NE

News Elementor

सी०सी० सडक का निर्माण: वार्ड-10 डोभालवाला के नैशविला रोड में

Table of Content

 

 

•सी०सी० सडक का निर्माण: वार्ड-10 डोभालवाला के नैशविला रोड में

कांताप्रसाद कैंथोला के घर से ओमप्रकाश भट्ट के घर तक ₹4.64 लाख की लागत से किया गया।

 

मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत देहरादून के डोभालवाला वार्ड में ₹35 लाख से अधिक की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

 

देहरादून, 23 दिसम्बर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत देहरादून स्थित नैशविला रोड़ में वार्ड-10 डोभालवाला में 22 लाख से अधिक की लागत से विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 13 लाख से अधिक की लागत से विकास कार्यों का शिलान्यास किया।

विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यों में सी.सी सड़क, पुश्ता निर्माण, सुरक्षा दीवार आदि विकास कार्यों शामिल है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जिन कार्यों को लोकार्पण हुआ हैं उनके लिए उन्होंने क्षेत्रवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से इन कार्यों के पूर्ण होने पर क्षेत्र वासियों को लाभ मिलेगा। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जिन कार्यों का शिलान्यास हुआ है उनके सम्बंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार जन भावनाओं के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

 

*इन कार्यों का किया गया लोकार्पण* – डोभालवाला के अहीर मण्डी में ₹3.44 लाख से दुर्गा माता मंदिर में कक्ष व शौचालय निर्माण कार्य। वार्ड-10 डोभालवाला के परसोलीवाला में श्रीमती महिमराज के घर से श्री दिनेश कुमार के घर तक ₹12.48 लाख से सी०सी० सडक एवं नाली निर्माण। वार्ड-10 डोभालवाला के नैशविला रोड में मदर टेरेसा के घर से पाल जी के घर तक ₹2.19 लाख से सी०सी० सडक का निर्माण। वार्ड-10 डोभालवाला के नैशविला रोड में कांताप्रसाद कैंथोला के घर से ओमप्रकाश भट्ट के घर तक ₹4.64 लाख से सी०सी० सडक का निर्माण।

*इन कार्यों का किया गया शिलान्यास*- वार्ड न0-10 डोभालवाला के रविन्द्रपुरी में एस०आर० उप्रेती के घर से आर्य जी के घर तक ₹6.74 लाख से सी०सी० सडक निर्माण।

वार्ड 10 डोभालवाला के अहीर मण्डी में ₹1.96 लाख से श्री जीत सिंह नेगी के घर के पास आरसीसी स्लैब का निर्माण।

वार्ड 10 डोभालवाला के परसोलीवाला में ₹5.00 लाख से शिव नारायण मंदिर के प्रांगण में टिन शेड व फर्ष निर्माण कार्य।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, मोहन बहुगुणा, पुष्पा बिष्ट, बबीता सहोत्रा, बबलू चड्ढा, अंकित जोशी, जीतू बिष्ट, जीवन लामा आदि उपस्थित रहे।

admin

admin@apnapahadapnarojgar.com https://apnapahadapnarojgar.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

धामी सरकार के प्रयासों से पहाड़ की मातृशक्ति बनी आर्थिक ताकत, 3.03 लाख महिलाएं लखपति

धामी सरकार के प्रयासों से पहाड़ की मातृशक्ति बनी आर्थिक ताकत, 3.03 लाख महिलाएं लखपति देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में नया इतिहास रचा है। सरकार के भगीरथ प्रयासों से प्रदेश में लखपति दीदियों की संख्या 03 लाख 03 हजार के आंकड़े को पार कर चुकी...

हर घर जल के लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करने पर सीएम धामी का जोर, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

हर घर जल के लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करने पर सीएम धामी का जोर, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में जल जीवन मिशन की प्रगति, वित्तीय स्थिति, योजनाओं के संचालन एवं रख-रखाव तथा आगामी कार्ययोजना की समीक्षा की। बैठक में जलापूर्ति योजनाओं की प्रगति, ग्रामीण परिवारों...

मुख्यमंत्री धामी से विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने की भेंट

मुख्यमंत्री धामी से विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने की भेंट मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने भेंट की। प्रतिनिधिमंडलों ने अपने-अपने विभागों एवं संवर्गों से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने सभी...
GoAdven India

हिमालय में सोलो और महिला ट्रेकर्स की पहली पसंद क्यों बन रहा है ‘GoAdven India’?

आजकल युवाओं में अकेले (Solo) या महिला ग्रुप्स के साथ ट्रेकिंग करने का चलन तेज़ी से बढ़ा है। हालांकि, अनजान पहाड़ों पर सुरक्षा, उचित गाइडेंस और हाइजीन सबसे बड़ी चिंता होती है। उत्तराखंड के साहसिक पर्यटन क्षेत्र में GoAdven India ने अपनी सख्त सुरक्षा प्राथमिकताओं और पेशेवर प्रबंधन से एकल और महिला यात्रियों के बीच...

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्कृष्ट किसानों को किया सम्मानित, बोले— आधुनिक खेती से आत्मनिर्भर बन रहे हैं किसान

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्कृष्ट किसानों को किया सम्मानित, बोले— आधुनिक खेती से आत्मनिर्भर बन रहे हैं किसान     कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में आयोजित दिल्ली प्रेस समूह के फार्म एण्ड फूड कृषि सम्मान पुरस्कार–2026 समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर...

अपना पहाड़ अपना रोज़गार हिन्दी न्यूज पोर्टल में नकारात्मक एवं सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित किया जाता है। आप भी हमसे जुड़ सकते हैं और अपने मुद्दों को, समाचारों को और अपनी लेखनी को प्रकाशित करवा सकते हैं।

Must Read

©2023- All Right Reserved. Designed and Developed by :