NE

News Elementor

सरकारी अस्पतालों में आधुनिकता की ओर कदम: ऋषिकेश में टीकाकरण कक्ष को बनाया गया मॉडल स्तर का

Table of Content

 

सरकारी अस्पतालों में आधुनिकता की ओर कदम: ऋषिकेश में टीकाकरण कक्ष को बनाया गया मॉडल स्तर का

 

 

 

 

 

 

 

 

देहरादून दिनांक 31 जुलाई , 2025 (सू.वि.),जिलाधिकारी सविन बसंल जिले में स्वास्थ्य सेवओं को सुगम सुविधाजन बनाने हेतु निरंतर प्रयासरत है। जिलाधिकारी समय-2 पर सरकारी चिकित्सालयों में औचक निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं की धरातल स्थति जांचने का कार्य कर रहे है। जिलाधिकारी के निर्देशन जिला प्रशासन की कार्यशैली अब त्वरित संज्ञान एवं एक्शन की बन गई है। माह जून में जिलाधिकारी ने उप जिला चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान जिला चिकित्सालय की तर्ज पर आधुनिक टीकाकरण कक्ष कार्य शुरू करने के निर्देश दिए थे, जिसका कार्य पूर्ण हो गया है। अब चिकित्सालय के टीकाकरण कक्ष के विस्तारीकरण साथ ही बच्चों के अनुरूप साज-सज्जा कार्य किया जा रहा है। जिसमें महिलाओं बच्चों की बैठने की उचित व्यववस्था एवं एसी के साथ ही अलग पंजीकरण कांउटर बनाया गया है। वहीं चिकित्सालय जनमानस की सुविधा के दृष्टिगत दवाई वितरण कांउटर भी बढाए गए हैं।

विगत माह जून में निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने टीकाकरण कक्ष में भारी भीड़ अव्यवस्था के चलते नाराजगी जाहिर करते हुए जिला अस्पताल की तर्ज पर ऋषिकेश चिकित्सालय में भी मॉडल टीकाकरण कक्ष, विस्तारीकरण के साथ एयर कडीशन, सीटिंग, बच्चों के मनोरंजन सुविधा की फैसिलिटी विकसित करने के निर्देश दिए थे, जिस पर डीएम निरीक्षण के दूसरे ही दिन कार्य प्रारम्भ हो गया था। उप जिला चिकित्सालय ऋषिकेश के टीकाकरण कक्ष का कार्यपूर्ण हो गया है।

admin

admin@apnapahadapnarojgar.com https://apnapahadapnarojgar.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

धामी सरकार के प्रयासों से पहाड़ की मातृशक्ति बनी आर्थिक ताकत, 3.03 लाख महिलाएं लखपति

धामी सरकार के प्रयासों से पहाड़ की मातृशक्ति बनी आर्थिक ताकत, 3.03 लाख महिलाएं लखपति देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में नया इतिहास रचा है। सरकार के भगीरथ प्रयासों से प्रदेश में लखपति दीदियों की संख्या 03 लाख 03 हजार के आंकड़े को पार कर चुकी...

हर घर जल के लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करने पर सीएम धामी का जोर, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

हर घर जल के लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करने पर सीएम धामी का जोर, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में जल जीवन मिशन की प्रगति, वित्तीय स्थिति, योजनाओं के संचालन एवं रख-रखाव तथा आगामी कार्ययोजना की समीक्षा की। बैठक में जलापूर्ति योजनाओं की प्रगति, ग्रामीण परिवारों...

मुख्यमंत्री धामी से विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने की भेंट

मुख्यमंत्री धामी से विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने की भेंट मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने भेंट की। प्रतिनिधिमंडलों ने अपने-अपने विभागों एवं संवर्गों से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने सभी...
GoAdven India

हिमालय में सोलो और महिला ट्रेकर्स की पहली पसंद क्यों बन रहा है ‘GoAdven India’?

आजकल युवाओं में अकेले (Solo) या महिला ग्रुप्स के साथ ट्रेकिंग करने का चलन तेज़ी से बढ़ा है। हालांकि, अनजान पहाड़ों पर सुरक्षा, उचित गाइडेंस और हाइजीन सबसे बड़ी चिंता होती है। उत्तराखंड के साहसिक पर्यटन क्षेत्र में GoAdven India ने अपनी सख्त सुरक्षा प्राथमिकताओं और पेशेवर प्रबंधन से एकल और महिला यात्रियों के बीच...

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्कृष्ट किसानों को किया सम्मानित, बोले— आधुनिक खेती से आत्मनिर्भर बन रहे हैं किसान

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्कृष्ट किसानों को किया सम्मानित, बोले— आधुनिक खेती से आत्मनिर्भर बन रहे हैं किसान     कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में आयोजित दिल्ली प्रेस समूह के फार्म एण्ड फूड कृषि सम्मान पुरस्कार–2026 समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर...

अपना पहाड़ अपना रोज़गार हिन्दी न्यूज पोर्टल में नकारात्मक एवं सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित किया जाता है। आप भी हमसे जुड़ सकते हैं और अपने मुद्दों को, समाचारों को और अपनी लेखनी को प्रकाशित करवा सकते हैं।

Must Read

©2023- All Right Reserved. Designed and Developed by :