/ Oct 25, 2026

NE

News Elementor

शराब की दुकान के खिलाफ ग्रामीणों ने किया था विरोध प्रदर्शन  

Table of Content

 

शराब की दुकान के खिलाफ ग्रामीणों ने किया था विरोध प्रदर्शन

देहरादून दिनांक 11 फरवरी 2025, जिलाधिकारी सविन बसंल ने विदेशी मदिरा व वाइन के फुटकर विक्री के लिए निर्गत प्रीमियम रिटेल वैण्डस शॉपिग मॉल्स / डिपार्टमेन्टल स्टोर लाईसेन्स संख्या- 84/2024-25 25-10-2024 जो ए-3 चकराता रोड़, सुद्धोवाला में स्थित Your Daily Basket Departmental Store, देहरादून का लाइसेन्स को आबकारी अधिनियम 1910 की धारा 34 एवं 59 में प्रदान की गई शक्तियों का प्रयोग करते हुए तत्काल प्रभाव से निरस्त करते हुए जिला आबकारी अधिकारी तत्काल आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

डीएम ने माननीय न्यायालय के निर्देशानुसार ग्राम सुद्वोवाला के समीप वाईन एवं शॉप को बन्द किये जाने की सुनवाई के सम्बन्ध में पक्ष एवं विपक्ष दोनों को सुना। ग्रामीणों का कहना है कि आस पास है शिक्षण संस्थान डिपार्टमेंटल स्टोर में शराब की दुकान होने से छात्र/छात्राए प्रभावित हो रहें तथा आसपास के लोग भी परेशान है। इस प्रकरण में स्थानीय लोग महिला, बुजुर्ग लम्बे समय से धरने पर थे, डीएम के इस सख्त निर्णय से क्षेत्रवासियों में खुशी है तथा प्रशासन पर विश्वास बढ़ा है। सुनवाई में स्वीकृत स्थान एवं वर्तमान परिस्थिति में विचलन की भी बात आई थी।
ग्रामीणों ने अपना पक्ष रखते हुए वाईनशाप की अनुमति चकराता रोड के नाम पर ली गई है जबकि दुकान चकराता रोड पर न होकर अन्दर भाउवाला रोड पर है, ग्रामीणों ने मानकों के उल्लंघन का भी आरोप लगाते हुए झूठे मुकदमें फसाने की आशंका जताई। वहीं दूसरे पक्ष अपनी सफाई देते हुए समस्त औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए लाईसेंस प्राप्त किया है तथा जहां पर डिपार्टमेंटल स्टोर है वह सम्पति कमिर्शियल है तथा एमडीडीए से स्वीकृत है।

डीएम ने दोनो पक्षों को सुना, स्थानीय अधिसूचना ईकाई से प्राप्त रिपोर्ट एवं समस्त तथ्यों का परीक्षण करते हुए डीएम ने अपना सख्त फैसला दिया है। स्थानीय लोग लम्बे समय से गांव में शराब की दुकान खुलने का विरोध कर रहे हैं, इस सम्बन्ध मेें विधायक क्षेत्रीय विधायक भी स्थानीय ग्रामीणों संग डीएम से मुलाकात कर चुके थे।

admin

admin@apnapahadapnarojgar.com https://apnapahadapnarojgar.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बेटियों को कथित धमकी के मामले में मुख्यमंत्री धामी ने खुद संभाला मोर्चा, दीक्षा से की सीधी बात, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश

बेटियों को कथित धमकी के मामले में मुख्यमंत्री धामी ने खुद संभाला मोर्चा, दीक्षा से की सीधी बात, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश     देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के भाई पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह और राजपाल सिंह से जुड़े कथित वायरल ऑडियो प्रकरण...

जीवन बचाने वाली तकनीकों के प्रशिक्षण पर जोर, श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज एवं श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के एनेस्थीसियोलॉजी विभाग की सराहनीय पहल

जीवन बचाने वाली तकनीकों के प्रशिक्षण पर जोर, श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज एवं श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के एनेस्थीसियोलॉजी विभाग की सराहनीय पहल   देहरादून। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज एवम् श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के एनेस्थीसियोलॉजी विभाग की ओर से 22 अक्टूबर 2026...

प्रीतम सिंह के भाई से जुड़े वायरल ऑडियो प्रकरण की निष्पक्ष जांच जरूरी, पीड़ित के साथ खड़ी है सरकार : धामी

प्रीतम सिंह के भाई से जुड़े वायरल ऑडियो प्रकरण की निष्पक्ष जांच जरूरी, पीड़ित के साथ खड़ी है सरकार : धामी         देहरादून, 22 अक्टूबर। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान की जानकारी देते हुए कांग्रेस पर तीखा...

धामी सरकार का ऐतिहासिक फैसला: मदरसों में शुक्रवार का अवकाश खत्म, अब रविवार को छुट्टी

धामी सरकार का ऐतिहासिक फैसला: मदरसों में शुक्रवार का अवकाश खत्म, अब रविवार को छुट्टी     उत्तराखण्ड में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों में समान शैक्षिक व्यवस्था लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इसके तहत स्कूल के रूप में मान्यता प्राप्त मदरसों...

बड़े निवेश से लेकर छोटे कारोबार तक, धामी सरकार की प्राथमिकता रोजगार; सचिव उद्योग विनय शंकर पांडे का स्पष्ट संदेश

बड़े निवेश से लेकर छोटे कारोबार तक, धामी सरकार की प्राथमिकता रोजगार; सचिव उद्योग विनय शंकर पांडे का स्पष्ट संदेश       उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट-2023 को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही खबरों और उठाए जा रहे सवालों पर सचिव उद्योग एवं सचिव मुख्यमंत्री विनय शंकर पांडे ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...

अपना पहाड़ अपना रोज़गार हिन्दी न्यूज पोर्टल में नकारात्मक एवं सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित किया जाता है। आप भी हमसे जुड़ सकते हैं और अपने मुद्दों को, समाचारों को और अपनी लेखनी को प्रकाशित करवा सकते हैं।

Must Read

©2023- All Right Reserved. Designed and Developed by :