NE

News Elementor

प्रधानमंत्री ने ही 28 जनवरी को किया था राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ उत्तराखंड की पीठ थपथपाई, स्ट्राॅंग स्पोर्टिंग फोर्स के रूप में उभरने का किया जिक्र

Table of Content

प्रधानमंत्री ने ही 28 जनवरी को किया था राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ
उत्तराखंड की पीठ थपथपाई, स्ट्राॅंग स्पोर्टिंग फोर्स के रूप में उभरने का किया जिक्र

 

38 वें राष्ट्रीय खेलों के भव्य और विराट आयोजन पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश से अपने ‘मन की बात’ कही। उत्तराखंड की पीठ थपथपाते हुए उन्होंने कहा-उत्तराखंड स्ट्राॅंग स्पोर्टिंग फोर्स के रूप में उभर रहा है। प्रधानमंत्री ने 28 जनवरी को देहरादून में 38 वें राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ किया था। तब उन्होंने ये उम्मीद जताई थी कि उत्तराखंड राष्ट्रीय खेलों का सफल आयोजन करेगा। उत्तराखंड ने न सिर्फ खेलों का भव्य आयोजन किया, बल्कि खेल मैदान में भी उसका प्रदर्शन शानदार साबित हुआ।

 

आकाशवाणी पर अपने लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 119 वें एपिसोड में प्रधानमंत्री ने इन सारी बातों का जिक्र किया। उनके कार्यक्रम का काफी हिस्सा उत्तराखंड में हुए राष्ट्रीय खेेलों पर केंद्रित रखा।

 

मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने ये कहा-

-मेरे प्यारे देशवासियों, आप में से बहुत सारे लोग ऐसे होंगे, जिन्होंने उत्तराखंड में हुए राष्ट्रीय खेलों के रोमांच का आनंद उठाया होगा। देशभर के 11,000 से अधिक एथलीट ने इसमें शानदार प्रदर्शन किया। इस आयोजन ने देवभूमि के नए स्वरुप को पेश किया। उत्तराखंड अब देश में स्ट्राॅंग स्पोर्टिंग फोर्स के रूप में उभर रहा है। उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। इस बार उत्तराखंड 7वें स्थान पर रहा। यही तो पाॅवर ऑफ स्पोर्ट्स है, जो इंडिविजुअल और कम्युनिटीज के साथ-साथ पूरे राज्य का कायाकल्प कर देती है। इससे जहां भावी पीढ़ियां प्रेरित होती हैं, वहीं कल्चरल एक्सीलेंस को भी बढ़ावा मिलता है। उत्तराखंड में हुए नेशनल गेम्स ने ये भी दिखाया कि कभी हार न मानने वाले जीतते जरूर है। कम्फर्ट के साथ कोई चैंपियन नहीं बनता। आज देश-भर में इन खेलों के कुछ यादगार प्रदर्शनों की खूब चर्चा है। इन खेलों में सबसे ज्यादा गोल्ड मैडल जीतने वाली सर्विस की टीम को मेरी बहुत-बहुत बधाई। राष्ट्रीय खेलों में हिस्सा लेने वाले हर खिलाड़ी की भी मैं सराहना करता हूँ।

 

 

आज मन की बात कार्यक्रम में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों की भव्यता और सफल आयोजन की सराहना की। यह हम सभी प्रदेशवासियों के लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण है। देवभूमि से विशेष लगाव रखने वाले आदरणीय प्रधानमंत्री जी का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से हृदय तल से आभार! इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और प्रदेश का नाम रोशन किया। आदरणीय प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में हमारी डबल इंजन सरकार उत्तराखंड को खेलों का हब बनाने और खिलाड़ियों के समग्र उत्थान के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से निरंतर कार्य कर रही है।

पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

admin

admin@apnapahadapnarojgar.com https://apnapahadapnarojgar.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

डबल इंजन पर जनता की मुहर, विकास की जीत: धामी

डबल इंजन पर जनता की मुहर, विकास की जीत: धामी देहरादून 4 मई। बंगाल समेत 3 राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। झाल मूडी के स्वाद संग होली दिवाली मनाते हुए सीएम धामी ने इसे गंगोत्री से गंगासागर तक भगवामय तस्वीर...

सीएम धामी ने दिया भरोसा—आंगनबाड़ी कर्मियों की मांगों पर होगा न्यायपूर्ण फैसला

सीएम धामी ने दिया भरोसा—आंगनबाड़ी कर्मियों की मांगों पर होगा न्यायपूर्ण फैसला मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को सचिवालय में आंगनबाड़ी कार्यकर्ती/सेविका/मिनी कर्मचारी संगठन, उत्तराखण्ड के प्रतिनिधिमंडल ने संगठन की अध्यक्ष श्रीमती रेखा नेगी के नेतृत्व में भेंट कर अपनी विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से अवगत कराया।   मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कर्मियों की...

स्थानीय स्तर पर बढ़ता असंतोष क्या यह सियासी संकट बनेगा? आरोपों की गूंज में घिरे पांडे

  स्थानीय स्तर पर बढ़ता असंतोष क्या यह सियासी संकट बनेगा? आरोपों की गूंज में घिरे पांडे   उत्तराखंड की राजनीति में अरविंद पांडे एक बार फिर विवादों के केंद्र में हैं। कांग्रेस द्वारा उनके कथित पत्र को लेकर उठाए गए सवालों के बीच अब खुद उनके राजनीतिक आचरण और छवि पर भी बहस तेज...

उत्तराखण्ड संस्कृत शिक्षा शैक्षिक संवर्ग सेवा नियमावली, 2026 के प्रख्यापन को धामी कैबिनेट की मंजूरी

उत्तराखण्ड संस्कृत शिक्षा शैक्षिक संवर्ग सेवा नियमावली, 2026 के प्रख्यापन को धामी कैबिनेट की मंजूरी     देहरादून: मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल बैठक में राज्य के विकास, प्रशासनिक सुधार और जनहित से जुड़े कुल 18 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। कैबिनेट के फैसलों में कुंभ मेला व्यवस्थाओं से लेकर...

मुख्यमंत्री धामी का परिवारवाद पर हमला—कांग्रेस में अवसर सिर्फ एक परिवार तक सीमित

मुख्यमंत्री धामी का परिवारवाद पर हमला—कांग्रेस में अवसर सिर्फ एक परिवार तक सीमित देहरादून के परेड ग्राउंड से आज एक जोरदार सियासी संदेश निकला, जहां आयोजित महिला जन आक्रोश रैली में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने धाकड़ अंदाज में नजर आए। हजारों की संख्या में उमड़ी मातृशक्ति के बीच सीएम धामी ने कांग्रेस...

अपना पहाड़ अपना रोज़गार हिन्दी न्यूज पोर्टल में नकारात्मक एवं सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित किया जाता है। आप भी हमसे जुड़ सकते हैं और अपने मुद्दों को, समाचारों को और अपनी लेखनी को प्रकाशित करवा सकते हैं।

Must Read

©2023- All Right Reserved. Designed and Developed by :