/ Apr 30, 2026

NE

News Elementor

डीआईजी SDRF का कार्यभार ग्रहण करने के बाद निवेदिता कुकरेती ने रेस्क्यू ऑपरेशनों को त्वरित, सुरक्षित और प्रभावी बनाने पर दिया जोर।

Table of Content

 

डीआईजी SDRF का कार्यभार ग्रहण करने के बाद निवेदिता कुकरेती ने रेस्क्यू ऑपरेशनों को त्वरित, सुरक्षित और प्रभावी बनाने पर दिया जोर।

 

आज दिनांक 15 दिसम्बर 2025 को श्रीमती निवेदिता कुकरेती, IPS ने सरदार पटेल भवन, देहरादून स्थित SDRF कार्यालय में पुलिस उपमहानिरीक्षक, SDRF उत्तराखंड के पद का औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया।
कार्यभार ग्रहण के उपरांत सेनानायक SDRF श्री अर्पण यदुवंशी द्वारा पुलिस उपमहानिरीक्षक, SDRF श्रीमती निवेदिता कुकरेती से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की गई। इस अवसर पर सेनानायक द्वारा उन्हें SDRF की संगठनात्मक संरचना, कार्यप्रणाली, वर्तमान तैनाती, उपलब्ध संसाधनों, प्रशिक्षण व्यवस्था तथा राज्य में आपदा प्रबंधन से जुड़ी प्रमुख गतिविधियों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

इसके अतिरिक्त, SDRF के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा भी श्रीमती निवेदिता कुकरेती, IPS से भेंट कर अपने-अपने कार्यक्षेत्र, जिम्मेदारियों तथा संचालित अभियानों के संबंध में अवगत कराया गया। अधिकारियों के साथ हुए संवाद के दौरान रेस्क्यू ऑपरेशनों की चुनौतियों, भविष्य की आवश्यकताओं एवं समन्वयात्मक कार्यप्रणाली पर भी विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर श्रीमती निवेदिता कुकरेती, IPS ने कहा कि SDRF राज्य की एक महत्वपूर्ण आपदा प्रतिक्रिया इकाई है, जिसकी भूमिका प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं के दौरान अत्यंत महत्वपूर्ण रहती है। उन्होंने आपदा के समय त्वरित, सुरक्षित एवं प्रभावी रेस्क्यू सुनिश्चित करने, आधुनिक तकनीक एवं नवीन उपकरणों के अधिकतम उपयोग, जवानों के सतत प्रशिक्षण, क्षमता संवर्धन तथा मनोबल को और अधिक सुदृढ़ करने पर विशेष बल देने की बात कही। साथ ही उन्होंने अन्य विभागों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर आपदा प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

admin

admin@apnapahadapnarojgar.com https://apnapahadapnarojgar.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

उत्तराखण्ड संस्कृत शिक्षा शैक्षिक संवर्ग सेवा नियमावली, 2026 के प्रख्यापन को धामी कैबिनेट की मंजूरी

उत्तराखण्ड संस्कृत शिक्षा शैक्षिक संवर्ग सेवा नियमावली, 2026 के प्रख्यापन को धामी कैबिनेट की मंजूरी     देहरादून: मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल बैठक में राज्य के विकास, प्रशासनिक सुधार और जनहित से जुड़े कुल 18 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। कैबिनेट के फैसलों में कुंभ मेला व्यवस्थाओं से लेकर...

मुख्यमंत्री धामी का परिवारवाद पर हमला—कांग्रेस में अवसर सिर्फ एक परिवार तक सीमित

मुख्यमंत्री धामी का परिवारवाद पर हमला—कांग्रेस में अवसर सिर्फ एक परिवार तक सीमित देहरादून के परेड ग्राउंड से आज एक जोरदार सियासी संदेश निकला, जहां आयोजित महिला जन आक्रोश रैली में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने धाकड़ अंदाज में नजर आए। हजारों की संख्या में उमड़ी मातृशक्ति के बीच सीएम धामी ने कांग्रेस...

मुख्यमंत्री धामी खुद ले रहे चारधाम यात्रा का फीडबैक हर व्यवस्था पर पैनी नजर, यात्रियों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता

मुख्यमंत्री धामी खुद ले रहे चारधाम यात्रा का फीडबैक हर व्यवस्था पर पैनी नजर, यात्रियों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता           केदारनाथ धाम में आज श्रद्धा, आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब भगवान बाबा केदारनाथ के कपाट विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इस पावन...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा औली की बर्फीली ढलानों से लेकर ऋषिकेश में तेज गति से बहने वाली गंगा नदी की धारा तक, मुनस्यारी की ऊँचाइयों से लेकर टिहरी झील के विशाल विस्तार तक उत्तराखण्ड का प्रत्येक क्षेत्र साहसिक पर्यटन का एक सशक्त और जीवंत केंद्र बनकर उभर रहा है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा औली की बर्फीली ढलानों से लेकर ऋषिकेश में तेज गति से बहने वाली गंगा नदी की धारा तक, मुनस्यारी की ऊँचाइयों से लेकर टिहरी झील के विशाल विस्तार तक उत्तराखण्ड का प्रत्येक क्षेत्र साहसिक पर्यटन का एक सशक्त और जीवंत केंद्र बनकर उभर रहा है।   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी...

आधी आबादी को अधिकार देने में सबसे बड़ी बाधा विपक्ष: धामी

  आधी आबादी को अधिकार देने में सबसे बड़ी बाधा विपक्ष: धामी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के खिलाफ विपक्ष की वोटिंग को देश की आधी आबादी के खिलाफ अन्याय बताया है। उन्होंने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस का इतिहास और मंशा हमेशा महिला विरोधी रही है। जो...

अपना पहाड़ अपना रोज़गार हिन्दी न्यूज पोर्टल में नकारात्मक एवं सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित किया जाता है। आप भी हमसे जुड़ सकते हैं और अपने मुद्दों को, समाचारों को और अपनी लेखनी को प्रकाशित करवा सकते हैं।

Must Read

©2023- All Right Reserved. Designed and Developed by :