NE

News Elementor

सर्वप्रथम सड़क सुरक्षा से संबंधित प्रस्ताव का किया जा रहा है विविधिकरण सुरक्षा से तात्पर्य क्रास बेरियर नहीं

Table of Content

 

सर्वप्रथम सड़क सुरक्षा से संबंधित प्रस्ताव का किया जा रहा है विविधिकरण सुरक्षा से तात्पर्य क्रास बेरियर नहीं

 

जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में निर्माण कार्यों को लेकर कार्य दायी संस्थाओं कार्यदायी संस्थाओं लो नि वि, एन एच, एन एच आई, के अधिकारियों के साथ ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में निर्माण कार्यों के संबंध में बैठक ली। डीएम ने अधिकारियों को सख्त शब्दों में निर्देश दिए कि सर्वप्रथम सड़क सुरक्षा के कार्य ही प्रस्तावित किए जाएंगे अन्य कार्य दूसरी प्राथमिकता में रखें।
जिलाधिकारी ने कहा कि हर एक जीवन अमूल्य है, सड़क सुधारीकरण के निर्देशों को महज औपचारिकताएं न समझें विभाग, सड़क सुरक्षा से तात्पर्य क्रास बेरियर नहीं, समुचित सड़क का सुधारीकरण किया जाना आवश्यक है। जिलाधिकारी ने कहा कि जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, क्रास बेरियर तक सीमित न रहे विभाग, सड़क सुरक्षा हेतु किये जाने है ठोस प्रबन्ध।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए की विभाग सड़क सुरक्षा के कार्यों का आगमन तैयार कर ले जिन्हें धन की स्वीकृत हेतु जल्द शासन को प्रेषित किया जाएगा. उन्होंने निर्देशित किया कि सड़क सुरक्षा को लेकर जो महत्वपूर्ण कार्य है, उन्हें सर्वाेच्च प्राथमिकता पर रखें। डीएम ने विभागों को निर्देश दिए कि सड़क सुरक्षा से संबंधित प्रस्ताव दो दिन के भीतर प्रस्तुत करें।
इस दौरान न के अधिकारियों ने नेपाली फार्म से दाल वाला तक एलिवेटेड रोड, अजबपुर से मोकमपुर तक एलिवेटेड रोड के प्रस्तुतीकरण किया। एनएच देहरादून द्वारा लेहमन चौक, बाडवाला आदि क्षेत्रों में किए गए सड़क सुधारीकरण कार्यों की जानकारी दी लोनिवि के अधिकारियों ने बताया कि कारगी चौक से लालपुर तक कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं, जिस पर जिलाधिकारी ने करगी चौक सुधारीकरण कार्यों के भी प्रस्ताव मांगे।
जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस द्वारा शहर के संयुक्त निरीक्षण के उपरान्त चौराहों के सुधारीकरण एवं जनमानस हेतु व्यवस्थाएं सुगम बनाये जाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए गए थे, इसके उपरान्त सड़क सुरक्षा की बैठक में सड़क सुधारीकरण एवं चौराहों के सौन्दर्यीकरण तथा यातायात सुगमता के प्रस्ताव प्रस्तुत करने को निर्देशित किया गया था।
बैठक में शहर में अंडरपास तथा अंडर पार्किंग की जानकारी लेते हुए शीघ्र प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए, साथ ही निर्देशित किया कि चौराहो के चौड़ीकरण तथा सड़क सुधारीकरण के कार्यों को सड़क सुरक्षा में क्लब करते हुए उनकी ओर से शासन को धन की स्वीकृति हेतु प्रस्ताव प्रेषित करें। उन्होंने निर्देशित किया कि जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में क्रॉस बैरियर लगने हैं, उनके जल्द प्रस्ताव प्रस्तुत करेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत सुझाए गए कार्यों का वह जल्द ही फील्ड विजिट करेंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क सुरक्षा की दृष्टिगत स्टॉप लाइन ज़ेबरा क्रॉसिंग आदि का कार्य तत्काल शुरू करें इसके लिए 20 लाख की राशि दी गई है तथा 15 लाख की राशि तत्काल दी जाएगी, उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के कार्यों को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूर्ण किया जाना है इसके लिए धन की कोई कमी होने नहीं दी जाएगी। वहीं डीएम के निर्देश पर वाहनों की स्पीड पर ब्रेक लगाने हेतु स्पीड ब्रेकर बनाने की कार्यवाही शुरू हो गई है।
बैठक में अधीक्षण अभियन्ता लोनिवि मुकेश सिंह परमार, अधि.अभि एनएच दीपक गुप्ता, अधि.अभि लोनिवि रचना थपलियाल, अधि अभि लोनिवि प्रवीन कंडवाल, अधि. अभि एनएच नवनीत पाण्डेय, एआरटीओं राजेन्द्र विराटिया, सहायक अभियंता लोनिवि के.के उनियाल, जी.एस कोण्डल उपस्थित रहे।

