NE

News Elementor

सीएम धामी ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर जम कर साधा निशाना

Table of Content

सीएम धामी ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर जम कर साधा निशाना

 

 

 

अब वक्त आ गया है कि दिल्ली में भी डबल इंजन सरकार बने: सीएम धामी

 

5 फरवरी को भाजपा को जिताने की अपील की

 

आर. के. पुरम विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी अनिल शर्मा के पक्ष में आयोजित विशाल जनसभा को सम्बोधित कर धामी ने भाजपा सरकार की विकास नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर जोर दिया

 

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि, “मैं 32 से अधिक स्थानों पर दिल्ली में चुनाव प्रचार कर चुका हूं और दिल्ली की जनता के उत्साह को देखकर मुझे पूर्ण विश्वास है कि यहां डबल इंजन सरकार बनने जा रही है।

 

दिल्ली के विकास में भाजपा सरकार की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देशभर में विकास के कार्य तेज गति से हो रहे हैं और दिल्ली भी इससे अछूती नहीं है:धामी

 

धामी ने भाजपा प्रत्याशी अनिल शर्मा को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील करते हुए कहा, “आप सभी से निवेदन है कि 5 फरवरी को आप भाजपा के पक्ष में मतदान करते हुए अनिल शर्मा जी को प्रचण्ड मतों से विजय बनाइए, जिससे इस क्षेत्र का समग्र विकास तेज गति से हो सके

 

सीएम धामी ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि उत्तराखंड में डबल इंजन सरकार के प्रयासों के कारण बेरोजगारी दर कम हुई है और राज्य के विकास में तीव्र गति आई है

 

भाजपा की मजबूत नीतियों का जिक्र करते हुए कहा, “भाजपा जो भी वादा करती है, वह आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी होती है:धामी

 

मुख्यमंत्री ने विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा, “आम आदमी पार्टी और कांग्रेस भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति कर रही हैं, जबकि भाजपा देश के विकास के लिए प्रतिबद्ध है

 

यमुना नदी के सफाई के मामले में उन्होंने आम आदमी पार्टी की आलोचना करते हुए कहा, “यमुना नदी को स्वच्छ करने के नाम पर केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से झूठ बोला है

 

आम आदमी पार्टी के नेताओं ने यमुना की हालत को बदतर बना दिया है।” उन्होंने यह भी कहा, “हमारी सरकार ने देवभूमि में सांस्कृतिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाए हैं और कड़ी कार्रवाई भी की है

 

मुख्यमंत्री धामी ने कहा, “भाजपा सरकार के नेतृत्व में उत्तराखंड समेत देशभर में विकास की गति तेज है और मुझे विश्वास है कि दिल्ली में भी डबल इंजन सरकार बनेगी, जो दिल्ली को और भी समृद्ध बनाएगी।”

 

सीएम धामी ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर जम कर साधा निशाना

 

अब वक्त आ गया है कि दिल्ली में भी डबल इंजन सरकार बने: सीएम धामी

 

5 फरवरी को भाजपा को जिताने की अपील की

 

आज दिल्ली के आर. के. पुरम विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी अनिल शर्मा के पक्ष में आयोजित विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा सरकार की विकास नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर जोर दिया।

 

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि, “मैं 32 से अधिक स्थानों पर दिल्ली में चुनाव प्रचार कर चुका हूं और दिल्ली की जनता के उत्साह को देखकर मुझे पूर्ण विश्वास है कि यहां डबल इंजन सरकार बनने जा रही है।” उन्होंने दिल्ली के विकास में भाजपा सरकार की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, “आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में देशभर में विकास के कार्य तेज गति से हो रहे हैं और दिल्ली भी इससे अछूती नहीं है।”

 

उन्होंने भाजपा प्रत्याशी अनिल शर्मा को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील करते हुए कहा, “आप सभी से निवेदन है कि 5 फरवरी को आप भाजपा के पक्ष में मतदान करते हुए अनिल शर्मा जी को प्रचण्ड मतों से विजय बनाइए, जिससे इस क्षेत्र का समग्र विकास तेज गति से हो सके।”

 

सीएम धामी ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि उत्तराखंड में डबल इंजन सरकार के प्रयासों के कारण बेरोजगारी दर कम हुई है और राज्य के विकास में तीव्र गति आई है। उन्होंने भाजपा की मजबूत नीतियों का जिक्र करते हुए कहा, “भाजपा जो भी वादा करती है, वह आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी होती है।”

