NE

News Elementor

धामी ने जनता से राम मंदिर को बाबरी मस्जिद बताने वाली, सेना का अपमान करने वाली, आतंकवादियों से हमदर्दी रखने वाली, महिलाओं पर अत्याचार करने वाली कांग्रेस पार्टी को हराने का आग्रह किया।  

Table of Content

 

धामी ने जनता से राम मंदिर को बाबरी मस्जिद बताने वाली, सेना का अपमान करने वाली, आतंकवादियों से हमदर्दी रखने वाली, महिलाओं पर अत्याचार करने वाली कांग्रेस पार्टी को हराने का आग्रह किया।

 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सेलाकुई, देहरादून में नगर निकाय चुनाव में सेलाकुई से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित जनसभा में प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री ने जनता से नगर पंचायत, सेलाकुई से भाजपा प्रत्याशी श्री भगत सिंह राठौर को भारी मतों से विजय बनाने का आग्रह करते हुए कहा कि 23 जनवरी को सबने मिलकर भगत सिंह राठौर को अपना आशीर्वाद देना है। उन्होंने कहा यहां की जनता को विकास में सहभागी बनना है। सेलाकुई के विकास को जनता ने मिलकर ट्रिपल इंजन की शक्ति प्रदान करनी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के नेतृत्व में देश और राज्य में विकसित भारत के संकल्पों को पूरा करने हेतु विकास किया जा रहा है। प्रधानमंत्री जी दिन रात देश में सेवा के कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा राज्य में शिक्षा स्वास्थ्य बुनियादी ढांचों सड़कों जैसे हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। प्रत्येक क्षेत्र में उत्तराखंड को अग्रणी राज्य बनाने पर कार्य किया जा रहा है। हमारी सोच और दिशा दोनों सकारात्मक है, जिसके परिणाम स्वरूप सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स की सूची में राज्य को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। राज्य में 4.4% बेरोजगारी दर में कमी आई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सेलाकुई हमारे राज्य का महत्वपूर्ण स्थान है। इस क्षेत्र में उद्योगों को प्रोत्साहित करने हेतु राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। सेलाकुई में कई बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इस क्षेत्र में ट्रंचिंग ग्राउंड, सहित सभी चुनौतियों का हल हमारी सरकार ही करेगी। ट्रंचिंग ग्राउंड का हल निकाला जाएगा। खेल का मैदान बनाने पर भी कार्य किया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने जनहित में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। देश में सबसे पहले समान नागरिक संहिता विधेयक उत्तराखंड ने पारित किया। हमारे राज्य को यह गौरव प्राप्त हो गया है। राज्य में नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण कानून, दंगारोधी कानून, लागू किया गया है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री जी ने भी कहा है कि उत्तराखंड में ऐसे कानून बन रहे है, जो देश के लिए एक उदाहरण बन रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कांग्रेस पार्टी के लोग घोटाले और अपनी तिजोरियां भरते हैं। उन्होंने जनता से राम मंदिर को बाबरी मस्जिद बताने वाली, सेना का अपमान करने वाली, आतंकवादियों से हमदर्दी रखने वाली, महिलाओं पर अत्याचार करने वाली कांग्रेस पार्टी को हराने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा जिन प्रत्याशियों का कोई दल और विचाधारा नहीं है, ऐसे लोगों को वोट देने का अर्थ अपने वोट को खराब करने से है।

इस अवसर पर विधायक श्री सहदेव पुंडीर, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री मीता सिंह, नगर पंचायत से भाजपा प्रत्याशी श्री भगत सिंह राठौर, श्री यशपाल सिंह नेगी, पिंकी देवी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

admin

admin@apnapahadapnarojgar.com https://apnapahadapnarojgar.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

धामी सरकार के प्रयासों से पहाड़ की मातृशक्ति बनी आर्थिक ताकत, 3.03 लाख महिलाएं लखपति

धामी सरकार के प्रयासों से पहाड़ की मातृशक्ति बनी आर्थिक ताकत, 3.03 लाख महिलाएं लखपति देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में नया इतिहास रचा है। सरकार के भगीरथ प्रयासों से प्रदेश में लखपति दीदियों की संख्या 03 लाख 03 हजार के आंकड़े को पार कर चुकी...

हर घर जल के लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करने पर सीएम धामी का जोर, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

हर घर जल के लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करने पर सीएम धामी का जोर, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में जल जीवन मिशन की प्रगति, वित्तीय स्थिति, योजनाओं के संचालन एवं रख-रखाव तथा आगामी कार्ययोजना की समीक्षा की। बैठक में जलापूर्ति योजनाओं की प्रगति, ग्रामीण परिवारों...

मुख्यमंत्री धामी से विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने की भेंट

मुख्यमंत्री धामी से विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने की भेंट मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने भेंट की। प्रतिनिधिमंडलों ने अपने-अपने विभागों एवं संवर्गों से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने सभी...
GoAdven India

हिमालय में सोलो और महिला ट्रेकर्स की पहली पसंद क्यों बन रहा है ‘GoAdven India’?

आजकल युवाओं में अकेले (Solo) या महिला ग्रुप्स के साथ ट्रेकिंग करने का चलन तेज़ी से बढ़ा है। हालांकि, अनजान पहाड़ों पर सुरक्षा, उचित गाइडेंस और हाइजीन सबसे बड़ी चिंता होती है। उत्तराखंड के साहसिक पर्यटन क्षेत्र में GoAdven India ने अपनी सख्त सुरक्षा प्राथमिकताओं और पेशेवर प्रबंधन से एकल और महिला यात्रियों के बीच...

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्कृष्ट किसानों को किया सम्मानित, बोले— आधुनिक खेती से आत्मनिर्भर बन रहे हैं किसान

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्कृष्ट किसानों को किया सम्मानित, बोले— आधुनिक खेती से आत्मनिर्भर बन रहे हैं किसान     कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में आयोजित दिल्ली प्रेस समूह के फार्म एण्ड फूड कृषि सम्मान पुरस्कार–2026 समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर...

अपना पहाड़ अपना रोज़गार हिन्दी न्यूज पोर्टल में नकारात्मक एवं सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित किया जाता है। आप भी हमसे जुड़ सकते हैं और अपने मुद्दों को, समाचारों को और अपनी लेखनी को प्रकाशित करवा सकते हैं।

Must Read

©2023- All Right Reserved. Designed and Developed by :