/ Jun 26, 2026

NE

News Elementor

मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 09 सालावाला से भाजपा प्रत्याशी भूपेंद्र कठेत के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी  

Table of Content

मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 09 सालावाला से भाजपा प्रत्याशी भूपेंद्र कठेत के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

देहरादून,10 जनवरी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आगामी नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत आज हाथी बड़कला में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 09 सालावाला वार्ड से भाजपा प्रत्याशी भूपेंद्र कठेत के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने निकाय चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि देहरादून नगर निकाय चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित है और बड़े अंतर से भाजपा इस निकाय चुनाव में जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार में विगत वर्षों में हुए अभूतपूर्व विकास कार्यों पर जनता जनार्दन अपना आशीर्वाद रूपी वोट भाजपा को देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास नारे के साथ कार्य कर रही है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के पद चिन्हों पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहे हैं। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भरोसा जताया कि निश्चित रूप से भाजपा इस निकाय चुनाव में एक नया रिकॉड दर्ज करेगी।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, पार्षद प्रत्याशी भूपेंद्र कठेत, वरिष्ठ भाजपा नेता आर. एस परिहार, विनय गुप्ता, रमेश प्रधान, वी.डी. शर्मा, संगीता कठेत, सिकन्दर, मंजीत रावत सहित कई लोग उपस्थित रहे।

admin

admin@apnapahadapnarojgar.com https://apnapahadapnarojgar.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 42 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 42 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न जनपदों में वाह्य एवं आन्तरिक मार्गाे के निर्माण कार्य, सौन्दर्यीकरण कार्य, आपदा राहत आदि विकास कार्यों तथा जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण घोषणाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु ₹ 42...

नई पीढ़ी तक लोकतंत्र सेनानियों का योगदान पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी: मुख्यमंत्री धामी जी 

नई पीढ़ी तक लोकतंत्र सेनानियों का योगदान पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी: मुख्यमंत्री धामी जी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को जी. एम. एस. रोड स्थित एक होटल में संविधान हत्या दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानियों एवं उनके परिजनों का सम्मान करते हुए कहा कि 25 जून 1975 को लगाया गया...

भड़काऊ और भ्रामक पोस्ट फैलाने वालों पर कानूनी कार्रवाई के निर्देश

भड़काऊ और भ्रामक पोस्ट फैलाने वालों पर कानूनी कार्रवाई के निर्देश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि चारधाम एवं हेमकुंट साहिब यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुख-सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए।   मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशभर में...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले—मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से युवाओं को मिल रहा लाभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले—मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से युवाओं को मिल रहा लाभ मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर, चंपावत में आयोजित “युवा संवाद : युवा शक्ति, उत्तराखंड की प्रगति” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर स्थानीय जनता एवं युवाओं ने मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया।     कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने युवाओं...

धामी सरकार का बड़ा फैसला, धार्मिक स्थलों के विकास और संपर्क मार्गों के लिए करोड़ों की सौगात

    धामी सरकार का बड़ा फैसला, धार्मिक स्थलों के विकास और संपर्क मार्गों के लिए करोड़ों की सौगात       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों को गति प्रदान करने तथा जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण घोषणाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए 10.08 करोड़ की वित्तीय एवं...

अपना पहाड़ अपना रोज़गार हिन्दी न्यूज पोर्टल में नकारात्मक एवं सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित किया जाता है। आप भी हमसे जुड़ सकते हैं और अपने मुद्दों को, समाचारों को और अपनी लेखनी को प्रकाशित करवा सकते हैं।

Must Read

©2023- All Right Reserved. Designed and Developed by :