/ Oct 23, 2026

NE

News Elementor

कांग्रेस ने केदारनाथ के नाम पर फैलाया झूठ और भ्रम:धामी

Table of Content

 

कांग्रेस ने केदारनाथ के नाम पर फैलाया झूठ और भ्रम:धामी

 

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने सदैव केदारनाथ के विकास को प्राथमिकता दी है और आगे भी केदारनाथ में विकास कार्य आगे जारी रहेंगे। यह बात मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ऊखीमठ, रुद्रप्रयाग में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती आश नौटियाल के समर्थन में आयोजित जनसभा के दौरान कही। उन्होंने क्षेत्रीय जनता से आगामी 20 नवबंर को केदारनाथ विधानसभा में होने वाले उपचुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत देकर आशा नौटियाल को विजयी बनाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि केदार भूमि से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का एक गहरा रिश्ता और लगाव है। यहीं से उन्होंने कहा था कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखण्ड का होगा। प्रधानमंत्री के इसी विजन को साकार करने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।

उन्होंने केदारनाथ क्षेत्र की पूर्व विधायक स्व. शैलारानी रावत को याद करते हुए कहा कि शैला रानी जी ने सदैव केदारनाथ के विकास को प्राथमिकता दी। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि केदारनाथ की जनता के समक्ष उन्होंने संकल्प लिया था कि जब तक क्षेत्र को नया विधायक नहीं मिल जाता वे स्वयं एक विधायक के रूप में केदारनाथ की सेवा करेंगे और इसी भावना के साथ केदारनाथ क्षेत्र में अनेक विकास कार्य संचालित किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जहां एक ओर भाजपा की सरकार विकास के पथ पर अग्रसर है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस तुष्टीकरण और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का कार्य करती रही है। कांग्रेस ने हमेशा जात-पात की राजनीति करके समाज में विभाजन का कार्य किया है। कांग्रेस के शासनकाल में रोज़ाना नए-नए घोटाले सामने आते थे। यहां तक कि कांग्रेस ने बाबा केदार के नाम पर भी झूठ फैलाने की कोशिश की, जैसे कि दिल्ली में केदारनाथ का दूसरा मंदिर बनवाने की अफवाह। इस झूठ को रोकने के लिए हमारी सरकार ने स्पष्ट आदेश जारी किए हैं कि उत्तराखंड के चारधाम और प्रसिद्ध मंदिरों के नाम से अन्यत्र मंदिर नहीं बनाए जा सकते।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि श्री केदारनाथ धाम के नाम पर झूठ फैलाने वाली कांग्रेस के शासन में ही मुंबई में बद्रीनाथ के नाम से मंदिर का निर्माण किया गया, जिस पर कांग्रेस को जवाब देना चाहिए। आपदा के समय कांग्रेस के लोग नजर नहीं आते। उन्होंने कहा कि बाबा केदार कांग्रेस के झूठ का फल उन्हें अवश्य देंगे।

श्री धामी ने आगे कहा कि हमारी सरकार राज्य में डेमोग्राफी परिवर्तन को रोकने के लिए पूरी तरह सजग है और इस दिशा में कड़ी मॉनिटरिंग की जा रही है। लैंड जिहाद और थूक जिहाद जैसे कृत्यों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज सिरमौर भारत बन रहा है। हम पुनः विश्व गुरु बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। प्रधानमंत्री जी देश के 140 करोड़ लोगों को अपना परिवार मानकर कार्य कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में नए भारत का निर्माण हो रहा है।

इस अवसर पर लोकसभा सांसद अनिल बलूनी, राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत, श्री रमेश पोखरियाल निशंक, विधायक श्री साकेत बहुगुणा, भाजपा के प्रदेश प्रभारी श्री दुष्यंत गौतम उपस्थित रहे।

जनसभा से पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के नामांकन में भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि जनसभा में विशाल संख्या में लोगों का आना इस बात को बताता है कि डबल इंजन सरकार की नीतियों पर जन-जन को विश्वास है।

admin

admin@apnapahadapnarojgar.com https://apnapahadapnarojgar.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

प्रीतम सिंह के भाई से जुड़े वायरल ऑडियो प्रकरण की निष्पक्ष जांच जरूरी, पीड़ित के साथ खड़ी है सरकार : धामी

प्रीतम सिंह के भाई से जुड़े वायरल ऑडियो प्रकरण की निष्पक्ष जांच जरूरी, पीड़ित के साथ खड़ी है सरकार : धामी         देहरादून, 22 अक्टूबर। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान की जानकारी देते हुए कांग्रेस पर तीखा...

धामी सरकार का ऐतिहासिक फैसला: मदरसों में शुक्रवार का अवकाश खत्म, अब रविवार को छुट्टी

धामी सरकार का ऐतिहासिक फैसला: मदरसों में शुक्रवार का अवकाश खत्म, अब रविवार को छुट्टी     उत्तराखण्ड में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों में समान शैक्षिक व्यवस्था लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इसके तहत स्कूल के रूप में मान्यता प्राप्त मदरसों...

बड़े निवेश से लेकर छोटे कारोबार तक, धामी सरकार की प्राथमिकता रोजगार; सचिव उद्योग विनय शंकर पांडे का स्पष्ट संदेश

बड़े निवेश से लेकर छोटे कारोबार तक, धामी सरकार की प्राथमिकता रोजगार; सचिव उद्योग विनय शंकर पांडे का स्पष्ट संदेश       उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट-2023 को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही खबरों और उठाए जा रहे सवालों पर सचिव उद्योग एवं सचिव मुख्यमंत्री विनय शंकर पांडे ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...

अग्निवीरों के सैन्य अनुभव का प्रदेश हित में होगा उपयोग, मुख्यमंत्री धामी ने दो अग्निवीरों के समायोजन को दी स्वीकृति

अग्निवीरों के सैन्य अनुभव का प्रदेश हित में होगा उपयोग, मुख्यमंत्री धामी ने दो अग्निवीरों के समायोजन को दी स्वीकृति देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय सेना से नवंबर 2026 में सेवानिवृत्त होने जा रहे अग्निवीरों के पहले बैच के दो अग्निवीरों को 40वीं वाहिनी पीएसी में उपलब्ध रिक्त पदों के सापेक्ष समायोजित...

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 70 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 70 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद उधमसिंहनगर के विधान सभा क्षेत्र किच्छा में पंडित गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय परिसर की अवशेष सड़कों के सुधार हेतु विभिन्न घोषणाओं के अन्तर्गत ₹...

अपना पहाड़ अपना रोज़गार हिन्दी न्यूज पोर्टल में नकारात्मक एवं सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित किया जाता है। आप भी हमसे जुड़ सकते हैं और अपने मुद्दों को, समाचारों को और अपनी लेखनी को प्रकाशित करवा सकते हैं।

Must Read

©2023- All Right Reserved. Designed and Developed by :