/ Sep 25, 2026

NE

News Elementor

मुख्यमंत्री धामी ने आपदा की स्थिति में तत्काल राहत-बचाव के लिए टीमें, जेसीबी व जरूरी उपकरण तैयार रखने और विभागों में समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

Table of Content

मुख्यमंत्री धामी ने आपदा की स्थिति में तत्काल राहत-बचाव के लिए टीमें, जेसीबी व जरूरी उपकरण तैयार रखने और विभागों में समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने 26 एवं 27 सितंबर को प्रदेश के विभिन्न जनपदों में मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट को गंभीरता से लेते हुए प्रदेशवासियों एवं पर्यटकों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रेड अलर्ट की अवधि में अनावश्यक यात्रा से बचें और बहुत जरूरी होने पर ही मौसम एवं सड़क की स्थिति की जानकारी लेने के बाद यात्रा करें। उन्होंने पर्यटकों से भी अपील की कि मौसम की स्थिति को देखते हुए संवेदनशील एवं भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में जाने से बचें और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारी बारिश के दौरान नदी-नालों, गाड़-गदेरों, बरसाती धाराओं एवं जलभराव वाले क्षेत्रों के आसपास न जाएं और तेज बहाव में प्रवेश करने का प्रयास न करें। पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन की आशंका को देखते हुए संवेदनशील सड़कों एवं स्थानों पर विशेष सावधानी बरतें। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि बच्चों को नदी-नालों एवं अन्य जोखिम वाले स्थानों के आसपास न जाने दें।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी जिलाधिकारियों एवं संबंधित विभागों को 24×7 अलर्ट मोड पर रहते हुए संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी संभावित आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य तत्काल शुरू किए जा सकें, इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पहले से दुरुस्त रखी जाएं। राहत एवं बचाव दल, आवश्यक उपकरण, जेसीबी एवं अन्य मशीनरी को रणनीतिक स्थानों पर तैयार रखने के साथ ही सभी संबंधित विभागों के बीच निरंतर समन्वय सुनिश्चित किया जाए।

 

 

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से नदी-नालों के जलस्तर, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों, पर्वतीय मार्गों, चारधाम यात्रा मार्गों एवं प्रमुख पर्यटन स्थलों पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मौसम की स्थिति को देखते हुए आवश्यकता पड़ने पर संवेदनशील क्षेत्रों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था भी पहले से सुनिश्चित रखी जाए।

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेशवासियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मौसम की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। उन्होंने आमजन से अपील की कि घबराएं नहीं, लेकिन पूरी सतर्कता बरतें तथा मौसम विभाग और जिला प्रशासन द्वारा जारी चेतावनियों एवं दिशा-निर्देशों का पालन करें। किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन को तत्काल सूचित करें और स्वयं भी सुरक्षित रहें तथा दूसरों को भी सुरक्षित रहने के लिए प्रेरित करें।

admin

admin@apnapahadapnarojgar.com https://apnapahadapnarojgar.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मुख्यमंत्री धामी ने आपदा की स्थिति में तत्काल राहत-बचाव के लिए टीमें, जेसीबी व जरूरी उपकरण तैयार रखने और विभागों में समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

मुख्यमंत्री धामी ने आपदा की स्थिति में तत्काल राहत-बचाव के लिए टीमें, जेसीबी व जरूरी उपकरण तैयार रखने और विभागों में समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने 26 एवं 27 सितंबर को प्रदेश के विभिन्न जनपदों में मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट को गंभीरता से लेते हुए...

2 फीट तक की छोटी कद-काठी वाली नैनो गाय पहुंची SGRR विश्वविद्यालय, वैज्ञानिक अध्ययन की तैयारी

2 फीट तक की छोटी कद-काठी वाली नैनो गाय पहुंची SGRR विश्वविद्यालय, वैज्ञानिक अध्ययन की तैयारी     देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में आंध्र प्रदेश की रमन्यापेट नादीपथी नैनो गाय की एक जोड़ी पहुंची है। नैनो गाय की यह प्रजाति दुनिया की सबसे छोटी नस्ल की गाय है। देहरादून में पहली बार इस...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रद्धालुओं की सुविधा और धाम की धार्मिक गरिमा का ध्यान रखने को कहा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रद्धालुओं की सुविधा और धाम की धार्मिक गरिमा का ध्यान रखने को कहा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को श्री बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।   इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने बदरीनाथ मास्टर प्लान...

दूरस्थ पहाड़ों में पर्यटन और रोजगार के नए अवसर खोलने की तैयारी, धामी सरकार करेगी 100 ट्रेक रूट्स की मैपिंग

दूरस्थ पहाड़ों में पर्यटन और रोजगार के नए अवसर खोलने की तैयारी, धामी सरकार करेगी 100 ट्रेक रूट्स की मैपिंग   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की GPS/GIS मैपिंग एवं तकनीकी सर्वेक्षण के लिए जाने वाले अभियान दल को फ्लैग...

मानसिक स्वास्थ्य से पोषण और योग तक, एसजीआरआर विश्वविद्यालय में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विशेषज्ञों ने छात्राओं को दिया स्वास्थ्य का मंत्र

मानसिक स्वास्थ्य से पोषण और योग तक, एसजीआरआर विश्वविद्यालय में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विशेषज्ञों ने छात्राओं को दिया स्वास्थ्य का मंत्र   देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) के आईक्यूएसी सेल के सहयोग से छात्रों के स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन और स्वस्थ जीवनशैली को लेकर एक दिवसीय काउंसलिंग एवं मोटिवेशनल कार्यक्रम का आयोजन...

अपना पहाड़ अपना रोज़गार हिन्दी न्यूज पोर्टल में नकारात्मक एवं सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित किया जाता है। आप भी हमसे जुड़ सकते हैं और अपने मुद्दों को, समाचारों को और अपनी लेखनी को प्रकाशित करवा सकते हैं।

Must Read

©2023- All Right Reserved. Designed and Developed by :