/ Aug 03, 2026

NE

News Elementor

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा— सरकार, संगठन और जनता के सामूहिक प्रयासों से बनेगा आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड

Table of Content

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा— सरकार, संगठन और जनता के सामूहिक प्रयासों से बनेगा आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए दायित्वधारियों से भेंट कर प्रदेश के विकास, जनकल्याण एवं जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने भी दायित्वधारियों से संगठनात्मक विषयों पर संवाद किया।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि दायित्वधारी सरकार और जनता के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु के रूप में कार्य करते हैं। सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों एवं योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही जनता की अपेक्षाओं, समस्याओं और सुझावों को सरकार तक पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।

 

मुख्यमंत्री ने सभी दायित्वधारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में जनता के साथ निरंतर संवाद एवं समन्वय बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान के लिए सक्रियता और संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जाए तथा क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों की प्रगति पर भी निरंतर नजर रखी जाए। जनता से प्राप्त महत्वपूर्ण सुझावों एवं समस्याओं को संबंधित विभागों और शासन के संज्ञान में लाकर उनके त्वरित समाधान के प्रयास किए जाएं।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार उत्तराखण्ड के सर्वांगीण विकास और प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार का संकल्प है कि विकास एवं जनकल्याण की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। इस लक्ष्य की प्राप्ति में दायित्वधारियों की सक्रिय सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है।

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने दायित्वधारियों से आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों में पूरी सक्रियता और जिम्मेदारी के साथ सहभागिता करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों के लिए दायित्वधारियों की अलग-अलग मंडलों एवं क्षेत्रों में जिम्मेदारियां तय की जाएंगी। सभी दायित्वधारी अपने निर्धारित क्षेत्रों में संगठन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए सौंपे गए दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करें।

 

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया जनसंवाद का एक प्रभावी माध्यम है। सभी दायित्वधारी सोशल मीडिया पर अपनी सक्रियता बनाए रखते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और महत्वपूर्ण निर्णयों को प्रभावी रूप से जनता के बीच पहुंचाएं। इसके साथ ही पार्टी के कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक गतिविधियों के व्यापक प्रचार-प्रसार में भी सक्रिय भूमिका निभाएं।

 

उन्होंने कहा कि दायित्वधारी अपने क्षेत्रों में किए जा रहे जनहित के कार्यों एवं गतिविधियों को भी जनता तक पहुंचाएं। सरकार की योजनाओं से आमजन को जोड़ने, पात्र व्यक्तियों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने तथा सरकार, संगठन और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में निरंतर कार्य करें।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार, संगठन और जनता के बीच बेहतर समन्वय तथा सभी के सामूहिक प्रयासों से सशक्त, समृद्ध एवं आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण के संकल्प को और अधिक गति प्रदान की जाएगी।

 

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री श्री कुंदन परिहार, श्रीमती दीप्ति रावत, श्री तरुण बंसल सहित प्रदेश सरकार के विभिन्न आयोगों, निगमों, समितियों एवं प्राधिकरणों में दायित्व संभाल रहे दायित्वधारी उपस्थित रहे।

admin

admin@apnapahadapnarojgar.com https://apnapahadapnarojgar.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मंत्री रेखा आर्या ने खेल चेतना और आस्था का किया संगम, 2036 ओलंपिक मेजबानी के लिए निकलेगी संकल्प यात्रा

मंत्री रेखा आर्या ने खेल चेतना और आस्था का किया संगम, 2036 ओलंपिक मेजबानी के लिए निकलेगी संकल्प यात्रा 2036 ओलंपिक की मेजबानी भारत को मिले इसी संकल्प के साथ खेल मंत्री रेखा आर्या हरिद्वार से पैदल कावड़ यात्रा निकालने जा रही है। खेल मंत्री ने सोमवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में...

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा— सरकार, संगठन और जनता के सामूहिक प्रयासों से बनेगा आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा— सरकार, संगठन और जनता के सामूहिक प्रयासों से बनेगा आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए दायित्वधारियों से भेंट कर प्रदेश के विकास, जनकल्याण एवं जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया। इस...

मुख्यमंत्री धामी ने गदरपुर में ₹2,830.07 लाख की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

मुख्यमंत्री धामी ने गदरपुर में ₹2,830.07 लाख की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गदरपुर बस स्टेशन में आयोजित कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ₹2,830.07 लाख लागत की 08 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने फीता काटकर नवनिर्मित गदरपुर बस स्टेशन का...

मुख्यमंत्री धामी ने चारधाम यात्रा मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए

मुख्यमंत्री धामी ने चारधाम यात्रा मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1905 की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि हेल्पलाइन पर प्राप्त प्रत्येक जन शिकायत का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अग्निवीरों के लिए देश का पहला रोजगार सेल बनाने की घोषणा की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अग्निवीरों के लिए देश का पहला रोजगार सेल बनाने की घोषणा की मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को गांधी पार्क, देहरादून स्थित शहीद स्मारक पर कारगिल विजय दिवस (शौर्य दिवस) के अवसर पर पुष्पचक्र अर्पित कर कारगिल के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने...

अपना पहाड़ अपना रोज़गार हिन्दी न्यूज पोर्टल में नकारात्मक एवं सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित किया जाता है। आप भी हमसे जुड़ सकते हैं और अपने मुद्दों को, समाचारों को और अपनी लेखनी को प्रकाशित करवा सकते हैं।

Must Read

©2023- All Right Reserved. Designed and Developed by :