/ Sep 14, 2026

NE

News Elementor

उत्तराखण्ड में निवेश को लेकर सीएम धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- युवाओं के रोजगार से भी परेशानी

Table of Content

उत्तराखण्ड में निवेश को लेकर सीएम धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- युवाओं के रोजगार से भी परेशानी

 

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के पास अब कोई वास्तविक मुद्दा नहीं बचा है। यही कारण है कि राहुल गांधी ‘छात्रों की गूंज’ जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से झूठ और भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी द्वारा किए गए कई दावे फैक्ट चेक में गलत साबित हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने शुद्धिकरण प्रकरण को जाति से जोड़ने के प्रयास पर कहा कि कांग्रेस ने जानबूझकर इस विषय पर भ्रम फैलाने और समाज को बांटने की कोशिश की। वास्तविकता यह है कि शुद्धिकरण और हवन जिहादी नारों के विरोध में किया गया था, इसका जातिवाद से कोई संबंध नहीं था। इतना ही नहीं, इस आयोजन को करने वाले भाई स्वयं अनुसूचित समाज से थे। इससे कांग्रेस द्वारा गढ़े गए पूरे नैरेटिव की सच्चाई जनता के सामने आ गई है।

 

UIIDB से जुड़े सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह संस्था प्रदेश में निवेश बढ़ाने, आर्थिक गतिविधियों को गति देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने के उद्देश्य से कार्य कर रही है। लेकिन कांग्रेस को उत्तराखण्ड में आ रहा निवेश और युवाओं के लिए बन रहे रोजगार के अवसर भी रास नहीं आ रहे हैं।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने प्रदेश में लगभग 13 हजार एकड़ अतिक्रमित सरकारी भूमि को मुक्त कराया है। इस कार्रवाई से भी कांग्रेस को परेशानी हो रही है। वहीं बनभूलपुरा में अतिक्रमण के विषय पर कांग्रेस की चुप्पी उसके दोहरे चरित्र को उजागर करती है।

 

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा, “देवभूमि की जमीन कोई हरी घास नहीं है कि कोई भी आए, चरकर चला जाए। उत्तराखण्ड की एक-एक इंच जमीन और देवभूमि के मूल स्वरूप की रक्षा के लिए हमारी सरकार पूरी दृढ़ता के साथ काम करती रहेगी।”

admin

admin@apnapahadapnarojgar.com https://apnapahadapnarojgar.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

उत्तराखण्ड में निवेश को लेकर सीएम धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- युवाओं के रोजगार से भी परेशानी

उत्तराखण्ड में निवेश को लेकर सीएम धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- युवाओं के रोजगार से भी परेशानी   देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के पास अब कोई वास्तविक मुद्दा नहीं बचा है। यही कारण है...

‘मेरा पहाड़, मेरा रोजगार’ से गूंजा मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन, धामी बोले—नौकरी खोजने के बजाय नौकरी देने वाला बनो

‘मेरा पहाड़, मेरा रोजगार’ से गूंजा मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन, धामी बोले—नौकरी खोजने के बजाय नौकरी देने वाला बनो   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के चौरास परिसर स्थित प्रेक्षागृह में ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ विषय पर आयोजित ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर...

सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के सम्मान एवं कल्याण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी 

  सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के सम्मान एवं कल्याण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को हल्द्वानी में आयोजित ‘गौरव सेनानी मिलन एवं पूर्व सैनिक सम्मान समारोह’ में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में कुमाऊं मंडल के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पूर्व...

मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा के विकास को दी नई रफ्तार, नगर वन ऑक्सीजन पार्क विस्तार, स्टेडियम, सर्किट हाउस और वेंडिंग जोन समेत छह बड़ी घोषणाएं कीं

मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा के विकास को दी नई रफ्तार, नगर वन ऑक्सीजन पार्क विस्तार, स्टेडियम, सर्किट हाउस और वेंडिंग जोन समेत छह बड़ी घोषणाएं कीं   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को खटीमा में नवनिर्मित नगर वन ऑक्सीजन पार्क का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पार्क परिसर में पौधरोपण करने...

मुख्यमंत्री धामी ने मेरे सपनों का उत्तराखंड पर विद्यार्थियों से किया संवाद

मुख्यमंत्री धामी ने मेरे सपनों का उत्तराखंड पर विद्यार्थियों से किया संवाद   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को रुद्रपुर स्थित निजी विद्यालय में मेरे सपनों का उत्तराखंड पर आयोजित ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान युवा विद्यार्थियों से संवाद कर उनके विचारों, सुझावों और भविष्य के उत्तराखंड...

अपना पहाड़ अपना रोज़गार हिन्दी न्यूज पोर्टल में नकारात्मक एवं सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित किया जाता है। आप भी हमसे जुड़ सकते हैं और अपने मुद्दों को, समाचारों को और अपनी लेखनी को प्रकाशित करवा सकते हैं।

Must Read

©2023- All Right Reserved. Designed and Developed by :