NE

News Elementor

विकासनगर चिकित्साल के आक्सीजन प्लांट तथा प्रेमनगर चिकित्सालय के बच्चों के आईसीयू को संचालित करने हेतु मानव संसाधन बढाने तथा धन मौके पर ही किया स्वीकृत।  

Table of Content

 

विकासनगर चिकित्साल के आक्सीजन प्लांट तथा प्रेमनगर चिकित्सालय के बच्चों के आईसीयू को संचालित करने हेतु मानव संसाधन बढाने तथा धन मौके पर ही किया स्वीकृत।

 

2024, (जि.सू.का) जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार में देर शाम जनपद के सभी उप जिला चिकित्सालयों की एक साथ प्रबन्धन समिति की बैठक ली। बैठक में जिलाधिकारी ने चकित्सालयों के सभी प्रस्ताव स्वीकृत करते हुए कहा कि आप चिकित्सालयों में सुविधा बढाएं जनमानस के प्रति कमिटमेंट बढाएं।
जिलाधिकारी ने कड़े शब्दों में कहा कि सरकारी चिकित्सालयों को रेफलर सेन्टर बनाकर मजाक न बनाए सभी लोग निजी चिकित्सालयों का खर्चा वहन नही कर सकते हैं। सरकारी चिकित्सालयों में सुविधा बढाए जाने हेतु सरकार निरंतर प्रयासरत है, लगभग सभी चिकित्सालयों में पूर्ण स्टॉफ भी है, चिकित्सकों एवं चिकित्सा स्टॉफ के सहयोग से हम आदर्श व्यवस्था बना सकते हैं, यह सेवा के साथ ही एक पुनीत कार्य भी है।
जिलाधिकारी ने उप जिला चिकित्सालय विकासनगर के आक्सीजन प्लांट की सर्विस तथा भवन मरम्मत के लिए धनराशि मौके पर ही स्वीकृत की। वहीं प्रेमनगर चिकित्सालय के सभी प्रस्ताव स्वीकृत करने के साथ ही बच्चों के 20 बैड के आईसीयू संचालित करने हेतु मैनपावर, विद्युत कनैक्शन व संसाधन बढाए जाने हेतु स्वीकृति प्रदान की।
मसूरी चिकित्सालय में रात्रि में गायनी चिकित्सक न रहने की शिकायत पर डीएम ने एसीएमओ की अध्यक्षता में समिति बनाते हुए अपै्रल से अब तक किये गए संस्थागत प्रसव एवं रेफरल की सूची सहित समस्त बिन्दुओं पर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिए। माननीयों के प्रतिनिधियों ने अवगत कराया कि चिकित्सालय में ईएनटी चिकित्सक को विकासनगर भी ड्यूटी लगाई गई है, जिससे वह दो ही दिन मसूरी बैठते हुए, जिस पर जिलाधिकारी ने ईएनटी चिकित्सक को तीन दिन मसूरी में ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए, जिस पर समिति के सदस्यों ने जिलाधिकारी का अभार व्यक्त किया।
जिलाधिकारी ने प्रेमनगर चिकित्सालय में आईपीडी कम होने पर कारण पूछा, आईपीडी बढाने के निर्देश। मुख्य विकास अधिकारी को सभी चिकित्सालयों का औचक निरीक्षण करते हुए आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जब चिकित्सालय में समुचित चिकित्सा स्टॉफ एवं संसाधन है तो चिकित्सालयों में सर्जरी कम क्यों हो रही है, उन्होंने चिकित्सालयों से माहवार की गई सर्जरी तथा प्रतिदिन सर्जरी का भी विवरण तलब किया। उन्होंने निर्देशित किया चिकित्सालयों में सैम्पल कलैक्ट करने हेतु अनुबन्धित फर्मों का स्टॉफ 24 घंटे मौजूद रहेंगे इसके लिए मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा संजय जैन, उप जिलाधिकारी हरिगिरि, सहित सम्बन्धित चिकित्सालयों के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक एवं समति के सदस्य उपस्थित रहे।

admin

admin@apnapahadapnarojgar.com https://apnapahadapnarojgar.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

धामी सरकार के प्रयासों से पहाड़ की मातृशक्ति बनी आर्थिक ताकत, 3.03 लाख महिलाएं लखपति

धामी सरकार के प्रयासों से पहाड़ की मातृशक्ति बनी आर्थिक ताकत, 3.03 लाख महिलाएं लखपति देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में नया इतिहास रचा है। सरकार के भगीरथ प्रयासों से प्रदेश में लखपति दीदियों की संख्या 03 लाख 03 हजार के आंकड़े को पार कर चुकी...

हर घर जल के लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करने पर सीएम धामी का जोर, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

हर घर जल के लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करने पर सीएम धामी का जोर, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में जल जीवन मिशन की प्रगति, वित्तीय स्थिति, योजनाओं के संचालन एवं रख-रखाव तथा आगामी कार्ययोजना की समीक्षा की। बैठक में जलापूर्ति योजनाओं की प्रगति, ग्रामीण परिवारों...

मुख्यमंत्री धामी से विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने की भेंट

मुख्यमंत्री धामी से विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने की भेंट मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने भेंट की। प्रतिनिधिमंडलों ने अपने-अपने विभागों एवं संवर्गों से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने सभी...
GoAdven India

हिमालय में सोलो और महिला ट्रेकर्स की पहली पसंद क्यों बन रहा है ‘GoAdven India’?

आजकल युवाओं में अकेले (Solo) या महिला ग्रुप्स के साथ ट्रेकिंग करने का चलन तेज़ी से बढ़ा है। हालांकि, अनजान पहाड़ों पर सुरक्षा, उचित गाइडेंस और हाइजीन सबसे बड़ी चिंता होती है। उत्तराखंड के साहसिक पर्यटन क्षेत्र में GoAdven India ने अपनी सख्त सुरक्षा प्राथमिकताओं और पेशेवर प्रबंधन से एकल और महिला यात्रियों के बीच...

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्कृष्ट किसानों को किया सम्मानित, बोले— आधुनिक खेती से आत्मनिर्भर बन रहे हैं किसान

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्कृष्ट किसानों को किया सम्मानित, बोले— आधुनिक खेती से आत्मनिर्भर बन रहे हैं किसान     कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में आयोजित दिल्ली प्रेस समूह के फार्म एण्ड फूड कृषि सम्मान पुरस्कार–2026 समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर...

अपना पहाड़ अपना रोज़गार हिन्दी न्यूज पोर्टल में नकारात्मक एवं सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित किया जाता है। आप भी हमसे जुड़ सकते हैं और अपने मुद्दों को, समाचारों को और अपनी लेखनी को प्रकाशित करवा सकते हैं।

Must Read

©2023- All Right Reserved. Designed and Developed by :