/ Jul 26, 2026

NE

News Elementor

मुख्यमंत्री ने सचिव आपदा प्रबंधन को निर्देश दिये कि हर जिले की अतिवृष्टि की स्तिथि पर निरन्तर नज़र बनाए रखें

Table of Content

मुख्यमंत्री धामी ने आपदा परिचालन केन्द्र का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों को हर समय अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं

मुख्यमंत्री ने सचिव आपदा प्रबंधन को निर्देश दिये कि वे निरन्तर जिलाधिकारियों से समन्वय बना कर रखें। नदियों के जल स्तर पर नियमित निगरानी बनाये रखें

मुख्यमंत्री ने राज्य आपदा परिचालन केन्द्र से जिलाधिकारी नैनीताल, बागेश्वर, टिहरी, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, देहरादून से फोन के माध्यम से वार्ता कर बारिश की स्थिति, सड़कों की स्थिति, विद्युत और पेयजल की उपलब्धता तथा जलभराव के बारे में जानकारी ली

मुख्यमंत्री के जिलाधिकारियों को निर्देश : अतिवृष्टि के कारण यातायात बाधित न हो, सड़कों के क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में उन्हें शीघ्र खुलवाया जाए

जल भराव की स्थिति में निकासी की उचित व्यवस्था रखी जाए, नदी किनारे एवं अन्य संवेदनशील इलाकों में रहने वाले लोगों को जागरूक किया जाए

 

मुख्यमंत्री ने सचिव आपदा प्रबंधन को निर्देश दिये कि हर जिले की अतिवृष्टि की स्तिथि पर निरन्तर नज़र बनाए रखें

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा को लेकर किसी भी प्रकार की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल कार्यवाही की जाए रिस्पांस टाईम कम से कम रखने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिये

 

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को आईटी पार्क देहरादून स्थित राज्य आपदा परिचालन केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही बारिश की स्थिति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को हर समय अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सचिव आपदा प्रबंधन को निर्देश दिये कि वे निरन्तर जिलाधिकारियों से समन्वय बना कर रखें। नदियों के जल स्तर पर नियमित निगरानी बनाये रखें।

मुख्यमंत्री ने राज्य आपदा परिचालन केन्द्र से जिलाधिकारी नैनीताल, बागेश्वर, टिहरी, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, देहरादून से फोन के माध्यम से वार्ता कर बारिश की स्थिति, सड़कों की स्थिति, विद्युत और पेयजल की उपलब्धता तथा जलभराव के बारे में जानकारी ली। उन्होंने जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि अतिवृष्टि के कारण यातायात बाधित न हो, सड़कों के क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में उन्हें शीघ्र खुलवाया जाए। जल भराव की स्थिति में निकासी की उचित व्यवस्था रखी जाए। उन्होंने निर्देश दिये कि नदियों के जल स्तर बढ़ने की स्थिति में नदी किनारे एवं अन्य संवेदनशील इलाकों में रहने वाले लोगों को जागरूक किया जाए।

मुख्यमंत्री ने सचिव आपदा प्रबंधन को निर्देश दिये कि हर जिले की अतिवृष्टि की स्तिथि पर निरन्तर नज़र बनाए रखें। जिलों के साथ परस्पर समन्वय स्थापित करें, ताकि किसी भी आपातकाल स्थिति से निपटा जा सके। राज्य के विभिन्न संवेदनशील इलाकों, अत्यधिक बारिश एवं आपदा ग्रस्त वाले इलाकों को लेकर भी विशेष नज़र बनाए रखें। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा को लेकर किसी भी प्रकार की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल कार्यवाही की जाए। रिस्पांस टाईम कम से कम रखने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिये।

admin

admin@apnapahadapnarojgar.com https://apnapahadapnarojgar.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ ने बहादुर नगदली को ऊधमसिंह नगर, चम्पावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर और रानीखेत की कमान दी

भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ ने बहादुर नगदली को ऊधमसिंह नगर, चम्पावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर और रानीखेत की कमान दी   उत्तराखंड भाजपा ने आगामी पंचायत गतिविधियों और संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए पंचायत प्रकोष्ठ के 19 संगठनात्मक जिलों के लिए जिला प्रभारियों की घोषणा कर दी है। प्रदेश पंचायत...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार वन्यजीव संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन और स्थानीय लोगों की आजीविका के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार वन्यजीव संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन और स्थानीय लोगों की आजीविका के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को राज्य वन्यजीव बोर्ड और राज्य स्तरीय बाघ संचालन समिति की बैठक लेते हुए, प्रदेश में मानव वन्य जीव संघर्ष...

मुख्यमंत्री धामी का बड़ा संदेश: शासन-प्रशासन की जवाबदेही तभी सार्थक, जब जनता की समस्याओं का हो गुणवत्तापूर्ण समाधान

मुख्यमंत्री धामी का बड़ा संदेश: शासन-प्रशासन की जवाबदेही तभी सार्थक, जब जनता की समस्याओं का हो गुणवत्तापूर्ण समाधान       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। उन्होंने अधिकारियों को...

हरिद्वार में विकास का महाशंखनाद, गंगा कॉरिडोर को मिली नई उड़ान

हरिद्वार में विकास का महाशंखनाद, गंगा कॉरिडोर को मिली नई उड़ान     हरिद्वार को आधुनिक, सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी के रूप में विकसित करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत लगभग 235 करोड़ रुपये की चार...

जनता की आवाज का सम्मान, मुख्यमंत्री धामी का बड़ा फैसला—देहरादून–ऋषिकेश फोर/सिक्स लेन परियोजना में पेड़ों की कटाई स्थगित

जनता की आवाज का सम्मान, मुख्यमंत्री धामी का बड़ा फैसला—देहरादून–ऋषिकेश फोर/सिक्स लेन परियोजना में पेड़ों की कटाई स्थगित     मुख्यमंत्री धामी ने एक बार फिर यह संदेश दिया है कि उनकी सरकार विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाकर आगे बढ़ने में विश्वास रखती है। देहरादून–ऋषिकेश फोर/सिक्स लेन परियोजना को लेकर पर्यावरण प्रेमियों, स्थानीय...

अपना पहाड़ अपना रोज़गार हिन्दी न्यूज पोर्टल में नकारात्मक एवं सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित किया जाता है। आप भी हमसे जुड़ सकते हैं और अपने मुद्दों को, समाचारों को और अपनी लेखनी को प्रकाशित करवा सकते हैं।

Must Read

©2023- All Right Reserved. Designed and Developed by :