2022- 23 के शेष भुगतान को एक माह के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी यह सुनिश्चित कर लें कि फील्ड अधिकारी फील्ड में जाकर किसानों की समस्याओं को सुने। उन्होंने कहा कि धामी सरकार लगातार किसानों के कल्याण और उनकी आय दोगुनी करने की दिशा में संकल्पबद्ध है और इस दिशा में निरंतर प्रयासरत है।
इस अवसर पर बागवानी मिशन परिषद के उपाध्यक्ष राजकुमार, कृषि महानिदेशक रणवीर सिंह चौहान, निदेशक दीप्ति सिंह, संयुक्त निदेशक उद्यान रतन कुमार, महेंद्र पाल सहित प्रदेश के समस्त जनपदों के कृषक उपस्थित रहे।

admin

admin@apnapahadapnarojgar.com https://apnapahadapnarojgar.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

धामी बोले—उत्तराखंड देवभूमि ही नहीं, वीरभूमि भी है, सैनिकों और शहीद परिवारों के कल्याण को सरकार प्रतिबद्ध

  धामी बोले—उत्तराखंड देवभूमि ही नहीं, वीरभूमि भी है, सैनिकों और शहीद परिवारों के कल्याण को सरकार प्रतिबद्ध       स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया। समारोह का शुभारंभ राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन...

धामी सरकार के प्रयासों से पहाड़ की मातृशक्ति बनी आर्थिक ताकत, 3.03 लाख महिलाएं लखपति

धामी सरकार के प्रयासों से पहाड़ की मातृशक्ति बनी आर्थिक ताकत, 3.03 लाख महिलाएं लखपति देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में नया इतिहास रचा है। सरकार के भगीरथ प्रयासों से प्रदेश में लखपति दीदियों की संख्या 03 लाख 03 हजार के आंकड़े को पार कर चुकी...

हर घर जल के लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करने पर सीएम धामी का जोर, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

हर घर जल के लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करने पर सीएम धामी का जोर, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में जल जीवन मिशन की प्रगति, वित्तीय स्थिति, योजनाओं के संचालन एवं रख-रखाव तथा आगामी कार्ययोजना की समीक्षा की। बैठक में जलापूर्ति योजनाओं की प्रगति, ग्रामीण परिवारों...

मुख्यमंत्री धामी से विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने की भेंट

मुख्यमंत्री धामी से विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने की भेंट मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने भेंट की। प्रतिनिधिमंडलों ने अपने-अपने विभागों एवं संवर्गों से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने सभी...
GoAdven India

हिमालय में सोलो और महिला ट्रेकर्स की पहली पसंद क्यों बन रहा है ‘GoAdven India’?

आजकल युवाओं में अकेले (Solo) या महिला ग्रुप्स के साथ ट्रेकिंग करने का चलन तेज़ी से बढ़ा है। हालांकि, अनजान पहाड़ों पर सुरक्षा, उचित गाइडेंस और हाइजीन सबसे बड़ी चिंता होती है। उत्तराखंड के साहसिक पर्यटन क्षेत्र में GoAdven India ने अपनी सख्त सुरक्षा प्राथमिकताओं और पेशेवर प्रबंधन से एकल और महिला यात्रियों के बीच...

अपना पहाड़ अपना रोज़गार हिन्दी न्यूज पोर्टल में नकारात्मक एवं सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित किया जाता है। आप भी हमसे जुड़ सकते हैं और अपने मुद्दों को, समाचारों को और अपनी लेखनी को प्रकाशित करवा सकते हैं।

Must Read

©2023- All Right Reserved. Designed and Developed by :