NE

News Elementor

श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी की अगुवाई में संपन्न हुआ श्री गुरु राम राय जी का महानिर्वाण पर्व    

Table of Content

 

.श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी की अगुवाई में संपन्न हुआ श्री गुरु राम राय जी का महानिर्वाण पर्व

 

श्री गुरु राम राय जी महाराज का 339वां महानिर्वाण पर्व रविवार को पूरी श्रद्धा, भक्तिभाव और परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने विशेष पूजा-अर्चना कर गुरु महिमा और गुरु कृपा का महत्व संगतों के समक्ष प्रकट किया। श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने कहा कि “गुरु ही साक्षात परब्रह्म हैं, गुरु के ज्ञान और मार्गदर्शन से ही हम ईश्वर की प्राप्ति कर सकते हैं। गुरु के बिना अध्यात्म का मार्ग अधूरा है। गुरु कृपा से ही शिष्य का जीवन सार्थक होता है।”
रविवार को महानिर्वाण पर्व पर श्री झण्डे जी परिसर स्थित पवित्र सरोवर (तालाब) के किनारे श्री गुरु महाराज जी को तर्पण अर्पित किया गया। इसके पश्चात 17 पुरोहितों द्वारा चावल, दूध, शहद, गंगाजल, घी एवं शक्कर से पूजन कर गुरु महिमा का स्मरण किया गया। ूजा-अर्चना के उपरान्त संगतों को फलों का प्रसाद वितरित किया गया और विशेष लंगर का आयोजन किया गया। देश-विदेश से आए हजारों श्रद्धालुओं ने गुरु महाराज की समाधि स्थल पर माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। सायं काल में श्रद्धालुओं को हलवा-पूरी और चूरमा का प्रसाद वितरित किया गया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चिकित्सकों की टीम ने संगतों की सेवा हेतु स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराईं।
गौरतलब है कि श्री गुरु राम राय जी महाराज का जन्म 1646 ई. में चैत्र मास की पंचमी को हुआ था और 1676 ई. में वे देहरादून आए। देहरादून को श्री गुरु महाराज जी ने अपनी कर्मस्थली बनाकर पावन किया। उनके डेरे से ही इस नगर का नाम देहरादून पड़ा। भाद्रसुदी 8 संवत 1744 (4 सितम्बर 1687) को परमात्मा का ध्यान करते हुए वे परमात्मा में लीन हो गए। श्री गुरु महाराज जी की आत्मा को अमर मानते हुए संगतंे समाधि की सेवा करती हैं तभी से संगतें उनकी समाधि की सेवा करती आ रही हैं और हर वर्ष इस दिन को महानिर्वाण पर्व के रूप में श्रद्धाभाव से मनाती हैं। इस अवसर पर श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने देशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और गुरु कृपा की छाया बने रहने की प्रार्थना की। स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 105 यूनिट रक्तदान

श्री गुरु राम राय जी महाराज को समर्पित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में संगत ने 105 यूनिट रक्तदान किया। श्री गुरु राम राय जी महाराज के महानिर्वाण पर्व पर महाकाल सेवा समिति द्वारा श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में परम पूज्य श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने दीप प्रज्जवलित कर शिविर का शुभारंभ किया। श्री महाराज जी ने रक्तदाताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और सभी को आर्शीवाद दिया। उन्होंने श्री महाकाल सेवा समिति द्वारा किये जा रहे रचनात्मक और सामाजिक कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। शिविर में पुरूषों एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। इस दौरान प्रख्यात भागवताचार्य श्री सुभाष जोशी, श्री पृथ्वीनाथ सेवादल से संजय गर्ग, नवीन गुप्ता, विवेक मोहन श्रीवास्तव व महाकाल सेवा समिति के रौशन राणा, हेमराज अरोड़ा, विनय प्रजापति, आयुष जैन, गौरव जैन, बालकिशन शर्मा, संजीव गुप्ता, नितिन अग्रवाल, राहुल माटा, विक्रम चौधरी, कृतिका राणा, अनुष्का राणा आदि उपस्थित रहे। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के ब्लड बैंक टीम का प्रतिनिधित्व अमित चन्द्रा व डॉं0 सुप्रीत कौर ने किया।

admin

admin@apnapahadapnarojgar.com https://apnapahadapnarojgar.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

भड़काऊ और भ्रामक पोस्ट फैलाने वालों पर कानूनी कार्रवाई के निर्देश

भड़काऊ और भ्रामक पोस्ट फैलाने वालों पर कानूनी कार्रवाई के निर्देश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि चारधाम एवं हेमकुंट साहिब यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुख-सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए।   मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशभर में...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले—मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से युवाओं को मिल रहा लाभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले—मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से युवाओं को मिल रहा लाभ मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर, चंपावत में आयोजित “युवा संवाद : युवा शक्ति, उत्तराखंड की प्रगति” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर स्थानीय जनता एवं युवाओं ने मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया।     कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने युवाओं...

धामी सरकार का बड़ा फैसला, धार्मिक स्थलों के विकास और संपर्क मार्गों के लिए करोड़ों की सौगात

    धामी सरकार का बड़ा फैसला, धार्मिक स्थलों के विकास और संपर्क मार्गों के लिए करोड़ों की सौगात       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों को गति प्रदान करने तथा जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण घोषणाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए 10.08 करोड़ की वित्तीय एवं...

धामी कैबिनेट का फैसला : मिडिल ईस्ट में युद्ध के कारण बढ़ी बिटुमेन की कीमतों के प्रभावी नियंत्रण हेतु बनाई जाएगी विशेष व्यवस्था

धामी कैबिनेट का फैसला : मिडिल ईस्ट में युद्ध के कारण बढ़ी बिटुमेन की कीमतों के प्रभावी नियंत्रण हेतु बनाई जाएगी विशेष व्यवस्था   धामी मंत्रिमंडल की बैठक में गुरुवार को कुल 12 प्रस्ताव आए। जिसमें कई अहम फैसले लिए गए। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली 2026 को मंजूरी दी गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...

मुख्यमंत्री धामी ने नगर निकायों में स्वच्छता सुधार के लिए पशु शवदाह गृह व कूड़ा प्रबंधन योजनाओं को मंजूरी दी

मुख्यमंत्री धामी ने नगर निकायों में स्वच्छता सुधार के लिए पशु शवदाह गृह व कूड़ा प्रबंधन योजनाओं को मंजूरी दी मुख्यमंत्री धामी द्वारा कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों के साथ ही राज्य के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में अवस्थापना सुविधाओं के विकास के तहत विभिन्न सड़कों के निर्माण तथा सार्वजनिक सुविधाओं से संबंधित योजनाओं आदि के लिए...

अपना पहाड़ अपना रोज़गार हिन्दी न्यूज पोर्टल में नकारात्मक एवं सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित किया जाता है। आप भी हमसे जुड़ सकते हैं और अपने मुद्दों को, समाचारों को और अपनी लेखनी को प्रकाशित करवा सकते हैं।

Must Read

©2023- All Right Reserved. Designed and Developed by :