NE

News Elementor

पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Table of Content

पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

 

मंत्री बोले – अटल जी का उत्तराखंड से रहा गहरा नाता, राज्य निर्माण में वाजपेयी की अहम भूमिका।

 

वाजपेयी न सिर्फ भारतीय जनता पार्टी बल्कि अन्य दलों के लिए भी प्रेरणाश्रोत और आदर्श थे – गणेश जोशी।

 

 

देहरादून, 25 दिसम्बर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी कैंट डाकरा स्थित वेडिंग प्वाइंट में पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाते हुए उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनका भावपूर्ण स्मरण किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए सभी को सुशासन दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी हिन्दी कवि, पत्रकार व एक प्रखर वक्ता थे। उन्होंने कहा कि वाजपेयी जी अजातशत्रु थे। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का उत्तराखंड से गहरा नाता रहा है। दशकों की लंबी मांग के बाद अगर उत्तराखंड देश के मानचित्र पर अलग राज्य के रूप में वजूद में आ पाया तो इसमें सबसे निर्णायक भूमिका अटल बिहारी वाजपेयी की रही। उन्होंने कहा राज्य के निर्माण में अटल बिहारी वाजपेयी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से गांवों को जोड़ने का काम भी अटल बिहारी वाजपेयी की दूरगामी सोच के कारण ही सम्भव हो सका। उन्होंने कहा कि भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी का सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र के प्रति समर्पित रहा है।

उन्होंने कहा कि सुशासन का एक आदर्श अटल बिहारी वाजपेयी ने स्थापित किया। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में हिन्दी में भाषण देकर अपनी राष्ट्रभाषा को मजूबत करने का काम किया था। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी न सिर्फ भारतीय जनता पार्टी बल्कि अन्य दलों के लिए भी प्रेरणाश्रोत और आदर्श थे। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा वाजपेयी के समय में जब केन्द्र में एक वोट से सरकार गिर गयी थी। तब अगर वह चाहते तो सरकार बना सकते थे। लेकिन उन्होंने जनादेश का पालन किया और अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी वाजपेयी के पद चिन्हों पर चलकर देश को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी के कुशल मार्गदर्शन और प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लगातार देश एवं प्रदेश हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा देशहित में किए गए कार्यों के लिए राष्ट्र सदैव उनको स्मरण रखेगा।

उन्होंने कहा कि यह वाजपेयी जी ही थे, जिन्होंने कारगिल युद्ध का सफल नेतृत्व किया और पहली बार शहीदों के पार्थिव शरीर तिरंगे झंडे में उनके परिवार तक भेजने और पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई की व्यवस्था के साथ ही शहीदों के परिवारों को गैस एजेंसी और पेट्रोल पंप देने का फैसला भी अटल बिहारी वाजपेयी की देन है।

गोष्ठी को मंडल अध्यक्ष ज्योति कोटिया ने भी सम्बोधित किया। उन्होंने अटल जी को याद करते हुए कहा कि वह सदैव सभी कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत रहेंगे।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष ज्योति कोटिया, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, मंडल महामंत्री प्रभा, वरिष्ठ भाजपा नेता आरएस परिहार, देवेंद्र रावत, उपाध्यक्ष मनोज छेत्री, योगाचार्य पंडित विपिन जोशी, मेघा भट्ट, विष्णु प्रसाद, निर्मला भट्ट, अनुराग, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, उषा शाही, सारिका खत्री आदि उपस्थित रहे।

admin

admin@apnapahadapnarojgar.com https://apnapahadapnarojgar.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को समय पर कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को समय पर कार्य पूरा करने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद चम्पावत, उत्तरकाशी एवं पिथौरागढ़ से संबंधित विभिन्न विकास योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु ₹4.42 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई हैं। मुख्यमंत्री द्वारा सभी विकास योजनाओं से संबंधित प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान करते हुए...

कृषि मंत्री गणेश जोशी का असम दौरा, आधुनिक तकनीकों पर होगा मंथन

कृषि मंत्री गणेश जोशी का असम दौरा, आधुनिक तकनीकों पर होगा मंथन     देहरादून, 06 मई। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी राज्य में चाय उत्पादन के विस्तार एवं बेहतर विपणन व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से देश के प्रमुख चाय उत्पादक राज्य असम के 5 दिवसीय भ्रमण पर रवाना हुए।   इस...

डबल इंजन पर जनता की मुहर, विकास की जीत: धामी

डबल इंजन पर जनता की मुहर, विकास की जीत: धामी देहरादून 4 मई। बंगाल समेत 3 राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। झाल मूडी के स्वाद संग होली दिवाली मनाते हुए सीएम धामी ने इसे गंगोत्री से गंगासागर तक भगवामय तस्वीर...

सीएम धामी ने दिया भरोसा—आंगनबाड़ी कर्मियों की मांगों पर होगा न्यायपूर्ण फैसला

सीएम धामी ने दिया भरोसा—आंगनबाड़ी कर्मियों की मांगों पर होगा न्यायपूर्ण फैसला मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को सचिवालय में आंगनबाड़ी कार्यकर्ती/सेविका/मिनी कर्मचारी संगठन, उत्तराखण्ड के प्रतिनिधिमंडल ने संगठन की अध्यक्ष श्रीमती रेखा नेगी के नेतृत्व में भेंट कर अपनी विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से अवगत कराया।   मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कर्मियों की...

स्थानीय स्तर पर बढ़ता असंतोष क्या यह सियासी संकट बनेगा? आरोपों की गूंज में घिरे पांडे

  स्थानीय स्तर पर बढ़ता असंतोष क्या यह सियासी संकट बनेगा? आरोपों की गूंज में घिरे पांडे   उत्तराखंड की राजनीति में अरविंद पांडे एक बार फिर विवादों के केंद्र में हैं। कांग्रेस द्वारा उनके कथित पत्र को लेकर उठाए गए सवालों के बीच अब खुद उनके राजनीतिक आचरण और छवि पर भी बहस तेज...

अपना पहाड़ अपना रोज़गार हिन्दी न्यूज पोर्टल में नकारात्मक एवं सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित किया जाता है। आप भी हमसे जुड़ सकते हैं और अपने मुद्दों को, समाचारों को और अपनी लेखनी को प्रकाशित करवा सकते हैं।

Must Read

©2023- All Right Reserved. Designed and Developed by :