/ Jun 26, 2026

NE

News Elementor

मुख्यमंत्री धामी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के साथ-साथ उत्तराखंड राज्य सरकार भी प्रदेश के समग्र और सतत विकास के लिए प्रतिबद्ध है।  

Table of Content

 

मुख्यमंत्री धामी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के साथ-साथ उत्तराखंड राज्य सरकार भी प्रदेश के समग्र और सतत विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज बड़कोट बाजार में जनसभा को संबोधित करते हुए बड़कोट नगर पालिका क्षेत्र से भाजपा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी श्री अतोल सिंह रावत, नगर पालिका पुरोला से पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी श्री प्यारे लाल हिमानी और नौगांव नगर पंचायत से पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी श्री विजय कुमार के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से यह आग्रह किया कि वे निकाय चुनाव में भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाएं और पार्टी के विकासात्मक एजेंडे को समर्थन दें।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने अपने संबोधन में कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के साथ-साथ उत्तराखंड राज्य सरकार भी प्रदेश के समग्र और सतत विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने प्रदेश में पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में किए गए सुधारों और नए प्रयासों का जिक्र करते हुए कहा कि इन प्रयासों के कारण राज्य की जनता को बेहतर जीवन स्तर प्राप्त हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से “डबल इंजन सरकार” की सफलता की ओर इशारा करते हुए कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है, जहां हेली एंबुलेंस सेवा शुरू की गई है। यह सेवा पर्वतीय क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधा को सुलभ और सस्ता बनाने में मील का पत्थर साबित हो रही है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने प्रदेश के सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा के लिए सरकार द्वारा किए गए निरंतर प्रयासों का भी उल्लेख किया।

उन्होंने बताया कि राज्य में धर्मांतरण, दंगा रोकने और भूमि तथा थूक जिहाद पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड जल्द ही “समान नागरिक संहिता” लागू करने वाला देश का पहला राज्य बनने जा रहा है, जो सभी नागरिकों को समान अधिकारों और कर्तव्यों के तहत जीवन जीने का अवसर प्रदान करेगा।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पार्टी पर झूठ, भ्रम और तुष्टिकरण की राजनीति करने का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी पार्टी ने कभी भी उत्तराखंड के वास्तविक मुद्दों पर सही दिशा में काम नहीं किया। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि वे भाजपा को समर्थन दें ताकि राज्य में विकास की गति को और तेज किया जा सके और प्रदेश को समृद्धि के नए शिखर तक पहुंचाया जा सके।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने जनसभा में उपस्थित सभी लोगों से अपील की कि वे आगामी निकाय चुनाव में भाजपा को भारी बहुमत से विजयी बनाएं ताकि प्रदेश में विकास की यह यात्रा निरंतर जारी रहे।

इस अवसर पर पुरोला के विधायक श्री दुर्गेश्वर लाल, भाजपा के जिलाध्यक्ष श्री सतेंद्र सिंह राणा, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर सिंह चौहान, श्री सत्ये सिंह राणा, मीनाक्षी, श्री चंडी बेलवाल, पूर्व विधायक श्री मालचंद, श्री केदार सिंह रावत, श्री जयवीर सिंह जायडा, श्री गजेंद्र सिंह रावत, यशोदा राणा, श्री भरत सिंह रावत, कृष्णा राणा, श्री विनोद राणा,श्री मुकेश टम्टा, श्री हरिमोहन चंद, श्री सूरज सिंह चौहान, श्री वीरेंद्र सिंह पयाल, श्री कल्याण चौहान, श्री रमेश समेत कई लोग उपस्थित रहे।

admin

admin@apnapahadapnarojgar.com https://apnapahadapnarojgar.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 42 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 42 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न जनपदों में वाह्य एवं आन्तरिक मार्गाे के निर्माण कार्य, सौन्दर्यीकरण कार्य, आपदा राहत आदि विकास कार्यों तथा जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण घोषणाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु ₹ 42...

नई पीढ़ी तक लोकतंत्र सेनानियों का योगदान पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी: मुख्यमंत्री धामी जी 

नई पीढ़ी तक लोकतंत्र सेनानियों का योगदान पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी: मुख्यमंत्री धामी जी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को जी. एम. एस. रोड स्थित एक होटल में संविधान हत्या दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानियों एवं उनके परिजनों का सम्मान करते हुए कहा कि 25 जून 1975 को लगाया गया...

भड़काऊ और भ्रामक पोस्ट फैलाने वालों पर कानूनी कार्रवाई के निर्देश

भड़काऊ और भ्रामक पोस्ट फैलाने वालों पर कानूनी कार्रवाई के निर्देश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि चारधाम एवं हेमकुंट साहिब यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुख-सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए।   मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशभर में...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले—मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से युवाओं को मिल रहा लाभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले—मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से युवाओं को मिल रहा लाभ मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर, चंपावत में आयोजित “युवा संवाद : युवा शक्ति, उत्तराखंड की प्रगति” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर स्थानीय जनता एवं युवाओं ने मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया।     कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने युवाओं...

धामी सरकार का बड़ा फैसला, धार्मिक स्थलों के विकास और संपर्क मार्गों के लिए करोड़ों की सौगात

    धामी सरकार का बड़ा फैसला, धार्मिक स्थलों के विकास और संपर्क मार्गों के लिए करोड़ों की सौगात       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों को गति प्रदान करने तथा जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण घोषणाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए 10.08 करोड़ की वित्तीय एवं...

अपना पहाड़ अपना रोज़गार हिन्दी न्यूज पोर्टल में नकारात्मक एवं सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित किया जाता है। आप भी हमसे जुड़ सकते हैं और अपने मुद्दों को, समाचारों को और अपनी लेखनी को प्रकाशित करवा सकते हैं।

Must Read

©2023- All Right Reserved. Designed and Developed by :