NE

News Elementor

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून के सौजन्य से पिरान कलियर में हुआ निःशुल्क कैंसर जागरूकता एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

Table of Content

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून के सौजन्य से पिरान कलियर में हुआ निःशुल्क कैंसर जागरूकता एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने हज हाउस पिरान कलियर में लगाया शिविर

 

कैंसर जागरूकता एवम् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 1581 मरीजों ने उठाया शिविर का लाभ

 

मुख्य अतिथि सूफी राशिद, गद्दीनशीन पिरान कलियर ने किया शिविर का शुभारंभ

 

 

 

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एवम् श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून के सौजन्य से पिरान कलियार में सोमवार, 03 नवम्बर 2025 को कैंसर जागरूकता एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर 1581 से अधिक मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया। शिविर में अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परामर्श दिया तथा रोगियों को निःशुल्क दवाइयाँ वितरित की गईं। शिविर में पिरान कलियर क्षेत्रवासियों सहित बाम्बे मदरसा, सनराइज़ पब्लिक स्कूल सहित पिरान कलियर दरगाह स्टाफ ने भी लाभ उठाया।

सोमवार को शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि सूफी राशिद गद्दीनशीन कलियर शरीफ, सलीम चेयरमैन, कलियर शरीफ एवम् आदिल फरीदी वरिष्ठ समाजसेवक ने किया। इस अवसर पर सूफी राशिद गद्दीनशीन कलियर शरीफ ने फरमाया कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ज़ी ने आमजनमानस की खिदमत का जो बीड़ा उठाया है, अल्लाह तआला उन्हें अपनी रहमतों और नेअमतों से नवाजे। उन्होंने कहा कि इंसानियत की सेवा सबसे बड़ी इबादत है, और श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ज़ी ने इस इबादत को अमल की सूरत में दुनिया के सामने पेश किया है। उन्होंने दुआ की कि वह इसी तरह अवाम की सेहत, अमन और भलाई के लिए सरफरोशी के साथ अपनी खदिमात जारी रखें।

वरिष्ठ समाजसेवक आदिल फरीदी ने कहा कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून की ओर से समय समय पर क्षेत्र में इस प्रकार के शिविर लगाए जाते हैं। जिससे भारी संख्या में क्षेत्रवासी लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने अस्पताल के प्रबन्धन सहित सभी डाॅक्टरों, नर्सिंग स्टाफ व कैंप में आए अस्पताल स्टाफ का आभार व्यक्त किय..

 

शिविर में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग के वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉ. रचित आहूजा ने कैंसर के प्रारंभिक लक्षणों, उसकी रोकथाम के उपायों और समय पर उपचार के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

 

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से रोगियों की निःशुल्क ई.सी.जी. जॉच, ब्लड शुगर जॉच एवम् ब्लड प्रैशर जॉच की गई। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से रोगियों को निःशुल्क दवाईयों भी वितरित की गईं।

admin

admin@apnapahadapnarojgar.com https://apnapahadapnarojgar.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

धामी सरकार के प्रयासों से पहाड़ की मातृशक्ति बनी आर्थिक ताकत, 3.03 लाख महिलाएं लखपति

धामी सरकार के प्रयासों से पहाड़ की मातृशक्ति बनी आर्थिक ताकत, 3.03 लाख महिलाएं लखपति देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में नया इतिहास रचा है। सरकार के भगीरथ प्रयासों से प्रदेश में लखपति दीदियों की संख्या 03 लाख 03 हजार के आंकड़े को पार कर चुकी...

हर घर जल के लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करने पर सीएम धामी का जोर, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

हर घर जल के लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करने पर सीएम धामी का जोर, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में जल जीवन मिशन की प्रगति, वित्तीय स्थिति, योजनाओं के संचालन एवं रख-रखाव तथा आगामी कार्ययोजना की समीक्षा की। बैठक में जलापूर्ति योजनाओं की प्रगति, ग्रामीण परिवारों...

मुख्यमंत्री धामी से विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने की भेंट

मुख्यमंत्री धामी से विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने की भेंट मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने भेंट की। प्रतिनिधिमंडलों ने अपने-अपने विभागों एवं संवर्गों से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने सभी...
GoAdven India

हिमालय में सोलो और महिला ट्रेकर्स की पहली पसंद क्यों बन रहा है ‘GoAdven India’?

आजकल युवाओं में अकेले (Solo) या महिला ग्रुप्स के साथ ट्रेकिंग करने का चलन तेज़ी से बढ़ा है। हालांकि, अनजान पहाड़ों पर सुरक्षा, उचित गाइडेंस और हाइजीन सबसे बड़ी चिंता होती है। उत्तराखंड के साहसिक पर्यटन क्षेत्र में GoAdven India ने अपनी सख्त सुरक्षा प्राथमिकताओं और पेशेवर प्रबंधन से एकल और महिला यात्रियों के बीच...

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्कृष्ट किसानों को किया सम्मानित, बोले— आधुनिक खेती से आत्मनिर्भर बन रहे हैं किसान

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्कृष्ट किसानों को किया सम्मानित, बोले— आधुनिक खेती से आत्मनिर्भर बन रहे हैं किसान     कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में आयोजित दिल्ली प्रेस समूह के फार्म एण्ड फूड कृषि सम्मान पुरस्कार–2026 समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर...

अपना पहाड़ अपना रोज़गार हिन्दी न्यूज पोर्टल में नकारात्मक एवं सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित किया जाता है। आप भी हमसे जुड़ सकते हैं और अपने मुद्दों को, समाचारों को और अपनी लेखनी को प्रकाशित करवा सकते हैं।

Must Read

©2023- All Right Reserved. Designed and Developed by :