NE

News Elementor

ऑनलाइन सर्वे में कश्मीर, पंजाब और हिमाचल के मुख्यमंत्रियों को पीछे छोड़ आगे निकले उत्तराखंड के सीएम धामी

Table of Content

ऑनलाइन सर्वे में कश्मीर, पंजाब और हिमाचल के मुख्यमंत्रियों को पीछे छोड़ आगे निकले उत्तराखंड के सीएम धामी

 

देश के आपदा प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के कामकाज पर आयोजित टाइम्स ग्रुप के सर्वे में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शीर्ष स्थान हासिल किया है। देश के आपदा प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के प्रदर्शन को लेकर नवभारत टाइम्स ने हाल ही में एक ऑनलाइन सर्वे कराया। सवाल था “आपदा प्रभावित राज्यों में सबसे बेहतर काम करने वाले मुख्यमंत्री कौन हैं?” इस सर्वे में चार नाम शामिल थे उमर अब्दुल्ला, सुखविंदर सिंह सुक्खू, पुष्कर सिंह धामी और भगवंत मान।

 

सर्वे के नतीजे साफ़ तौर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पक्ष में रहे। सीएम धामी को 79% मत मिले। जबकि, कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला को 20%, हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू को 1% और पंजाब के सीएम भगवंत मान को 1% वोट प्राप्त हुए।

 

जनता का यह रुझान बताता है कि आपदा की घड़ी में मुख्यमंत्री धामी ने जिस तरह त्वरित राहत कार्यों को अंजाम दिया, बचाव एवं पुनर्वास योजनाओं को लागू किया और प्रभावित क्षेत्रों का लगातार दौरा कर पीड़ितों से सीधा संवाद किया उसने उन्हें बाकी नेताओं से अलग और आगे खड़ा कर दिया।

 

सिर्फ नवभारत टाइम्स का सर्वे ही नहीं, बल्कि टाइम्स ऑफ़ इंडिया की WhatsApp Community पर भी जनता ने पुष्कर सिंह धामी को “पहली पसंद” करार दिया। इस प्लेटफ़ॉर्म पर भी यूज़र्स ने उनकी नेतृत्व क्षमता, त्वरित निर्णय लेने की शैली और संवेदनशील दृष्टिकोण की खुलकर सराहना की।

 

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि यह परिणाम साबित करते हैं कि आपदा जैसी परिस्थितियों में मज़बूत और संवेदनशील नेतृत्व ही जनता का भरोसा जीत पाता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की बढ़ती लोकप्रियता उनके प्रशासनिक सक्रियता, समय पर लिए गए फैसलों और ज़मीनी जुड़ाव का प्रमाण है।

admin

admin@apnapahadapnarojgar.com https://apnapahadapnarojgar.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

धामी सरकार के प्रयासों से पहाड़ की मातृशक्ति बनी आर्थिक ताकत, 3.03 लाख महिलाएं लखपति

धामी सरकार के प्रयासों से पहाड़ की मातृशक्ति बनी आर्थिक ताकत, 3.03 लाख महिलाएं लखपति देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में नया इतिहास रचा है। सरकार के भगीरथ प्रयासों से प्रदेश में लखपति दीदियों की संख्या 03 लाख 03 हजार के आंकड़े को पार कर चुकी...

हर घर जल के लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करने पर सीएम धामी का जोर, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

हर घर जल के लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करने पर सीएम धामी का जोर, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में जल जीवन मिशन की प्रगति, वित्तीय स्थिति, योजनाओं के संचालन एवं रख-रखाव तथा आगामी कार्ययोजना की समीक्षा की। बैठक में जलापूर्ति योजनाओं की प्रगति, ग्रामीण परिवारों...

मुख्यमंत्री धामी से विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने की भेंट

मुख्यमंत्री धामी से विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने की भेंट मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने भेंट की। प्रतिनिधिमंडलों ने अपने-अपने विभागों एवं संवर्गों से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने सभी...
GoAdven India

हिमालय में सोलो और महिला ट्रेकर्स की पहली पसंद क्यों बन रहा है ‘GoAdven India’?

आजकल युवाओं में अकेले (Solo) या महिला ग्रुप्स के साथ ट्रेकिंग करने का चलन तेज़ी से बढ़ा है। हालांकि, अनजान पहाड़ों पर सुरक्षा, उचित गाइडेंस और हाइजीन सबसे बड़ी चिंता होती है। उत्तराखंड के साहसिक पर्यटन क्षेत्र में GoAdven India ने अपनी सख्त सुरक्षा प्राथमिकताओं और पेशेवर प्रबंधन से एकल और महिला यात्रियों के बीच...

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्कृष्ट किसानों को किया सम्मानित, बोले— आधुनिक खेती से आत्मनिर्भर बन रहे हैं किसान

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्कृष्ट किसानों को किया सम्मानित, बोले— आधुनिक खेती से आत्मनिर्भर बन रहे हैं किसान     कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में आयोजित दिल्ली प्रेस समूह के फार्म एण्ड फूड कृषि सम्मान पुरस्कार–2026 समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर...

अपना पहाड़ अपना रोज़गार हिन्दी न्यूज पोर्टल में नकारात्मक एवं सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित किया जाता है। आप भी हमसे जुड़ सकते हैं और अपने मुद्दों को, समाचारों को और अपनी लेखनी को प्रकाशित करवा सकते हैं।

Must Read

©2023- All Right Reserved. Designed and Developed by :