/ Aug 26, 2026

NE

News Elementor

गल्जवाड़ी गांव की आबादी एवं मालिकाना हक को लेकर की राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Table of Content

गल्जवाड़ी गांव की आबादी एवं मालिकाना हक को लेकर की राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने कैंप कार्यालय में राजस्व विभाग एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ मसूरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गल्जवाड़ी गांव की आबादी एवं मालिकाना हक के संबंध में बैठक की। कैबिनेट मंत्री जोशी ने मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत वर्षों से निवास कर रहे ग्रामीणों को आबादी भूमि पर मालिकाना हक प्रदान करने की प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को शीघ्र ही क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण करने, आवश्यक अभिलेखों का सत्यापन करने तथा पात्र लोगों को मालिकाना हक दिलाने हेतु आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। मंत्री जोशी ने स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार ग्रामीणों के अधिकारों की रक्षा और उन्हें कानूनी स्वामित्व दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस पहल से ग्रामीणों को स्थायित्व, सुरक्षा और विकास योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को समन्वय बनाकर समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में राजस्व सचिव डॉ एसएन पांडेय, अपर सचिव आनंद श्रीवास्तव, तहसीलदार देहरादून सुरेंद्र सिंह एवं गलजवाड़ी पंचायत की पूर्व प्रधान लीला शर्मा उपस्थित रहीं।

admin

admin@apnapahadapnarojgar.com https://apnapahadapnarojgar.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की सेवाओं को स्वास्थ्य मंत्री ने सराहा, लंबित भुगतान जल्द कराने का दिया भरोसा

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की सेवाओं को स्वास्थ्य मंत्री ने सराहा, लंबित भुगतान जल्द कराने का दिया भरोसा देहरादून । उत्तराखण्ड के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने रविवार को श्री दरबार साहिब में माथा टेका। उन्होंने श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की और आशीर्वाद प्राप्त...

रक्षाबंधन पर मातृशक्ति का स्नेह बना मुख्यमंत्री धामी की सबसे बड़ी ताकत

रक्षाबंधन पर मातृशक्ति का स्नेह बना मुख्यमंत्री धामी की सबसे बड़ी ताकत मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रक्षाबंधन के पावन अवसर पर देहरादून में आयोजित दो कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर प्रदेश की मातृशक्ति के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। मुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम जीएमएस रोड स्थित चौधरी फार्म में आयोजित रक्षाबंधन समारोह में...

ढाई लाख निबंध नहीं, उत्तराखंड के भविष्य का विजन—धामी की पहल ने जगाई नई पीढ़ी की उम्मीद:मेरे सपनों का उत्तराखंड

ढाई लाख निबंध नहीं, उत्तराखंड के भविष्य का विजन—धामी की पहल ने जगाई नई पीढ़ी की उम्मीद:मेरे सपनों का उत्तराखंड       देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर शुरू किए गए ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को प्रदेश के विद्यार्थियों से अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है। राज्यभर से अब तक 2.5...

अंकिता के न्याय में धामी सरकार का संकल्प भारी, आरोपियों की जमानत फिर खारिज

अंकिता के न्याय में धामी सरकार का संकल्प भारी, आरोपियों की जमानत फिर खारिज   देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड में आज एक बार फिर सभी आरोपियों की जमानत याचिका न्यायालय ने खारिज कर दी। प्रदेश सरकार की ओर से की गई मजबूत और प्रभावी पैरवी के चलते आरोपियों को कोई राहत नहीं मिल सकी। यह...

चोरगलिया की जनता को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा तोहफा, शेर नाला पर डबल लेन पुल का लोकार्पण

चोरगलिया की जनता को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा तोहफा, शेर नाला पर डबल लेन पुल का लोकार्पण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज जनपद नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पंहुचे, जहॉं हैलीपैड में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, विधायक लालकुआं डॉ मोहन सिंह बिष्ट, अध्यक्ष जिला पंचायत दीपा दरमवाल,उत्तराखंड सरकार...

अपना पहाड़ अपना रोज़गार हिन्दी न्यूज पोर्टल में नकारात्मक एवं सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित किया जाता है। आप भी हमसे जुड़ सकते हैं और अपने मुद्दों को, समाचारों को और अपनी लेखनी को प्रकाशित करवा सकते हैं।

Must Read

©2023- All Right Reserved. Designed and Developed by :