NE

News Elementor

जिलाधिकारी सविन बसंल ने आज सर्वे चैक अवस्थित डे-केयर-सेंटर का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी  

Table of Content

जिलाधिकारी सविन बसंल ने आज सर्वे चैक अवस्थित डे-केयर-सेंटर का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी

 

जिलाधिकारी सविन बसंल ने आज सर्वे चैक अवस्थित डे-केयर-सेंटर का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। इस दौरान उन्होंने सेंटर में उपलब्ध कराई गई सुविधाओं का जायजा लिया और बच्चों की देखभाल एवं पोषण व्यवस्था की जानकारी प्राप्त करते हुए  सेंटर को हाईटैक बनाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि नौनिहाल हमारे समाज के सूद हैं और न इनको सुरक्षित एवं शिक्षा का माहौल देने  के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि शहर के बीचो-बीच बने इस डे-केयर-सेंटर को आधुनिक सुविधासम्पन्न बनाना है, जिससे शहर के कामकाजी अभिभावक महिलाएं इसका लाभ ले सके। उन्होंने सेन्टर में स्मार्ट टीवी, बच्चों हेतु ज्ञान वर्धक कामिक्स, किताब, वाईटबोर्ड, लाईब्रेरी कार्नर बाला फर्नीचर,  आदि वस्तुएं रखी जाए जिससे बच्चे खेल-खेल में शिक्षा के साथ ही विभिन्न एक्टिविटी से जुड़े रहें। उन्होंने कहा कि सेंटर की आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु जिला योजना से बजट की स्वीकृति। उन्होंने बाल विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए किए आध्ुानिक डे-केयर सेंटर हेतु जो भी आवश्यकता हो उसी सूची बनाएं। विगत वर्ष 58 आगंबाड़ी केन्द्रों को होईटैक करते हुए एलपीजी, बिजली कनैक्शन, बालाफर्नीचर, डिजिटल लर्निंग सुविधा, लाईबे्ररी कार्नर, शिक्षाविद पेंटिंग सहित अपग्रेड किया गया तथा जिलें में इस वर्ष 150 आंगनबाड़ी केन्दों को अपग्रेड किया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि कामकाजी माताओं एवं महिलाओं के लिए यह  अत्यंत उपयोगी है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि डे-केयर सेंटर में बच्चों के लिए सुरक्षित वातावरण, पौष्टिक आहार, खेल-कूद की सामग्री तथा प्रारंभिक शिक्षा की गतिविधियां नियमित रूप से सुनिश्चित की जाएं।
जिलाधिकारी ने साफ-सफाई एवं सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही, प्रशिक्षित स्टाफ द्वारा बच्चों की देखभाल सुनिश्चित करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि इस सुविधा से कार्यरत माताओं को अपने दायित्वों के निर्वहन में सहूलियत मिलेगी तथा बच्चों के समुचित विकास में भी मदद मिलेगी।
जिलाधिकारी ने सेन्टर में स्टाॅफ व बच्चों की संख्या कम होने का कारण पूछा जिस पर बताया गया कि यह सेंटर डे केयर के साथ ही मार्डन आंगनबाड़ी केन्द्र भी है वर्तमान में यहां अर्बन आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों की भर्ती निदेशालय स्तपर पर प्रस्तावित है स्टाॅफ मिलने से जहंा केन्द्र सुविधा बढेगी वहीं बच्चो की संख्या भी बढेगी। जिलाधिकारी ने सेन्टर में स्टाॅप बढाने हेतु निदेशक बाल विकास विभाग से पत्राचार करने की बात कही। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, सीडीपीओ डाॅ शिखा कंडवाल सहित सम्बन्ध्तिा अधिकारी कार्मिक उपस्थित रहे।

admin

admin@apnapahadapnarojgar.com https://apnapahadapnarojgar.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

भड़काऊ और भ्रामक पोस्ट फैलाने वालों पर कानूनी कार्रवाई के निर्देश

भड़काऊ और भ्रामक पोस्ट फैलाने वालों पर कानूनी कार्रवाई के निर्देश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि चारधाम एवं हेमकुंट साहिब यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुख-सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए।   मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशभर में...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले—मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से युवाओं को मिल रहा लाभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले—मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से युवाओं को मिल रहा लाभ मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर, चंपावत में आयोजित “युवा संवाद : युवा शक्ति, उत्तराखंड की प्रगति” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर स्थानीय जनता एवं युवाओं ने मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया।     कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने युवाओं...

धामी सरकार का बड़ा फैसला, धार्मिक स्थलों के विकास और संपर्क मार्गों के लिए करोड़ों की सौगात

    धामी सरकार का बड़ा फैसला, धार्मिक स्थलों के विकास और संपर्क मार्गों के लिए करोड़ों की सौगात       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों को गति प्रदान करने तथा जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण घोषणाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए 10.08 करोड़ की वित्तीय एवं...

धामी कैबिनेट का फैसला : मिडिल ईस्ट में युद्ध के कारण बढ़ी बिटुमेन की कीमतों के प्रभावी नियंत्रण हेतु बनाई जाएगी विशेष व्यवस्था

धामी कैबिनेट का फैसला : मिडिल ईस्ट में युद्ध के कारण बढ़ी बिटुमेन की कीमतों के प्रभावी नियंत्रण हेतु बनाई जाएगी विशेष व्यवस्था   धामी मंत्रिमंडल की बैठक में गुरुवार को कुल 12 प्रस्ताव आए। जिसमें कई अहम फैसले लिए गए। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली 2026 को मंजूरी दी गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...

मुख्यमंत्री धामी ने नगर निकायों में स्वच्छता सुधार के लिए पशु शवदाह गृह व कूड़ा प्रबंधन योजनाओं को मंजूरी दी

मुख्यमंत्री धामी ने नगर निकायों में स्वच्छता सुधार के लिए पशु शवदाह गृह व कूड़ा प्रबंधन योजनाओं को मंजूरी दी मुख्यमंत्री धामी द्वारा कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों के साथ ही राज्य के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में अवस्थापना सुविधाओं के विकास के तहत विभिन्न सड़कों के निर्माण तथा सार्वजनिक सुविधाओं से संबंधित योजनाओं आदि के लिए...

अपना पहाड़ अपना रोज़गार हिन्दी न्यूज पोर्टल में नकारात्मक एवं सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित किया जाता है। आप भी हमसे जुड़ सकते हैं और अपने मुद्दों को, समाचारों को और अपनी लेखनी को प्रकाशित करवा सकते हैं।

Must Read

©2023- All Right Reserved. Designed and Developed by :