/ Sep 10, 2026

NE

News Elementor

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पेंशनर्स को दिया आश्वासन, जल्द होगा समाधान  

Table of Content

 

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पेंशनर्स को दिया आश्वासन, जल्द होगा समाधान

देहरादून, 24 अक्टूबर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज उनके कैंप कार्यालय में सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन, उत्तराखण्ड के पदाधिकारियों ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनरों को सेवानिवृति के पश्चात राज्य सरकार द्वारा दी जा रही दी जाने वाली सुविधाओं के संबंध में अपनी विभिन्न समस्याओं को रखा। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए शीघ्र मामले में कार्यवाही का भरोसा दिलाया।
संगठन के पदाधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के समक्ष पेंशनर / पारिवारिक पेंशनर की पेंशन से जो अंशदान की कटौती प्रत्येक माह की जा रही है।नियमित रूप से कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी के सापेक्ष 50 प्रतिशत व ३० प्रतिशत करने सम्बन्धी निर्णय लेकर शासनादेश जारी करने और सेवानिवृत्त पेंशनर एवं पारिवारिक पेंशनरों को अन्य राज्यों की भांति 65 वर्ष 70 वर्ष 75 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर क्रमशः 5 प्रतिशत, 10 प्रतिशत एवं 15 प्रत्तिशत की पेंशन वृद्धि देने सम्बनी शासनादेश निर्गत करने तथा वर्तमान व्यवस्था के अंदर प्रदेश में अपने पेंशनरों एवं पारिवारिक पेंशनरों को 80 वर्ष पूर्ण होने पर 81वें वर्ष के प्रथम माह से पेंशन के 20 प्रतिशत का अतिरिक्त लाभ दिया जा रहा है। जबकि अन्य राज्यों में 79 वर्ष की आयु पूर्ण होने के पश्चात 80वें वर्ष के प्रथम माह से पेंशन में 20 प्रतिशत क अतिरिक्त लाभ दिया जा रहा है। इसी प्रकार राज्य के पेंशनरों एवं पारिवारिक पेंशनरों को 20 प्रतिशत अतिरिक्त लाभ 81 वर्ष के स्थान पर 80 वर्ष के प्रथम माह से दिये जाने सम्बन्धी आदेश निर्गत करने सहित विभिन्न समस्याएं रखी।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विरेन्द्र सिंह कृषाली, रमेंद्र सिंह पुंडीर, कुमार, आर. एस परिहार, गुलाब सिंह, मोहन सिंह रावत, प्रेम सिंह गुसाई सहित कई लोग उपस्थित रहे।

admin

admin@apnapahadapnarojgar.com https://apnapahadapnarojgar.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के सम्मान एवं कल्याण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी 

  सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के सम्मान एवं कल्याण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को हल्द्वानी में आयोजित ‘गौरव सेनानी मिलन एवं पूर्व सैनिक सम्मान समारोह’ में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में कुमाऊं मंडल के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पूर्व...

मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा के विकास को दी नई रफ्तार, नगर वन ऑक्सीजन पार्क विस्तार, स्टेडियम, सर्किट हाउस और वेंडिंग जोन समेत छह बड़ी घोषणाएं कीं

मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा के विकास को दी नई रफ्तार, नगर वन ऑक्सीजन पार्क विस्तार, स्टेडियम, सर्किट हाउस और वेंडिंग जोन समेत छह बड़ी घोषणाएं कीं   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को खटीमा में नवनिर्मित नगर वन ऑक्सीजन पार्क का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पार्क परिसर में पौधरोपण करने...

मुख्यमंत्री धामी ने मेरे सपनों का उत्तराखंड पर विद्यार्थियों से किया संवाद

मुख्यमंत्री धामी ने मेरे सपनों का उत्तराखंड पर विद्यार्थियों से किया संवाद   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को रुद्रपुर स्थित निजी विद्यालय में मेरे सपनों का उत्तराखंड पर आयोजित ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान युवा विद्यार्थियों से संवाद कर उनके विचारों, सुझावों और भविष्य के उत्तराखंड...

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की सेवाओं को स्वास्थ्य मंत्री ने सराहा, लंबित भुगतान जल्द कराने का दिया भरोसा

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की सेवाओं को स्वास्थ्य मंत्री ने सराहा, लंबित भुगतान जल्द कराने का दिया भरोसा देहरादून । उत्तराखण्ड के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने रविवार को श्री दरबार साहिब में माथा टेका। उन्होंने श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की और आशीर्वाद प्राप्त...

रक्षाबंधन पर मातृशक्ति का स्नेह बना मुख्यमंत्री धामी की सबसे बड़ी ताकत

रक्षाबंधन पर मातृशक्ति का स्नेह बना मुख्यमंत्री धामी की सबसे बड़ी ताकत मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रक्षाबंधन के पावन अवसर पर देहरादून में आयोजित दो कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर प्रदेश की मातृशक्ति के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। मुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम जीएमएस रोड स्थित चौधरी फार्म में आयोजित रक्षाबंधन समारोह में...

अपना पहाड़ अपना रोज़गार हिन्दी न्यूज पोर्टल में नकारात्मक एवं सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित किया जाता है। आप भी हमसे जुड़ सकते हैं और अपने मुद्दों को, समाचारों को और अपनी लेखनी को प्रकाशित करवा सकते हैं।

Must Read

©2023- All Right Reserved. Designed and Developed by :