NE

News Elementor

बड़ी ख़बर : प्रदेश ब्लॉक प्रशासक संगठन के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह राणा को निर्विरोध चयनित किया

Table of Content

बड़ी ख़बर : प्रदेश ब्लॉक प्रशासक संगठन के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह राणा को निर्विरोध चयनित किया

 

 

 

 

प्रदेश ब्लॉक प्रशासक संगठन के अध्यक्ष श्री महेन्द्र सिंह राणा को निर्विरोध चयनित किया।

त्रि-स्तरीय पंचायत जन प्रतिनिधियों (प्रधान, ब्लांक प्रमुख, अध्यक्ष जिला पंचायत ) को प्रशासक नियुक्त होने पर प्रदेश ब्लॉक प्रमुख संगठन ने प्रदेश के यशस्वी मा० मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं पंचायतीराज मंत्री श्री सतपाल महाराज जी का आभार व्यक्त किया ।

प्रदेश ब्लॉक प्रमुख संगठन द्वारा आहुत बैठक में सर्व सहमति से निर्विरोध श्री महेन्द्र सिंह राणा जो कि द्वारीखाल पौड़ी जनपद से प्रमुख चयनित है को प्रदेश ब्लॉक प्रशासक मण्डल का अध्यक्ष चयनित किया गया, सभी उपस्थित ब्लॉक प्रमुख द्वारा फूल मालाओं से उनका स्वागत व हार्दिक अभिनन्दन किया साथ ही प्रत्येक जनपद के प्रमुखों को प्रशासक मण्डल में चयनित कर नामित किया।

अध्यक्ष महेन्द्र सिंह राणा ने भी प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया और कहा कि प्रशासक मण्डल के लिए पूर्ण जिम्मेदारी से अपने दायित्व का निर्वाहन कर संगठन की मजबूती के लिए कार्य करूंगा।

 

पंचायतीराज अधिनियम के नियमों के तहत सरकार द्वारा नियमानुसार स्वच्छ साफ तरीके से सरकार द्वारा पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशासक नियुक्त किया, कतिपय कारणों से सरकार की छवि धुमिल करने के लिए कुछ अनर्गल अफवाहें लोगो द्वारा फैलाई जा रही है जो कि सरासर गलत भ्रामक झूठी अफवाहें है।

 

इस अवसर पर भीमताल से डा० हरीश बिष्ट, डा० दर्शन दानू, रवि कन्याल, दीपक भण्डारी, गोविन्द सिंह दानू, रेखा रावत, सुनीता महिमन कन्याल, निधि राणा, प्रदीप रमोला, नरेन्द्र राणा, राजेन्द्र भण्डारी, भगवान पोखरियाल, धन सिंह धामी, बच्चन सिंह पंवार, विनीता रावत, मठुर चौहान आदि सहित प्रत्येक जनपद के ब्लॉक प्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

प्रशासक ब्लॉक प्रमुखों ने कहा कि ग्रामीण स्तर से जिला व शासन स्तर के जनहित के जनकल्याणकारी प्रदेश व केन्द्र की कार्य योजनाओं को धरातल पर उतारने में पूर्ण मनोयोग से जन-हित में कार्य करेगें।

admin

admin@apnapahadapnarojgar.com https://apnapahadapnarojgar.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

धामी सरकार के प्रयासों से पहाड़ की मातृशक्ति बनी आर्थिक ताकत, 3.03 लाख महिलाएं लखपति

धामी सरकार के प्रयासों से पहाड़ की मातृशक्ति बनी आर्थिक ताकत, 3.03 लाख महिलाएं लखपति देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में नया इतिहास रचा है। सरकार के भगीरथ प्रयासों से प्रदेश में लखपति दीदियों की संख्या 03 लाख 03 हजार के आंकड़े को पार कर चुकी...

हर घर जल के लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करने पर सीएम धामी का जोर, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

हर घर जल के लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करने पर सीएम धामी का जोर, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में जल जीवन मिशन की प्रगति, वित्तीय स्थिति, योजनाओं के संचालन एवं रख-रखाव तथा आगामी कार्ययोजना की समीक्षा की। बैठक में जलापूर्ति योजनाओं की प्रगति, ग्रामीण परिवारों...

मुख्यमंत्री धामी से विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने की भेंट

मुख्यमंत्री धामी से विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने की भेंट मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने भेंट की। प्रतिनिधिमंडलों ने अपने-अपने विभागों एवं संवर्गों से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने सभी...
GoAdven India

हिमालय में सोलो और महिला ट्रेकर्स की पहली पसंद क्यों बन रहा है ‘GoAdven India’?

आजकल युवाओं में अकेले (Solo) या महिला ग्रुप्स के साथ ट्रेकिंग करने का चलन तेज़ी से बढ़ा है। हालांकि, अनजान पहाड़ों पर सुरक्षा, उचित गाइडेंस और हाइजीन सबसे बड़ी चिंता होती है। उत्तराखंड के साहसिक पर्यटन क्षेत्र में GoAdven India ने अपनी सख्त सुरक्षा प्राथमिकताओं और पेशेवर प्रबंधन से एकल और महिला यात्रियों के बीच...

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्कृष्ट किसानों को किया सम्मानित, बोले— आधुनिक खेती से आत्मनिर्भर बन रहे हैं किसान

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्कृष्ट किसानों को किया सम्मानित, बोले— आधुनिक खेती से आत्मनिर्भर बन रहे हैं किसान     कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में आयोजित दिल्ली प्रेस समूह के फार्म एण्ड फूड कृषि सम्मान पुरस्कार–2026 समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर...

अपना पहाड़ अपना रोज़गार हिन्दी न्यूज पोर्टल में नकारात्मक एवं सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित किया जाता है। आप भी हमसे जुड़ सकते हैं और अपने मुद्दों को, समाचारों को और अपनी लेखनी को प्रकाशित करवा सकते हैं।

Must Read

©2023- All Right Reserved. Designed and Developed by :