admin

admin@apnapahadapnarojgar.com https://apnapahadapnarojgar.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

डबल इंजन पर जनता की मुहर, विकास की जीत: धामी

डबल इंजन पर जनता की मुहर, विकास की जीत: धामी देहरादून 4 मई। बंगाल समेत 3 राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। झाल मूडी के स्वाद संग होली दिवाली मनाते हुए सीएम धामी ने इसे गंगोत्री से गंगासागर तक भगवामय तस्वीर...

सीएम धामी ने दिया भरोसा—आंगनबाड़ी कर्मियों की मांगों पर होगा न्यायपूर्ण फैसला

सीएम धामी ने दिया भरोसा—आंगनबाड़ी कर्मियों की मांगों पर होगा न्यायपूर्ण फैसला मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को सचिवालय में आंगनबाड़ी कार्यकर्ती/सेविका/मिनी कर्मचारी संगठन, उत्तराखण्ड के प्रतिनिधिमंडल ने संगठन की अध्यक्ष श्रीमती रेखा नेगी के नेतृत्व में भेंट कर अपनी विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से अवगत कराया।   मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कर्मियों की...

स्थानीय स्तर पर बढ़ता असंतोष क्या यह सियासी संकट बनेगा? आरोपों की गूंज में घिरे पांडे

  स्थानीय स्तर पर बढ़ता असंतोष क्या यह सियासी संकट बनेगा? आरोपों की गूंज में घिरे पांडे   उत्तराखंड की राजनीति में अरविंद पांडे एक बार फिर विवादों के केंद्र में हैं। कांग्रेस द्वारा उनके कथित पत्र को लेकर उठाए गए सवालों के बीच अब खुद उनके राजनीतिक आचरण और छवि पर भी बहस तेज...

उत्तराखण्ड संस्कृत शिक्षा शैक्षिक संवर्ग सेवा नियमावली, 2026 के प्रख्यापन को धामी कैबिनेट की मंजूरी

उत्तराखण्ड संस्कृत शिक्षा शैक्षिक संवर्ग सेवा नियमावली, 2026 के प्रख्यापन को धामी कैबिनेट की मंजूरी     देहरादून: मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल बैठक में राज्य के विकास, प्रशासनिक सुधार और जनहित से जुड़े कुल 18 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। कैबिनेट के फैसलों में कुंभ मेला व्यवस्थाओं से लेकर...

मुख्यमंत्री धामी का परिवारवाद पर हमला—कांग्रेस में अवसर सिर्फ एक परिवार तक सीमित

मुख्यमंत्री धामी का परिवारवाद पर हमला—कांग्रेस में अवसर सिर्फ एक परिवार तक सीमित देहरादून के परेड ग्राउंड से आज एक जोरदार सियासी संदेश निकला, जहां आयोजित महिला जन आक्रोश रैली में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने धाकड़ अंदाज में नजर आए। हजारों की संख्या में उमड़ी मातृशक्ति के बीच सीएम धामी ने कांग्रेस...

अपना पहाड़ अपना रोज़गार हिन्दी न्यूज पोर्टल में नकारात्मक एवं सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित किया जाता है। आप भी हमसे जुड़ सकते हैं और अपने मुद्दों को, समाचारों को और अपनी लेखनी को प्रकाशित करवा सकते हैं।

Must Read

©2023- All Right Reserved. Designed and Developed by :