/ Oct 24, 2026

NE

News Elementor

वर्षों से मानसून में नासूर बना ISBT ड्रेनेज का हुआ स्थायी समाधान, जनमानस को मिली राहत, लोगों में खुशी

Table of Content

 

वर्षों से मानसून में नासूर बना ISBT ड्रेनेज का हुआ स्थायी समाधान, जनमानस को मिली राहत, लोगों में खुशी

 

 

 

 

 

 

 

 

 

देहरादून 29 जून,2025(सू.वि.)

मा.मुख्यमंत्री की प्रेरणा से जिलाधिकारी सविन बंसल के दिशा निर्देशन में देहरादून आईएसबीटी के सेंट जूड चौक एरिया में बनी स्मार्ट सिटी स्ट्रांम वॉटर ड्रेन की वजह से इस बार भारी बारिश के बावजूद भी पूरे एरिया में कोई जल भराव नहीं हो रहा है। वर्षों से यहां पर हल्की बरसात में ही बहुत अधिक पानी भर जाता था। यहां से गुजरने वाले हर राहगीरों के लिए यहां पर जलभराव नासूर बना रहता था। मानसून में मुसीबत बने आईएसबीटी ड्रेनेज का अब स्थायी समाधान होने पर स्थानीय लोगों ने प्रसन्नता जताई है।

 

मा.सीएम की प्रेरणा से जिला प्रशासन ने निर्माण कार्यों में आने वाली हर अढचन को दूर कराते हुए आईएसबीटी में ड्रेनेज व सीवरेज के कार्य पूर्ण किए। कोर कमेटी और तकनीकि विशेषज्ञ के साथ जलभराव की समस्या पर मंथन करते हुए जिला प्रशासन ने इसका हल निकाला। सभी 15 चैंबर, ढक्कन, रोड ब्लैकटाप, विद्युत लाइन भूमिगत, ड्रेनेज-सीवरेज लाइन की सफाई भी कराई। बेहतर प्लानिंग, डिजाइन और डारेक्शन से जिला प्रशासन ने इस प्रोजेक्ट को पूरा कराया। वर्षों से बरसात में नासूर बना ISBT ड्रेनेज का स्थायी समाधान होने से जनमानस को बहुत राहत मिली है। क्षेत्र के लोगों ने इस पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

 

जिलाधिकारी ने इस समस्या के समाधान के लिए रेग्युलर मानिटरिंग और टाप प्रायोरिटी के साथ ड्रेनेज कार्यो को बरसात से पहले पूरा कराया। यहां पर सभी नालियां साफ कराते हुए नालियों में बड़े ह्यूम पाइप डालवाए गए ताकि बारिश में पानी न भरे। निर्माण कार्यो के दौरान नालियों से बहुत ही ज्यादा गंदगी, टनो के टन कूड़ा निकला था। उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी को बतौर सुपरवीजन के लिए मौके पर तैनात रखा था।

 

मानसून सीजन में शहर के एंट्री द्वार आईएसबीटी चौक में जलभराव के कारण प्रत्येक बरसात में एक बहुत बड़ी समस्या बनी रहती थी, जो कई बार दुर्घटनाओं का भी कारण भी बनता है। आईएसबीटी में जलभराव की समस्या दूर होने से आम जनता एवं यात्रियों को अब परेशानी का सामना नहीं करना पडेगा।

 

