/ Jun 26, 2026

NE

News Elementor

उत्तराखण्ड की बेटी आकृति रावत ने गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) की परेड में उत्तराखण्ड निदेशालय का प्रतिनिधित्व किया, महाराज जी ने 51000 रुपए का चेक प्रदान कर किया सम्मानित  

Table of Content

 

उत्तराखण्ड की बेटी आकृति रावत ने गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) की परेड में उत्तराखण्ड निदेशालय का प्रतिनिधित्व किया, महाराज जी ने 51000 रुपए का चेक प्रदान कर किया सम्मानित

एसजीआरआरयू की एनसीसी कैडेट आकृति रावत ने विश्वविद्यालय के साथ साथ उत्तराखण्ड का मान भी बढ़ाया है। उत्तराखण्ड की बेटी आकृतिy रावत ने गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) की परेड में उत्तराखण्ड निदेशालय का प्रतिनिधित्व किया।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने विश्वविद्यालय की ओर से उन्हें 51,000 रुपये (इक्यावन हज़ार रुपये) का चेक प्रदान कर सम्मानित किया।
मंगलवार को आकृति रावत ने श्री दरबार साहिब में माथा टेका और श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से आशीर्वाद लिया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने आकृति रावत को इस उपलब्धि पर बधाई एवम् शुभकामनाएं दीें। उन्होंने आकृति को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की ओर से 51,000/- इक्यावन हज़ार रुपये का चेक प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने कहा कि बेटियों को और बढ़ावा देने के लिए हर सम्भव पहल की जानी चाहिए। ऐसी बेटियां युवाओं के लिए राॅल माॅडल व पूरे समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। आकृति रावत ”बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ“ मुहिम का एक सार्थक उदाहरण भी हैं।
आकृति रावत की उपलब्धि पर एसजीआरआर विश्वविद्यालय परिवार गौरवांन्वित है।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के फैकल्टी सदस्यों व छात्र-छात्राओं ने अपनी खुशी का इजहार करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। आकृति रावत वर्तमान में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, देहरादून में मनोविज्ञान की छात्रा हैं। उन्होंने गणतंत्र दिवस पर उत्तराखंड निदेशालय का प्रतिनिधित्व किया। जिससे पूरे प्रदेश को गर्व की अनुभूति हुई।
आकृति रावत ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा श्री गुरु राम राय स्कूल, पब्लिक स्कूल, पटेल नगर से प्राप्त की। वह श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय मे मनोविज्ञान की छात्रा हैं। उनके परिवार और शिक्षकों के अनुसार, आकृति बचपन से ही मेहनती, जिम्मेदार, आज्ञाकारी और बहु-प्रतिभाशाली रही हैं। उन्होंने न केवल शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, बल्कि खेल, सामाजिक कार्य और एनजीओ गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभाई है।
गणतंत्र दिवस परेड के लिए चयन प्रक्रिया के दौरान, आकृति ने आईयूसी-आरडीसी कैंप में ‘बेस्ट येप कैडेट’ का स्वर्ण पदक जीता और इसके बाद आईजीसी-आरडीसी कैंप में भी स्वर्ण पदक हासिल किया। यह उनकी कठिन मेहनत और समर्पण का परिणाम था, जिससे उन्हें दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस कैंप (आरडीसी-2025) में भाग लेने का अवसर मिला। उन्हें थलसेना अध्यक्ष (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) जनरल उपेंद्र द्विवेदी द्वारा उत्तराखंड निदेशालय की ‘सर्वश्रेष्ठ कैडेट’ के रूप में सम्मानित किया गया।
उन्होंने वायुसेना अध्यक्ष (चीफ ऑफ एअर स्टाफ) के कार्यक्रम में मास्टर ऑफ सेरेमनी (एमसी) की भूमिका निभाई।
आकृति को विदेशी प्रतिनिधियों के लिए स्पॉन्सर कैडेट के रूप में चुना गया, जो पूरे देश के केवल कुछ चुनिंदा कैडेट्स को ही मिलता है। उन्होंने उत्तराखंड निदेशालय के सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य भूमिका निभाई और प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया। आकृति की इन उपलब्धियों ने उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण और नेतृत्व कौशल ने यह साबित किया कि यदि जुनून और दृढ़ संकल्प हो, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। उनकी सफलता प्रदेश की अन्य युवतियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है।

admin

admin@apnapahadapnarojgar.com https://apnapahadapnarojgar.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 42 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 42 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न जनपदों में वाह्य एवं आन्तरिक मार्गाे के निर्माण कार्य, सौन्दर्यीकरण कार्य, आपदा राहत आदि विकास कार्यों तथा जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण घोषणाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु ₹ 42...

नई पीढ़ी तक लोकतंत्र सेनानियों का योगदान पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी: मुख्यमंत्री धामी जी 

नई पीढ़ी तक लोकतंत्र सेनानियों का योगदान पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी: मुख्यमंत्री धामी जी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को जी. एम. एस. रोड स्थित एक होटल में संविधान हत्या दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानियों एवं उनके परिजनों का सम्मान करते हुए कहा कि 25 जून 1975 को लगाया गया...

भड़काऊ और भ्रामक पोस्ट फैलाने वालों पर कानूनी कार्रवाई के निर्देश

भड़काऊ और भ्रामक पोस्ट फैलाने वालों पर कानूनी कार्रवाई के निर्देश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि चारधाम एवं हेमकुंट साहिब यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुख-सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए।   मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशभर में...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले—मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से युवाओं को मिल रहा लाभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले—मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से युवाओं को मिल रहा लाभ मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर, चंपावत में आयोजित “युवा संवाद : युवा शक्ति, उत्तराखंड की प्रगति” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर स्थानीय जनता एवं युवाओं ने मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया।     कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने युवाओं...

धामी सरकार का बड़ा फैसला, धार्मिक स्थलों के विकास और संपर्क मार्गों के लिए करोड़ों की सौगात

    धामी सरकार का बड़ा फैसला, धार्मिक स्थलों के विकास और संपर्क मार्गों के लिए करोड़ों की सौगात       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों को गति प्रदान करने तथा जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण घोषणाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए 10.08 करोड़ की वित्तीय एवं...

अपना पहाड़ अपना रोज़गार हिन्दी न्यूज पोर्टल में नकारात्मक एवं सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित किया जाता है। आप भी हमसे जुड़ सकते हैं और अपने मुद्दों को, समाचारों को और अपनी लेखनी को प्रकाशित करवा सकते हैं।

Must Read

©2023- All Right Reserved. Designed and Developed by :