/ Aug 25, 2026

NE

News Elementor

भराड़ीसैंण में कल से शुरू होगा विधानसभा का मानसून सत्र, सीएम धामी पहुंचे गैरसैंण, शाम को होगी सर्वदलीय बैठक

Table of Content

भराड़ीसैंण में कल से शुरू होगा विधानसभा का मानसून सत्र, सीएम धामी पहुंचे गैरसैंण, शाम को होगी सर्वदलीय बैठक


बुधवार से भराड़ीसैंण में उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने जा रहा है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गैरसैंण पहुंच चुके हैं. विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी शाम तक गैरसैंण पहुंच रही हैं. मानसून सत्र में धामी सरकार 5000 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश करेगी. आज शाम 6 बजे भराड़ीसैंण में सर्वदलीय बैठक होगी. 6 बजकर 30 मिनट पर कार्यमंत्रणा की बैठक होगी.

उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर के तैयारी पूरी हो चुकी है. विधानसभा भराड़ीसैंण में वीआईपी मूवमेंट शुरू हो चुका है. सीएम धामी गैरसैंण पहुंच चुके हैं. शाम 6:00 बजे से सर्वदलीय और कार्यमंत्रणा की बैठक होगी.

बुधवार से भराड़ीसैंण में विधानसभा का मानसून सत्रः

उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र बुधवार 21 अगस्त से राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में आयोजित होना है. इसको लेकर सभी तैयारियां भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में पूरी हो चुकी हैं. आज से ही भराड़ीसैंण में वीआईपी मूवमेंट शुरू हो चुका है. भराड़ीसैंण में विधायकों और मंत्रियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है.

सीएम धामी पहुंचे गैरसैंणः सचिव विधानसभा हेम पंत ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भी विधानसभा में पहुंचने वाली हैं. शाम को 6:00 बजे से सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया जाएगा. उसके ठीक बाद 6:30 बजे कार्यमंत्रणा की बैठक होनी हैं, जिसमें मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे. सीएम धामी गैरसैंण पहुंच चुके हैं. विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान धामी सरकार लगभग 5000 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट प्रस्तुत करेगी.

भराड़ीसैंण में काम कर रही इतनी वर्कफोर्स: विधानसभा

सचिवालय से मिली जानकारी के अनुसार भराड़ीसैंण में आयोजित होने जा रहे विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर चमोली जिला प्रशासन द्वारा सभी व्यवस्थाएं की गई हैं.

आपको बता दें कि भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र आयोजित किए जाने को लेकर 1000 से ज्यादा वर्कफोर्स काम कर रहा है. इसमें 500 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात हैं. वहीं अन्य विभागों के भी सभी कर्मचारियों को मिलाकर 1000 से ज्यादा लोग विधानसभा सत्र को सुचारू ढंग से आयोजित किए जाने में अपनी भूमिका निभा रहे हैं.

admin

admin@apnapahadapnarojgar.com https://apnapahadapnarojgar.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की सेवाओं को स्वास्थ्य मंत्री ने सराहा, लंबित भुगतान जल्द कराने का दिया भरोसा

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की सेवाओं को स्वास्थ्य मंत्री ने सराहा, लंबित भुगतान जल्द कराने का दिया भरोसा देहरादून । उत्तराखण्ड के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने रविवार को श्री दरबार साहिब में माथा टेका। उन्होंने श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की और आशीर्वाद प्राप्त...

रक्षाबंधन पर मातृशक्ति का स्नेह बना मुख्यमंत्री धामी की सबसे बड़ी ताकत

रक्षाबंधन पर मातृशक्ति का स्नेह बना मुख्यमंत्री धामी की सबसे बड़ी ताकत मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रक्षाबंधन के पावन अवसर पर देहरादून में आयोजित दो कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर प्रदेश की मातृशक्ति के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। मुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम जीएमएस रोड स्थित चौधरी फार्म में आयोजित रक्षाबंधन समारोह में...

ढाई लाख निबंध नहीं, उत्तराखंड के भविष्य का विजन—धामी की पहल ने जगाई नई पीढ़ी की उम्मीद:मेरे सपनों का उत्तराखंड

ढाई लाख निबंध नहीं, उत्तराखंड के भविष्य का विजन—धामी की पहल ने जगाई नई पीढ़ी की उम्मीद:मेरे सपनों का उत्तराखंड       देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर शुरू किए गए ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को प्रदेश के विद्यार्थियों से अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है। राज्यभर से अब तक 2.5...

अंकिता के न्याय में धामी सरकार का संकल्प भारी, आरोपियों की जमानत फिर खारिज

अंकिता के न्याय में धामी सरकार का संकल्प भारी, आरोपियों की जमानत फिर खारिज   देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड में आज एक बार फिर सभी आरोपियों की जमानत याचिका न्यायालय ने खारिज कर दी। प्रदेश सरकार की ओर से की गई मजबूत और प्रभावी पैरवी के चलते आरोपियों को कोई राहत नहीं मिल सकी। यह...

चोरगलिया की जनता को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा तोहफा, शेर नाला पर डबल लेन पुल का लोकार्पण

चोरगलिया की जनता को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा तोहफा, शेर नाला पर डबल लेन पुल का लोकार्पण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज जनपद नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पंहुचे, जहॉं हैलीपैड में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, विधायक लालकुआं डॉ मोहन सिंह बिष्ट, अध्यक्ष जिला पंचायत दीपा दरमवाल,उत्तराखंड सरकार...

अपना पहाड़ अपना रोज़गार हिन्दी न्यूज पोर्टल में नकारात्मक एवं सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित किया जाता है। आप भी हमसे जुड़ सकते हैं और अपने मुद्दों को, समाचारों को और अपनी लेखनी को प्रकाशित करवा सकते हैं।

Must Read

©2023- All Right Reserved. Designed and Developed by :