/ Mar 15, 2026

NE

News Elementor

राज्य में गुड गवर्नेंस के 360 डिग्री फार्मूले पर काम कर रही धामी सरकार

Table of Content

मुख्यमंत्री धामी के गुड गवर्नेंस पर नीति आयोग की एसडीजी रिपोर्ट की मुहर

सतत विकास में मुख्यमंत्री धामी साबित हुए गुड एडमिनिस्ट्रेटर पढ़े एक

धामी सरकार के धाकड़ फैसलों और नीतियों ने देवभूमि को देश में दिलाई अलग पहचान

नीति आयोग की एसडीजी रैंकिंग में पूरे देश में उत्तराखंड टॉप पर, बधाई नहीं दोगे क्या…

ब्रेकिंग न्यूज़ : 28 राज्य और 8 यूटी में उत्तराखंड 79 अंकों के साथ पहले स्थान पर..

राज्य में गुड गवर्नेंस के 360 डिग्री फार्मूले पर काम कर रही धामी सरकार

महिलाओं, युवाओं, गरीबों से लेकर हर तबके को साथ लेकर अंत्योदय के सपने को कर रही धामी साकार..

धामी सरकार की गुड गवर्नेंस की नीति पर लगी उपलब्धि की मुहर, धामी के धाकड़ फैसलों और नीतियों ने 22 साल बाद देश में देवभूमि को अलग पहचान दिलाई

मुख्यमंत्री धामी का साफ संदेश है कि राज्य के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा विकास ही सरकार की सफलता की गारंटी है

शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, बिजली, पानी, सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं पर धामी सरकार समग्र विकास लक्ष्य पर काम कर रही है

सतत विकास लक्ष्यों की दिशा में किए गए प्रयासों की सफलता का ही परिणाम है कि आज राज्य ने 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में यह उपलब्धि हासिल की एक रिपोर्ट.

केरल, तमिलनाडु दूसरे और तीसरे पायदान पर , उत्तराखंड ने उत्तरप्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश और बिहार जैसे कई राज्यों को पछड़ा

सतत विकास लक्ष्य में राज्य की उपलब्धि हमारी गुड गवर्नेंस की नीति पर मुहर है। टीम वर्क और निर्धारित लक्ष्य के साथ देशभर में उत्तराखंड ने पहला स्थान प्राप्त कर विकास की सफलता को दर्शाया है:धामी

नीति आयोग की एसडीजी रैंकिंग में पूरे देश में उत्तराखंड टॉप पर: आगे भी हम इसी तरह समग्र विकास के लक्ष्यों को प्राप्त कर नजीर पेश करेंगे:धामी

हम अंतिम व्यक्ति तक विकास के संकल्प और भारत में अंत्योदय के सपने को साकार करने को बिना रुके, बिना थके बदस्तूर काम करते रहेंगे: पुष्कर धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के गुड गवर्नेंस पर आज शुक्रवार को नीति आयोग की महत्वपूर्ण सतत विकास लक्ष्य यानी एसडीजी ( sustainable development goal) रिपोर्ट ने मुहर लगा दी है। इस रिपोर्ट में भारत के सभी 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) में उत्तराखंड ने उल्लेखनीय उपलब्धियों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि उत्तराखंड ने गत वर्ष की तुलना में 7 अंकों के रिकॉर्ड सुधार के साथ 79 अंक का स्कोर प्राप्त कर हासिल की है। मुख्यमंत्री धामी ने इस उपलब्धि का श्रेय पूरी टीम को दिया है। उन्होंने कहा कि आगे भी इसी तरह राज्य विकास के हर क्षेत्र में नजीर पेश करेगा।
सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) पर हर साल सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के समग्र विकास की प्रगति को लेकर नीति आयोग तय लक्ष्यों के सापेक्ष प्राप्त उपलब्धियों पर समग्र लक्ष्य स्कोर रिपोर्ट जारी करता है। इस साल भी नीति आयोग ने यह रिपोर्ट आज जारी की है। इस रिपोर्ट में उत्तराखंड कई उपलब्धियों के साथ टॉप पर हैं। उत्तराखंड ने पिछले लक्ष्यों में भारी सुधार कर 7 अंकों की बढ़ोत्तरी के साथ 79 का समग्र स्कोर प्राप्त किया है। यह उपलब्धि मुख्यमंत्री धामी सरकार की गुड गवर्नेंस की नीति पर मुहर है। खासकर राज्य में मुख्यमंत्री धामी के धाकड़ फैसलों और नीतियों ने 22 साल बाद देश में देवभूमि को अलग पहचान दिलाई है। यह उपलब्धि मुख्यमंत्री धामी के गुड एडमिनिस्ट्रेटर को भी साबित करती है। इसके अलावा मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य के विकास को आगे बढ़ाया है। इसमें राज्य के विकास में जिस तरह से मुख्यमंत्री धामी हर वर्ग को साथ लेकर 360 डिग्री के फार्मूले पर काम कर रहे हैं, उससे यह उपलब्धि राज्य के नाम दर्ज हुई है। इसके अलावा राज्य में महिलाओं, बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों से लेकर सैनिकों, गरीबों को ध्यान में रखते हुए सरकार अंत्योदय और अंतिम व्यक्ति के विकास के सपने को साकार कर रही है। मुख्यमंत्री धामी का साफ संदेश है कि राज्य के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा विकास ही सरकार की सफलता की गारंटी है। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, बिजली, पानी, सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं पर सरकार समग्र विकास लक्ष्य पर काम कर रही है। सतत विकास लक्ष्यों की दिशा में किए गए प्रयासों की सफलता का ही परिणाम है कि आज राज्य ने 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में यह उपलब्धि हासिल की है। इस उपलब्धि में जहां केरल, तमिलनाडु दूसरे और तीसरे पायदान पर हैं, वहीं, उत्तराखंड ने उत्तरप्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश और बिहार जैसे कई राज्यों को पछाड़ दिया है। इसी तरह केंद्र शासित राज्य चंडीगढ़, दिल्ली, जम्मू कश्मीर से लेकर अन्य सभी राज्य उत्तराखंड से पीछे रहे हैं।

