/ Jun 12, 2025

NE

News Elementor

भाजपा की ही सरकार दिल्ली में बदलाव लाने और विकास को गति देने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है :जोशी  

Table of Content

 

भाजपा की ही सरकार दिल्ली में बदलाव लाने और विकास को गति देने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है :जोशी

नई दिल्ली, 03 फरवरी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान ओखला विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी मनीष चौधरी के समर्थन में एक विशाल रैली में भाग लिया।
इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने दिल्लीवासियों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की और भाजपा सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा। रैली में मंत्री गणेश जोशी का एक अनोखा अंदाज भी देखने को मिला, जब उन्होंने खुद दोपहिया वाहन चलाकर भाजपा प्रत्याशी मनीष चौधरी के लिए प्रचार किया। उनके इस अंदाज ने न सिर्फ भाजपा कार्यकर्ताओं बल्कि स्थानीय जनता का भी ध्यान आकर्षित किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि रैली में उमड़े जनसैलाब इस बात का स्पष्ट संकेत है, कि दिल्ली में डबल इंजन सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार दिल्ली में बदलाव लाने और विकास को गति देने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने दिल्ली की जनता से आग्रह किया कि 05 फरवरी को भाजपा के पक्ष में मतदान कर दिल्ली के समग्र विकास हेतु अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील भी की।
इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी मनीष चौधरी, पूर्व मंत्री नीतू चौधरी, सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

admin

admin@apnapahadapnarojgar.com https://apnapahadapnarojgar.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि यह महोत्सव 14 और 15 जून 2025 को देहरादून के गढ़ीकैंट स्थित जसवंत ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा  

मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि यह महोत्सव 14 और 15 जून 2025 को देहरादून के गढ़ीकैंट स्थित जसवंत ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा   प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून स्थित कैंप कार्यालय में कृषि विभाग उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित किए जाने वाले “एग्री मित्रा उत्तराखण्ड 2025” महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा...

ट्रैक्टर की सवारी हो या समान नागरिक संहिता पर जनसंवाद — हर पहलू यह दर्शाता है कि उत्तराखंड एक नए युग की ओर अग्रसर है, जहां विकास और संवेदना दोनों साथ चलती हैं.

ट्रैक्टर की सवारी हो या समान नागरिक संहिता पर जनसंवाद — हर पहलू यह दर्शाता है कि उत्तराखंड एक नए युग की ओर अग्रसर है, जहां विकास और संवेदना दोनों साथ चलती हैं.                 उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार जनपद के लिब्बरहेड़ी में भव्य रोड...

*भयादोहन की स्थिति में घर-घर राशन पहुंचाना आता है हमें: डीएम

  *भयादोहन की स्थिति में घर-घर राशन पहुंचाना आता है हमें: डीएम                 देहरादून दिनांक 07 जून 2025,(सू वि), सुदूरवर्ती क्षेत्र जौनसार बाबर में लगभग 250 सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता दो महीने से गोदान से राशन नहीं उठा रहे थे जिससे क्षेत्र में धात्री महिला, बुजुर्ग, बच्चों स्कूली...

भारत सरकार उत्तराखंड सरकार के साथ मिलकर यह सुनिश्चित करेगी कि यहां के किसानों को न केवल आधुनिक कृषि तकनीकों का लाभ मिले, बल्कि उनके उत्पादों के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बाज़ार भी उपलब्ध हो।    

  भारत सरकार उत्तराखंड सरकार के साथ मिलकर यह सुनिश्चित करेगी कि यहां के किसानों को न केवल आधुनिक कृषि तकनीकों का लाभ मिले, बल्कि उनके उत्पादों के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बाज़ार भी उपलब्ध हो।       उत्तराखंड की भूमि को खेती-किसानी की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की दिशा में एक...

प्रत्येक बूथ में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में उस बूथ के 30 प्रतिशत नए मतदाता, 30 प्रतिशत बुजुर्ग, 30 प्रतिशत महिला और 10 प्रतिशत अन्य मतदाताओं को अनिवार्य रूप से शामिल किया जाए : डीएम    

  प्रत्येक बूथ में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में उस बूथ के 30 प्रतिशत नए मतदाता, 30 प्रतिशत बुजुर्ग, 30 प्रतिशत महिला और 10 प्रतिशत अन्य मतदाताओं को अनिवार्य रूप से शामिल किया जाए : डीएम   जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से 05 जून को अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस से जुलाई माह में हरेला पर्व के...

अपना पहाड़ अपना रोज़गार हिन्दी न्यूज पोर्टल में नकारात्मक एवं सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित किया जाता है। आप भी हमसे जुड़ सकते हैं और अपने मुद्दों को, समाचारों को और अपनी लेखनी को प्रकाशित करवा सकते हैं।

Must Read

©2023- All Right Reserved. Designed and Developed by :