/ Oct 24, 2026

NE

News Elementor

सेवा संकल्प (धारिणी) फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित हुआ माल्टा महोत्सव

Table of Content

 

सेवा संकल्प (धारिणी) फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित हुआ माल्टा महोत्सव

 

देहरादून स्थित आईटीबीपी स्टेडियम, सीमा द्वार में सेवा संकल्प (धारिणी) फाउंडेशन द्वारा आयोजित दो दिवसीय माल्टा महोत्सव ने पर्वतीय किसानों के लिए एक प्रभावशाली और सशक्त मंच उपलब्ध कराते हुए आत्मनिर्भरता, सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक उल्लेखनीय उदाहरण प्रस्तुत किया। इस महोत्सव में चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, नैनीताल सहित प्रदेश के समस्त पर्वतीय अंचलों से आए माल्टा उत्पादक किसानों ने सहभागिता की। किसानों द्वारा उत्पादित 7000 किलोग्राम से अधिक माल्टा तथा उससे निर्मित जूस, जैम, स्क्वैश, कैंडी जैसे विविध मूल्यवर्धित उत्पादों की सफल बिक्री हुई, जिससे उन्हें प्रत्यक्ष आर्थिक लाभ प्राप्त हुआ और उनके आत्मविश्वास में उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिली।

फाउंडेशन की ट्रस्टी गीता धामी जी ने कहा कि यह आयोजन मात्र एक महोत्सव नहीं, बल्कि पर्वतीय किसानों की मेहनत को सम्मान देने, उनकी आजीविका को मजबूती प्रदान करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक ठोस, दूरदर्शी एवं संवेदनशील पहल है। उन्होंने कहा कि माल्टा जैसे स्थानीय उत्पादों को सशक्त बाज़ार उपलब्ध कराकर फाउंडेशन किसानों को सीधे उपभोक्ताओं से जोड़ने का कार्य कर रहा है, जिससे बिचौलियों की भूमिका कम होती है और किसानों को उनकी उपज का वास्तविक मूल्य प्राप्त होता है। फाउंडेशन की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया कि इस बिक्री से प्राप्त समस्त धनराशि को पुनः किसान कल्याण, उत्पाद संवर्धन, प्रशिक्षण एवं विपणन से जुड़े कार्यों में लगाया जाएगा, ताकि यह पहल केवल एक आयोजन तक सीमित न रहकर दीर्घकालिक रूप से किसानों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सके।

सेवा संकल्प (धारिणी) फाउंडेशन ने इस आयोजन के माध्यम से वोकल फॉर लोकल की भावना को केवल नारे तक सीमित न रखते हुए उसे धरातल पर उतारने का सशक्त उदाहरण प्रस्तुत किया। साथ ही सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए फाउंडेशन की ओर से अनाथ आश्रमों में माल्टा भिजवाया गया, ताकि स्थानीय किसानों की मेहनत से उपजे फल का लाभ समाज के वंचित वर्गों तक भी पहुँच सके। यह पहल फाउंडेशन की मानवीय सोच, सामाजिक संवेदनशीलता और समर्पित कार्यशैली को स्पष्ट रूप से रेखांकित करती है।

महोत्सव में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में किसान, उपभोक्ता और आम नागरिकों की सहभागिता देखने को मिली। उत्कृष्ट बिक्री, उत्साहजनक जनसहभागिता और सकारात्मक प्रतिक्रियाओं ने यह सिद्ध कर दिया कि यदि पर्वतीय उत्पादों को सही मंच, मार्गदर्शन और बाज़ार उपलब्ध कराया जाए, तो वे ग्रामीण अर्थव्यवस्था और आर्थिक समृद्धि का मजबूत आधार बन सकते हैं। ट्रस्टी गीता धामी जी के मार्गदर्शन एवं सेवा संकल्प (धारिणी) फाउंडेशन के सतत और समर्पित प्रयासों से आयोजित यह माल्टा महोत्सव निस्संदेह उत्तराखंड के पर्वतीय किसानों के लिए आशा, सम्मान और आत्मनिर्भर भविष्य का प्रतीक बनकर उभरा है।

admin

admin@apnapahadapnarojgar.com https://apnapahadapnarojgar.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

जीवन बचाने वाली तकनीकों के प्रशिक्षण पर जोर, श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज एवं श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के एनेस्थीसियोलॉजी विभाग की सराहनीय पहल

जीवन बचाने वाली तकनीकों के प्रशिक्षण पर जोर, श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज एवं श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के एनेस्थीसियोलॉजी विभाग की सराहनीय पहल   देहरादून। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज एवम् श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के एनेस्थीसियोलॉजी विभाग की ओर से 22 अक्टूबर 2026...

प्रीतम सिंह के भाई से जुड़े वायरल ऑडियो प्रकरण की निष्पक्ष जांच जरूरी, पीड़ित के साथ खड़ी है सरकार : धामी

प्रीतम सिंह के भाई से जुड़े वायरल ऑडियो प्रकरण की निष्पक्ष जांच जरूरी, पीड़ित के साथ खड़ी है सरकार : धामी         देहरादून, 22 अक्टूबर। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान की जानकारी देते हुए कांग्रेस पर तीखा...

धामी सरकार का ऐतिहासिक फैसला: मदरसों में शुक्रवार का अवकाश खत्म, अब रविवार को छुट्टी

धामी सरकार का ऐतिहासिक फैसला: मदरसों में शुक्रवार का अवकाश खत्म, अब रविवार को छुट्टी     उत्तराखण्ड में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों में समान शैक्षिक व्यवस्था लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इसके तहत स्कूल के रूप में मान्यता प्राप्त मदरसों...

बड़े निवेश से लेकर छोटे कारोबार तक, धामी सरकार की प्राथमिकता रोजगार; सचिव उद्योग विनय शंकर पांडे का स्पष्ट संदेश

बड़े निवेश से लेकर छोटे कारोबार तक, धामी सरकार की प्राथमिकता रोजगार; सचिव उद्योग विनय शंकर पांडे का स्पष्ट संदेश       उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट-2023 को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही खबरों और उठाए जा रहे सवालों पर सचिव उद्योग एवं सचिव मुख्यमंत्री विनय शंकर पांडे ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...

अग्निवीरों के सैन्य अनुभव का प्रदेश हित में होगा उपयोग, मुख्यमंत्री धामी ने दो अग्निवीरों के समायोजन को दी स्वीकृति

अग्निवीरों के सैन्य अनुभव का प्रदेश हित में होगा उपयोग, मुख्यमंत्री धामी ने दो अग्निवीरों के समायोजन को दी स्वीकृति देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय सेना से नवंबर 2026 में सेवानिवृत्त होने जा रहे अग्निवीरों के पहले बैच के दो अग्निवीरों को 40वीं वाहिनी पीएसी में उपलब्ध रिक्त पदों के सापेक्ष समायोजित...

अपना पहाड़ अपना रोज़गार हिन्दी न्यूज पोर्टल में नकारात्मक एवं सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित किया जाता है। आप भी हमसे जुड़ सकते हैं और अपने मुद्दों को, समाचारों को और अपनी लेखनी को प्रकाशित करवा सकते हैं।

Must Read

©2023- All Right Reserved. Designed and Developed by :