 

मुख्यमंत्री ने विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा, “आम आदमी पार्टी और कांग्रेस भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति कर रही हैं, जबकि भाजपा देश के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।”

 

यमुना नदी के सफाई के मामले में उन्होंने आम आदमी पार्टी की आलोचना करते हुए कहा, “यमुना नदी को स्वच्छ करने के नाम पर केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से झूठ बोला है। आम आदमी पार्टी के नेताओं ने यमुना की हालत को बदतर बना दिया है।” उन्होंने यह भी कहा, “हमारी सरकार ने देवभूमि में सांस्कृतिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाए हैं और कड़ी कार्रवाई भी की है।”

 

अंत में, मुख्यमंत्री धामी ने कहा, “भाजपा सरकार के नेतृत्व में उत्तराखंड समेत देशभर में विकास की गति तेज है और मुझे विश्वास है कि दिल्ली में भी डबल इंजन सरकार बनेगी, जो दिल्ली को और भी समृद्ध बनाएगी।”

 

इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी अनिल शर्मा, राजस्थान से सांसद सीपी जोशी, हरियाणा सरकार में पूर्व मंत्री लतिका शर्मा, नवीन, मनीष अग्रवाल, नीरज गुप्ता, उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति को अध्यक्ष विनय रोहिला सहित अन्य सम्मानित जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।

admin

admin@apnapahadapnarojgar.com https://apnapahadapnarojgar.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

धामी सरकार के प्रयासों से पहाड़ की मातृशक्ति बनी आर्थिक ताकत, 3.03 लाख महिलाएं लखपति

धामी सरकार के प्रयासों से पहाड़ की मातृशक्ति बनी आर्थिक ताकत, 3.03 लाख महिलाएं लखपति देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में नया इतिहास रचा है। सरकार के भगीरथ प्रयासों से प्रदेश में लखपति दीदियों की संख्या 03 लाख 03 हजार के आंकड़े को पार कर चुकी...

हर घर जल के लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करने पर सीएम धामी का जोर, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

हर घर जल के लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करने पर सीएम धामी का जोर, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में जल जीवन मिशन की प्रगति, वित्तीय स्थिति, योजनाओं के संचालन एवं रख-रखाव तथा आगामी कार्ययोजना की समीक्षा की। बैठक में जलापूर्ति योजनाओं की प्रगति, ग्रामीण परिवारों...

मुख्यमंत्री धामी से विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने की भेंट

मुख्यमंत्री धामी से विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने की भेंट मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने भेंट की। प्रतिनिधिमंडलों ने अपने-अपने विभागों एवं संवर्गों से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने सभी...
GoAdven India

हिमालय में सोलो और महिला ट्रेकर्स की पहली पसंद क्यों बन रहा है ‘GoAdven India’?

आजकल युवाओं में अकेले (Solo) या महिला ग्रुप्स के साथ ट्रेकिंग करने का चलन तेज़ी से बढ़ा है। हालांकि, अनजान पहाड़ों पर सुरक्षा, उचित गाइडेंस और हाइजीन सबसे बड़ी चिंता होती है। उत्तराखंड के साहसिक पर्यटन क्षेत्र में GoAdven India ने अपनी सख्त सुरक्षा प्राथमिकताओं और पेशेवर प्रबंधन से एकल और महिला यात्रियों के बीच...

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्कृष्ट किसानों को किया सम्मानित, बोले— आधुनिक खेती से आत्मनिर्भर बन रहे हैं किसान

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्कृष्ट किसानों को किया सम्मानित, बोले— आधुनिक खेती से आत्मनिर्भर बन रहे हैं किसान     कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में आयोजित दिल्ली प्रेस समूह के फार्म एण्ड फूड कृषि सम्मान पुरस्कार–2026 समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर...

अपना पहाड़ अपना रोज़गार हिन्दी न्यूज पोर्टल में नकारात्मक एवं सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित किया जाता है। आप भी हमसे जुड़ सकते हैं और अपने मुद्दों को, समाचारों को और अपनी लेखनी को प्रकाशित करवा सकते हैं।

Must Read

©2023- All Right Reserved. Designed and Developed by :