*कोट—–*
सतत विकास लक्ष्य में राज्य की उपलब्धि हमारी गुड गवर्नेंस की नीति पर मुहर है। टीम वर्क और निर्धारित लक्ष्य के साथ देशभर में उत्तराखंड ने पहला स्थान प्राप्त कर विकास की सफलता को दर्शाया है। आगे भी हम इसी तरह समग्र विकास के लक्ष्यों को प्राप्त कर नजीर पेश करेंगे। इसके लिए हम अंतिम व्यक्ति तक विकास के संकल्प और भारत में अंत्योदय के सपने को साकार करने को बिना रुके, बिना थके बदस्तूर काम करते रहेंगे।

*-पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड*

admin

admin@apnapahadapnarojgar.com https://apnapahadapnarojgar.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि दूरस्थ क्षेत्रों तक भी आधुनिक और त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि दूरस्थ क्षेत्रों तक भी आधुनिक और त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। जनपद चम्पावत के नागरिकों को बेहतर एवं त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उपजिला चिकित्सालय टनकपुर से एडवांस्ड कार्डियोवस्कुलर लाइफ...

मुख्यमंत्री धामी ने 15वें वित्त आयोग की संस्तुतियों के तहत ब्लॉक स्तर पर लोक स्वास्थ्य इकाइयों के लिए 1.62 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त करने को मंजूरी दी।

  मुख्यमंत्री धामी ने 15वें वित्त आयोग की संस्तुतियों के तहत ब्लॉक स्तर पर लोक स्वास्थ्य इकाइयों के लिए 1.62 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त करने को मंजूरी दी।   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के तहत जन सुविधाओं के विकास, आपदा न्यूनीकरण के प्रयासों, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के...

ज्ञान मॉडल से समग्र विकास का रोडमैप, गरीब-युवा-किसान-महिलाओं के सशक्तिकरण पर फोकस

ज्ञान मॉडल से समग्र विकास का रोडमैप, गरीब-युवा-किसान-महिलाओं के सशक्तिकरण पर फोकस     मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार का संकल्प GYAN मॉडल के माध्यम से राज्य के समग्र विकास को आगे बढ़ाना है। इस मॉडल में गरीब, युवा, अन्नदाता (किसान) और नारी सशक्तिकरण...

मुख्यमंत्री धामी ने सीएसआर मद से प्राप्त दो वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

मुख्यमंत्री धामी ने सीएसआर मद से प्राप्त दो वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए बहल पेपर मिल द्वारा उपलब्ध कराए गए दो वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन जनपद की स्वास्थ्य और शिक्षा...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि डीबीटी के माध्यम से योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों तक पारदर्शिता के साथ पहुंच रहा है

  मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि डीबीटी के माध्यम से योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों तक पारदर्शिता के साथ पहुंच रहा है   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को जनपद टिहरी के घनसाली में 41.21 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया, जिसमें 13.43 करोड़ रूपए की 03 योजनाओं का...

अपना पहाड़ अपना रोज़गार हिन्दी न्यूज पोर्टल में नकारात्मक एवं सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित किया जाता है। आप भी हमसे जुड़ सकते हैं और अपने मुद्दों को, समाचारों को और अपनी लेखनी को प्रकाशित करवा सकते हैं।

Must Read

©2023- All Right Reserved. Designed and Developed by :