NE

News Elementor

उत्तराखंड की एकता के साथ खिलवाड़ करने वालों को सरकार बिल्कुल भी माफ नहीं करेगी। आज के बाद इस प्रकार के भड़काऊ बयानों को गंभीरता से लिया जाएगा।  

Table of Content

 

उत्तराखंड की एकता के साथ खिलवाड़ करने वालों को सरकार बिल्कुल भी माफ नहीं करेगी। आज के बाद इस प्रकार के भड़काऊ बयानों को गंभीरता से लिया जाएगा


मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने क्षेत्रवाद को लेकर चल रहे विवाद के बीच सख्त लहजे में कहा कि उत्तराखंड की एकता के साथ खिलवाड़ करने वालों को बिल्कुल माफ नहीं करेंगे। कहा कि आज के बाद ऐसे बयानों को गंभीरता से लेकर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में पंचायतीराज विभाग के अंतर्गत नवनियुक्त ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मैं अपने हृदय की बात सभी उत्तराखंडी भाई-बहनों से भी कहना चाहता हूं कि उत्तराखंड निर्माण का सपना हमारे आंदोलनकारियों ने इसलिए देखा था कि उत्तराखंड के अंतिम छोर में खड़े व्यक्ति और लोगों तक विकास की धारा पहुंचे।

उन्होंने कहा कि सभी उत्तराखंडवासी मिल जुल कर काम करें और उत्तराखंड को आगे बढ़ाएं। इसलिए ,मेरा सभी उत्तराखंडवासियों से आग्रह है कि वे किसी भी प्रकार के बहकावे में न आकार एक उत्तराखंड की भावना से मिलकर काम करें।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मैं फिर से सख्त लहजे में उन सभी लोगों को चाहे वे कोई भी हो, मंत्री हो, विधायक हो, सांसद हो, जनप्रतिनिधि हो या आम उत्तराखंडी क्यों न हो? सभी से कहना चाहूंगा हूं कि उत्तराखंड की एकता के साथ खिलवाड़ करने वालों को सरकार बिल्कुल भी माफ नहीं करेगी। आज के बाद इस प्रकार के भड़काऊ बयानों को गंभीरता से लिया जाएगा। कहा कि उत्तराखंड की अस्मिता से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, जो भी हमारी एकता को नुकसान पहुंचाने का काम करेगा।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मैं फिर से सख्त लहजे में उन सभी लोगों को चाहे वे कोई भी हो, मंत्री हो, विधायक हो, सांसद हो, जनप्रतिनिधि हो या आम उत्तराखंडी क्यों न हो? सभी से कहना चाहूंगा हूं कि उत्तराखंड की एकता के साथ खिलवाड़ करने वालों को सरकार बिल्कुल भी माफ नहीं करेगी। आज के बाद इस प्रकार के भड़काऊ बयानों को गंभीरता से लिया जाएगा। कहा कि उत्तराखंड की अस्मिता से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, जो भी हमारी एकता को नुकसान पहुंचाने का काम करेगा।

admin

admin@apnapahadapnarojgar.com https://apnapahadapnarojgar.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

डबल इंजन पर जनता की मुहर, विकास की जीत: धामी

डबल इंजन पर जनता की मुहर, विकास की जीत: धामी देहरादून 4 मई। बंगाल समेत 3 राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। झाल मूडी के स्वाद संग होली दिवाली मनाते हुए सीएम धामी ने इसे गंगोत्री से गंगासागर तक भगवामय तस्वीर...

सीएम धामी ने दिया भरोसा—आंगनबाड़ी कर्मियों की मांगों पर होगा न्यायपूर्ण फैसला

सीएम धामी ने दिया भरोसा—आंगनबाड़ी कर्मियों की मांगों पर होगा न्यायपूर्ण फैसला मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को सचिवालय में आंगनबाड़ी कार्यकर्ती/सेविका/मिनी कर्मचारी संगठन, उत्तराखण्ड के प्रतिनिधिमंडल ने संगठन की अध्यक्ष श्रीमती रेखा नेगी के नेतृत्व में भेंट कर अपनी विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से अवगत कराया।   मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कर्मियों की...

स्थानीय स्तर पर बढ़ता असंतोष क्या यह सियासी संकट बनेगा? आरोपों की गूंज में घिरे पांडे

  स्थानीय स्तर पर बढ़ता असंतोष क्या यह सियासी संकट बनेगा? आरोपों की गूंज में घिरे पांडे   उत्तराखंड की राजनीति में अरविंद पांडे एक बार फिर विवादों के केंद्र में हैं। कांग्रेस द्वारा उनके कथित पत्र को लेकर उठाए गए सवालों के बीच अब खुद उनके राजनीतिक आचरण और छवि पर भी बहस तेज...

उत्तराखण्ड संस्कृत शिक्षा शैक्षिक संवर्ग सेवा नियमावली, 2026 के प्रख्यापन को धामी कैबिनेट की मंजूरी

उत्तराखण्ड संस्कृत शिक्षा शैक्षिक संवर्ग सेवा नियमावली, 2026 के प्रख्यापन को धामी कैबिनेट की मंजूरी     देहरादून: मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल बैठक में राज्य के विकास, प्रशासनिक सुधार और जनहित से जुड़े कुल 18 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। कैबिनेट के फैसलों में कुंभ मेला व्यवस्थाओं से लेकर...

मुख्यमंत्री धामी का परिवारवाद पर हमला—कांग्रेस में अवसर सिर्फ एक परिवार तक सीमित

मुख्यमंत्री धामी का परिवारवाद पर हमला—कांग्रेस में अवसर सिर्फ एक परिवार तक सीमित देहरादून के परेड ग्राउंड से आज एक जोरदार सियासी संदेश निकला, जहां आयोजित महिला जन आक्रोश रैली में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने धाकड़ अंदाज में नजर आए। हजारों की संख्या में उमड़ी मातृशक्ति के बीच सीएम धामी ने कांग्रेस...

अपना पहाड़ अपना रोज़गार हिन्दी न्यूज पोर्टल में नकारात्मक एवं सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित किया जाता है। आप भी हमसे जुड़ सकते हैं और अपने मुद्दों को, समाचारों को और अपनी लेखनी को प्रकाशित करवा सकते हैं।

Must Read

©2023- All Right Reserved. Designed and Developed by :