/ Aug 13, 2026

NE

News Elementor

पिंक टॉयलेट निर्माण के लिए राजीव गांधी काम्पलेक्स, गेलॉर्डशूज के समीप सहित कई स्थानों का चयन किया गया है।  

Table of Content

 

पिंक टॉयलेट निर्माण के लिए राजीव गांधी काम्पलेक्स, गेलॉर्डशूज के समीप सहित कई स्थानों का चयन किया गया है।

 

देहरादून 2024, (जि.सू.का) देहराूदन शहर के पल्टन बाजार एवं अन्य स्थलों में महिलाओं हेतु पिंक टॉयलेट निर्माण के सम्बन्ध में जिलाधिकारी सविन बंसल ने अपने कार्यालय कक्ष में रेखीय विभागों के साथ बैठक लेते हुए शहर में पिंक शौचालय की कवायद शुरू करने हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया बाजार एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में महिलाओं की सुविधा हेतु पिंक टायलेट निर्माण किये जाने अति आवश्यक है, जिला प्रशासन द्वारा इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है, कुछ स्थान चिन्हित भी कर लिए गए हैं।
सम्बन्धित अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि पिंक टायलेट हेतु राजीव गांधी काम्पलेक्स, गेलॉर्डशूज के समीप, कोतवाली रमेश बुक डिपो के समीप, डिस्पेंसरी रोड पार्किंग स्थल के समीप, राजा रोड, राजा रोड-2, तहसील चौक, तहसील फुटब्रीज के समीप स्थान चिन्हित किये गए हैं। जिस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जहां-2 पर स्थान चिन्हित कर लिए गए हैं कि तत्काल कार्य योजना तैयार करें। साथ ही निर्देशित किया अन्य स्थलों का भी चयन कर लिया जाए जहां पर महिला टॉयलेट बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि महिला की सुरक्षा एवं सुविधा के दृष्टिगत पिंक टॉयलेट का निर्माण किया जाना अति आवश्यक है। विशेषकर बाजरों में जहां आमजन खरीदारी करने आते हैं तथा टॉयलेट न होने की वजह से असुविधा का सामना करते है।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया जिन स्थानों पर शौचालय पहले से विद्यमान है तथा मरम्मत की जानी है, ऐसे स्थानों पर कार्ययोजना तैयार करते हुए तत्काल मरम्मत की कार्यवाही करें जीर्ण-शीर्ण अवस्था वाले टॉयलेट की मरम्मत करते हुए ठीक कराएं।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, उप जिलाधिकारी हरिगिरि, जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुशील मोहन नौटियाल सहित सम्बन्धित चिकित्सालयों के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक एवं समति के सदस्य उपस्थित रहे।

admin

admin@apnapahadapnarojgar.com https://apnapahadapnarojgar.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हर घर जल के लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करने पर सीएम धामी का जोर, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

हर घर जल के लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करने पर सीएम धामी का जोर, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में जल जीवन मिशन की प्रगति, वित्तीय स्थिति, योजनाओं के संचालन एवं रख-रखाव तथा आगामी कार्ययोजना की समीक्षा की। बैठक में जलापूर्ति योजनाओं की प्रगति, ग्रामीण परिवारों...

मुख्यमंत्री धामी से विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने की भेंट

मुख्यमंत्री धामी से विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने की भेंट मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने भेंट की। प्रतिनिधिमंडलों ने अपने-अपने विभागों एवं संवर्गों से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने सभी...
GoAdven India

हिमालय में सोलो और महिला ट्रेकर्स की पहली पसंद क्यों बन रहा है ‘GoAdven India’?

आजकल युवाओं में अकेले (Solo) या महिला ग्रुप्स के साथ ट्रेकिंग करने का चलन तेज़ी से बढ़ा है। हालांकि, अनजान पहाड़ों पर सुरक्षा, उचित गाइडेंस और हाइजीन सबसे बड़ी चिंता होती है। उत्तराखंड के साहसिक पर्यटन क्षेत्र में GoAdven India ने अपनी सख्त सुरक्षा प्राथमिकताओं और पेशेवर प्रबंधन से एकल और महिला यात्रियों के बीच...

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्कृष्ट किसानों को किया सम्मानित, बोले— आधुनिक खेती से आत्मनिर्भर बन रहे हैं किसान

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्कृष्ट किसानों को किया सम्मानित, बोले— आधुनिक खेती से आत्मनिर्भर बन रहे हैं किसान     कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में आयोजित दिल्ली प्रेस समूह के फार्म एण्ड फूड कृषि सम्मान पुरस्कार–2026 समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर...

मंत्री रेखा आर्या ने खेल चेतना और आस्था का किया संगम, 2036 ओलंपिक मेजबानी के लिए निकलेगी संकल्प यात्रा

मंत्री रेखा आर्या ने खेल चेतना और आस्था का किया संगम, 2036 ओलंपिक मेजबानी के लिए निकलेगी संकल्प यात्रा 2036 ओलंपिक की मेजबानी भारत को मिले इसी संकल्प के साथ खेल मंत्री रेखा आर्या हरिद्वार से पैदल कावड़ यात्रा निकालने जा रही है। खेल मंत्री ने सोमवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में...

अपना पहाड़ अपना रोज़गार हिन्दी न्यूज पोर्टल में नकारात्मक एवं सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित किया जाता है। आप भी हमसे जुड़ सकते हैं और अपने मुद्दों को, समाचारों को और अपनी लेखनी को प्रकाशित करवा सकते हैं।

Must Read

©2023- All Right Reserved. Designed and Developed by :