/ Oct 22, 2026

NE

News Elementor

योग्यता व प्रतिभा के आधार पर पिछले 4 सालों में 25,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई हैजिनकी परीक्षायें बिना किसी भ्रष्टाचार और नकल के पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई है

Table of Content

योग्यता व प्रतिभा के आधार पर पिछले 4 सालों में 25,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई हैजिनकी परीक्षायें बिना किसी भ्रष्टाचार और नकल के पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई है

 

 

 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से अनौपचारिक वार्ता करते हुये कहा कि उत्तराखण्ड की देवतुल्य जनता से लेकर मीडिया जगत तक, सभी इस तथ्य के साक्षी हैं कि हमारी सरकार ने देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू कर 100 से अधिक नकल माफियाओं को सलाखों के पीछे भेजा है और योग्यता व प्रतिभा के आधार पर पिछले 4 सालों में 25,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है। जिनकी परीक्षायें बिना किसी भ्रष्टाचार और नकल के पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार छात्रोें के हित में निर्णय लेने के लिये एक प्रतिशत भी पीछे नहीं हटेगी। जब तक वे जीवित हैं तब तक उत्तराखण्ड के एक-एक छात्र को न्याय दिलाने का उनका संकल्प है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में आयोजित होने वाली परीक्षाओं में जो भी व्यक्ति नकल कराने के अपराध में शामिल होकर हमारे बेटे बेटियों, भाई बहनों, छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का प्रयास करेंगे उनके विरूद्ध कठोर से कठोर कार्यवाही की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे अपने जीते जी छात्र-छात्राओं के हितों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने देंगे।

 

मुख्यमंत्री ने कहा प्रदेश में अगले एक साल में 10 हजार नियुक्तियां होनी हैं उनका कैलेन्डर जारी कर दिया गया है ये नियुक्तियां परदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ कराई जायेंगी। मुख्यमंत्री ने विश्वास दिलाया कि छात्र-छात्राओं के हितों के साथ कोई भी कुठाराघात नहीं होने दिया जाएगा।

admin

admin@apnapahadapnarojgar.com https://apnapahadapnarojgar.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

प्रीतम सिंह के भाई से जुड़े वायरल ऑडियो प्रकरण की निष्पक्ष जांच जरूरी, पीड़ित के साथ खड़ी है सरकार : धामी

प्रीतम सिंह के भाई से जुड़े वायरल ऑडियो प्रकरण की निष्पक्ष जांच जरूरी, पीड़ित के साथ खड़ी है सरकार : धामी         देहरादून, 22 अक्टूबर। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान की जानकारी देते हुए कांग्रेस पर तीखा...

धामी सरकार का ऐतिहासिक फैसला: मदरसों में शुक्रवार का अवकाश खत्म, अब रविवार को छुट्टी

धामी सरकार का ऐतिहासिक फैसला: मदरसों में शुक्रवार का अवकाश खत्म, अब रविवार को छुट्टी     उत्तराखण्ड में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों में समान शैक्षिक व्यवस्था लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इसके तहत स्कूल के रूप में मान्यता प्राप्त मदरसों...

बड़े निवेश से लेकर छोटे कारोबार तक, धामी सरकार की प्राथमिकता रोजगार; सचिव उद्योग विनय शंकर पांडे का स्पष्ट संदेश

बड़े निवेश से लेकर छोटे कारोबार तक, धामी सरकार की प्राथमिकता रोजगार; सचिव उद्योग विनय शंकर पांडे का स्पष्ट संदेश       उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट-2023 को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही खबरों और उठाए जा रहे सवालों पर सचिव उद्योग एवं सचिव मुख्यमंत्री विनय शंकर पांडे ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...

अग्निवीरों के सैन्य अनुभव का प्रदेश हित में होगा उपयोग, मुख्यमंत्री धामी ने दो अग्निवीरों के समायोजन को दी स्वीकृति

अग्निवीरों के सैन्य अनुभव का प्रदेश हित में होगा उपयोग, मुख्यमंत्री धामी ने दो अग्निवीरों के समायोजन को दी स्वीकृति देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय सेना से नवंबर 2026 में सेवानिवृत्त होने जा रहे अग्निवीरों के पहले बैच के दो अग्निवीरों को 40वीं वाहिनी पीएसी में उपलब्ध रिक्त पदों के सापेक्ष समायोजित...

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 70 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 70 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद उधमसिंहनगर के विधान सभा क्षेत्र किच्छा में पंडित गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय परिसर की अवशेष सड़कों के सुधार हेतु विभिन्न घोषणाओं के अन्तर्गत ₹...

अपना पहाड़ अपना रोज़गार हिन्दी न्यूज पोर्टल में नकारात्मक एवं सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित किया जाता है। आप भी हमसे जुड़ सकते हैं और अपने मुद्दों को, समाचारों को और अपनी लेखनी को प्रकाशित करवा सकते हैं।

Must Read

©2023- All Right Reserved. Designed and Developed by :