NE

News Elementor

भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने लगातार तीसरी बार बस्तियों को बचाने के लिए अध्यादेश लाया और उसकी अवधि बढ़ाई।  

Table of Content

भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने लगातार तीसरी बार बस्तियों को बचाने के लिए अध्यादेश लाया और उसकी अवधि बढ़ाई।

 

मलिन बस्तियों के विनियमितिकरण के लिए सरकार द्वारा अध्यादेश की अवधि को वर्ष 2024 से आगामी 03 वर्षो के लिए बढ़ाने पर मसूरी विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न बस्तियों के निवासियों द्वारा वीरवार को काबीना मंत्री गणेश जोशी के आवास पहुंचकर उनका फुलमालाओं से स्वागत किया और मिठाई खिलाकर धन्यवाद प्रकट किया। बस्तिवासियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विशेष तौर पर अभिनन्दन किया।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस दीवाली के तौहफे के तौर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपको यह अमूल्य सौगात दी है। मंत्री जोशी ने मुख्यमंत्री धामी का धन्यवाद प्रकट करते हुए सभी बस्तिवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने लगातार तीसरी बार बस्तियों को बचाने के लिए अध्यादेश लाया और उसकी अवधि बढ़ाई। मंत्री जोशी ने भावुक होते हुए कहा कि कैसे गरीब व्यक्ति अपना घर बनाता है और अपना जीवन यापन करता है, उस दर्द को मैं भली-भॉति महसूस करता हॅू।
मीडिया से बात करते हुए कहा कि काबीना मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक फैसला दीपावली पर धामी सरकार की तरफ से बस्तीवासियों को एक तोहफा है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश के अंदर 543 से अधिक जो मलिन बस्तियां है और देहरादून के 129 बस्तियां हैं। यह सभी बस्तीवासी इससे लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस की सच्चाई भी सामने आ गई है क्योंकि भाजपा सरकार द्वारा तीसरी बार अध्यादेश लाकर विनियमितिकरण की तरफ कार्य किया है। उन्होंने कहा कि बस्तियों को बचाने का काम अगर किसी ने किया है, तो भारतीय जनता पार्टी ने किया है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जो यह ऐतिहासिक फैसला लिया है, वह कांग्रेसियों के मुंह पर तमाचा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा मालिन बस्तियों की राजनीति करने की बात करती है। उन्होंने कहा कि मलिन बस्तियों का विश्वास बीजेपी पर है और भाजपा हमेशा मलिन बस्तीवासियों के साथ है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार के साथ ही समस्त कैबिनेट का आभार भी जताया.
इस अवसर पर भाजपा महानगर महामंत्री सुरेन्द्र राणा, मण्डल अध्यक्ष प्रदीप रावत, महानगर उपाध्यक्ष डा0 बबीता सहौत्रा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य निर्मला थापा, पार्षद संजय नौटियाल, योगेश, कमल थापा, सत्येन्द्र नाथ, भावना चौधरी, समीर पुण्डीर, अमित कुमार, राकेश, रमेश प्रधान, आशीष थापा सहित सैकड़ों बस्तिवासी उपस्थित रहे।

admin

admin@apnapahadapnarojgar.com https://apnapahadapnarojgar.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

धामी सरकार के प्रयासों से पहाड़ की मातृशक्ति बनी आर्थिक ताकत, 3.03 लाख महिलाएं लखपति

धामी सरकार के प्रयासों से पहाड़ की मातृशक्ति बनी आर्थिक ताकत, 3.03 लाख महिलाएं लखपति देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में नया इतिहास रचा है। सरकार के भगीरथ प्रयासों से प्रदेश में लखपति दीदियों की संख्या 03 लाख 03 हजार के आंकड़े को पार कर चुकी...

हर घर जल के लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करने पर सीएम धामी का जोर, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

हर घर जल के लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करने पर सीएम धामी का जोर, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में जल जीवन मिशन की प्रगति, वित्तीय स्थिति, योजनाओं के संचालन एवं रख-रखाव तथा आगामी कार्ययोजना की समीक्षा की। बैठक में जलापूर्ति योजनाओं की प्रगति, ग्रामीण परिवारों...

मुख्यमंत्री धामी से विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने की भेंट

मुख्यमंत्री धामी से विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने की भेंट मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने भेंट की। प्रतिनिधिमंडलों ने अपने-अपने विभागों एवं संवर्गों से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने सभी...
GoAdven India

हिमालय में सोलो और महिला ट्रेकर्स की पहली पसंद क्यों बन रहा है ‘GoAdven India’?

आजकल युवाओं में अकेले (Solo) या महिला ग्रुप्स के साथ ट्रेकिंग करने का चलन तेज़ी से बढ़ा है। हालांकि, अनजान पहाड़ों पर सुरक्षा, उचित गाइडेंस और हाइजीन सबसे बड़ी चिंता होती है। उत्तराखंड के साहसिक पर्यटन क्षेत्र में GoAdven India ने अपनी सख्त सुरक्षा प्राथमिकताओं और पेशेवर प्रबंधन से एकल और महिला यात्रियों के बीच...

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्कृष्ट किसानों को किया सम्मानित, बोले— आधुनिक खेती से आत्मनिर्भर बन रहे हैं किसान

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्कृष्ट किसानों को किया सम्मानित, बोले— आधुनिक खेती से आत्मनिर्भर बन रहे हैं किसान     कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में आयोजित दिल्ली प्रेस समूह के फार्म एण्ड फूड कृषि सम्मान पुरस्कार–2026 समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर...

अपना पहाड़ अपना रोज़गार हिन्दी न्यूज पोर्टल में नकारात्मक एवं सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित किया जाता है। आप भी हमसे जुड़ सकते हैं और अपने मुद्दों को, समाचारों को और अपनी लेखनी को प्रकाशित करवा सकते हैं।

Must Read

©2023- All Right Reserved. Designed and Developed by :