राजधानी देहरादून में सुगम सुविधा मुहैया कराने में जिलाधिकारी सविन बंसर हर स्तर के कार्यो को धरातल पर उतार रहे है और मुख्यमंत्री के संकल्प को सिद्धि तक ले जाने का काम कर रहे है। जिलाधिकारी ने स्मार्ट सिटी बजट में योजना के निर्माण के साथ ही ड्रेनेज व सीवरेज सिस्टम का रखरखाव का प्राविधान भी किया है। आईएसबीटी में जल भराव की समस्या दूर होने से आम जनता एवं नागरिकों को कब परेशानियों का सामना नहीं करना पडेगा। डीएम के निर्देश पर आईएसबीटी में ड्रेनेज सिस्टम के सभी 15 चैंबर, ढक्कन, रोड ब्लैकटाप, विद्युत लाइन भूमिगत, ड्रेनेज-सीवरेज लाइन की पूरी सफाई की गई है। जिलाधिकारी ने येनकेन स्रोत से रिकॉर्ड टाइम में आईएसबीटी ड्रेनेज सिस्टम को पूरा कराया है। डीएम की बेहतर प्लानिंग और स्मार्ट सिटी बजट से इसकी व्यवस्था से आखिरकार जलभराव समस्या का स्थायी समाधान हो गया है। जिससे आम जनमानस ने राहत की सांस ली है।

admin

admin@apnapahadapnarojgar.com https://apnapahadapnarojgar.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

जीवन बचाने वाली तकनीकों के प्रशिक्षण पर जोर, श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज एवं श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के एनेस्थीसियोलॉजी विभाग की सराहनीय पहल

जीवन बचाने वाली तकनीकों के प्रशिक्षण पर जोर, श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज एवं श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के एनेस्थीसियोलॉजी विभाग की सराहनीय पहल   देहरादून। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज एवम् श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के एनेस्थीसियोलॉजी विभाग की ओर से 22 अक्टूबर 2026...

प्रीतम सिंह के भाई से जुड़े वायरल ऑडियो प्रकरण की निष्पक्ष जांच जरूरी, पीड़ित के साथ खड़ी है सरकार : धामी

प्रीतम सिंह के भाई से जुड़े वायरल ऑडियो प्रकरण की निष्पक्ष जांच जरूरी, पीड़ित के साथ खड़ी है सरकार : धामी         देहरादून, 22 अक्टूबर। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान की जानकारी देते हुए कांग्रेस पर तीखा...

धामी सरकार का ऐतिहासिक फैसला: मदरसों में शुक्रवार का अवकाश खत्म, अब रविवार को छुट्टी

धामी सरकार का ऐतिहासिक फैसला: मदरसों में शुक्रवार का अवकाश खत्म, अब रविवार को छुट्टी     उत्तराखण्ड में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों में समान शैक्षिक व्यवस्था लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इसके तहत स्कूल के रूप में मान्यता प्राप्त मदरसों...

बड़े निवेश से लेकर छोटे कारोबार तक, धामी सरकार की प्राथमिकता रोजगार; सचिव उद्योग विनय शंकर पांडे का स्पष्ट संदेश

बड़े निवेश से लेकर छोटे कारोबार तक, धामी सरकार की प्राथमिकता रोजगार; सचिव उद्योग विनय शंकर पांडे का स्पष्ट संदेश       उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट-2023 को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही खबरों और उठाए जा रहे सवालों पर सचिव उद्योग एवं सचिव मुख्यमंत्री विनय शंकर पांडे ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...

अग्निवीरों के सैन्य अनुभव का प्रदेश हित में होगा उपयोग, मुख्यमंत्री धामी ने दो अग्निवीरों के समायोजन को दी स्वीकृति

अग्निवीरों के सैन्य अनुभव का प्रदेश हित में होगा उपयोग, मुख्यमंत्री धामी ने दो अग्निवीरों के समायोजन को दी स्वीकृति देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय सेना से नवंबर 2026 में सेवानिवृत्त होने जा रहे अग्निवीरों के पहले बैच के दो अग्निवीरों को 40वीं वाहिनी पीएसी में उपलब्ध रिक्त पदों के सापेक्ष समायोजित...

अपना पहाड़ अपना रोज़गार हिन्दी न्यूज पोर्टल में नकारात्मक एवं सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित किया जाता है। आप भी हमसे जुड़ सकते हैं और अपने मुद्दों को, समाचारों को और अपनी लेखनी को प्रकाशित करवा सकते हैं।

Must Read

©2023- All Right Reserved. Designed and Developed by :