NE

News Elementor

जनमानस, महिला, बुजुर्ग,बच्चों को नहीं रहने दे सकते जलमग्न;किसी भी हालत में ऋषिकेश शहर के जलभराव का करना ही है समाधानः डीएम

Table of Content

जनमानस, महिला, बुजुर्ग,बच्चों को नहीं रहने दे सकते जलमग्न;किसी भी हालत में ऋषिकेश शहर के जलभराव का करना ही है समाधानः डीएम

देहरादून 31 जुलाई 2025(सू.वि.) जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देश पर लोनिवि द्वारा अमित ग्राम गुमानीवाला में लोनिवि द्वारा 180 मीटर लम्बाई पर डेªनेज कार्य युद्धस्तर पर जारी है। जिलाधिकारी विगत माह ऋषिकेश में जलभराव समस्या के समाधान को अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे, तथा लोनिवि को बजट की स्वीकृति प्रदान करते हुए तत्काल कार्य प्रारम्भ कराने को निर्देशित किया। जिलाधिकारी के निर्देश पर तत्काल कार्य प्रारम्भ कर दिया गया था जिसमें 180 मीटर लम्बाई के ड्रनेज कार्य के सापेक्ष लगभग 144 मी0 डेªनेज कार्य (80 प्रतिशत्) कार्य पूर्ण हो चुका है।

जिलाधिकारी के स्पष्ट निर्देश है कि किसी भी हालत में ऋषिकेश शहर के जलभराव का समाधान करना है, इसके लिए लोनिवि को तत्काल खुदाई कर जलभराव के मुख्य कारक गुमानीवाला चौक ह्यूम पाइप ड्रेनेज की सफाई तथा अलाइमेंट कार्य को तत्काल करने के निर्देश दिए थे, जिसके लिए फंड की स्वीकृति जिलाधिकारी ने मौके पर ही जारी कर दी गई थी। अब यह कार्य 80 प्रतिशत् पूर्ण हो गया है। जिलाधिकारी ने शेष 20 प्रतिशत् कार्य को युद्धस्तर पर पर पूर्ण करने के निर्देश दिए थे। जिलाधिकारी के लोक निर्माण के अधिकारियों से कड़े शब्दों में कहा कि जनमानस, महिला, बुजुर्ग,बच्चों को जलमग्न नहीं रहने दे सकते। उन्होंने अधिकारियों को किसी भी हालत में ऋषिकेश शहर के जलभराव समाधान करने के निर्देश दिए थे, जिसके फल स्वरुप जल भराव से निकासी का कार्य प्रारंभ कर दिया है।

ऋषिकेश शहर में बरसात के दौरान जलजमाव की समस्या पर जिलाधिकारी ने जल निगम को पानी निकासी के लिए ठोस प्लानिंग के साथ काम करने के निर्देश दिए हैं। गुमानीवाला अमित ग्राम के पास नाली चौक होने की समस्या का निस्तारण पानी निकासी के लिए पूर्व में बिछाई गए ह्यूम पाइप को निकाल कर उसका एलाइनमेंट ठीक करने को निर्देशित किया गया था जिसके क्रम कार्य चल रहा है तथा 80 प्रतिशत् कार्य पूर्ण हो गया है।

admin

admin@apnapahadapnarojgar.com https://apnapahadapnarojgar.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

भड़काऊ और भ्रामक पोस्ट फैलाने वालों पर कानूनी कार्रवाई के निर्देश

भड़काऊ और भ्रामक पोस्ट फैलाने वालों पर कानूनी कार्रवाई के निर्देश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि चारधाम एवं हेमकुंट साहिब यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुख-सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए।   मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशभर में...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले—मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से युवाओं को मिल रहा लाभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले—मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से युवाओं को मिल रहा लाभ मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर, चंपावत में आयोजित “युवा संवाद : युवा शक्ति, उत्तराखंड की प्रगति” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर स्थानीय जनता एवं युवाओं ने मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया।     कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने युवाओं...

धामी सरकार का बड़ा फैसला, धार्मिक स्थलों के विकास और संपर्क मार्गों के लिए करोड़ों की सौगात

    धामी सरकार का बड़ा फैसला, धार्मिक स्थलों के विकास और संपर्क मार्गों के लिए करोड़ों की सौगात       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों को गति प्रदान करने तथा जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण घोषणाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए 10.08 करोड़ की वित्तीय एवं...

धामी कैबिनेट का फैसला : मिडिल ईस्ट में युद्ध के कारण बढ़ी बिटुमेन की कीमतों के प्रभावी नियंत्रण हेतु बनाई जाएगी विशेष व्यवस्था

धामी कैबिनेट का फैसला : मिडिल ईस्ट में युद्ध के कारण बढ़ी बिटुमेन की कीमतों के प्रभावी नियंत्रण हेतु बनाई जाएगी विशेष व्यवस्था   धामी मंत्रिमंडल की बैठक में गुरुवार को कुल 12 प्रस्ताव आए। जिसमें कई अहम फैसले लिए गए। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली 2026 को मंजूरी दी गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...

मुख्यमंत्री धामी ने नगर निकायों में स्वच्छता सुधार के लिए पशु शवदाह गृह व कूड़ा प्रबंधन योजनाओं को मंजूरी दी

मुख्यमंत्री धामी ने नगर निकायों में स्वच्छता सुधार के लिए पशु शवदाह गृह व कूड़ा प्रबंधन योजनाओं को मंजूरी दी मुख्यमंत्री धामी द्वारा कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों के साथ ही राज्य के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में अवस्थापना सुविधाओं के विकास के तहत विभिन्न सड़कों के निर्माण तथा सार्वजनिक सुविधाओं से संबंधित योजनाओं आदि के लिए...

अपना पहाड़ अपना रोज़गार हिन्दी न्यूज पोर्टल में नकारात्मक एवं सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित किया जाता है। आप भी हमसे जुड़ सकते हैं और अपने मुद्दों को, समाचारों को और अपनी लेखनी को प्रकाशित करवा सकते हैं।

Must Read

©2023- All Right Reserved. Designed and Developed by :