/ Sep 10, 2026

NE

News Elementor

मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जलनिगम तथा जलसंस्थान द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

Table of Content

मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जलनिगम तथा जलसंस्थान द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

 

 

देहरादून, 17 दिसम्बर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जलनिगम तथा जलसंस्थान द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से मसूरी विधानसभा क्षेत्र में हुए कार्यों की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली।

बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जलसंस्थान और जलनिगम के अधिकारियों को मसूरी विधान सभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत कार्यों तथा क्षेत्र में नलकूपों, पंपिंग स्टेशन, सीवर लाइन के सभी कार्यों को प्राथमिकता से करने और निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन योजनाओं के निर्माण कार्य वन विभाग की दिक्कतें आ रही है, उनको शीघ्र अति शीघ्र दूर कर योजनाओं को तय समय सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए। मंत्री जोशी ने अधिकारियों को सभी पेंडिग कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किया जाए और जिन क्षेत्रों में पेयजल की समस्या बनी है, उनके लिए दीर्घकालिक रणनीति बनाकर कार्य किया जाए। उन्होंने अधिकारियों गंगोत्री विहार, अमन विहार में प्रस्तावित एसटीपी निर्माण के कार्य तथा साकेत कॉलोनी, नागल, धोरण में ट्यूबवेल निर्माण और बीमा बिहार, इंद्र विहार डोभालवाला में नलकूप निर्माण के कार्यों को जल्द से जल्द किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को शासन में लंबित मामलों को शीघ्र दूर कर निर्माण कार्य शीघ्रता से किए जाए।

बैठक में भाजपा के महानगर महामंत्री सुरेन्द्र राणा, मण्डल अध्यक्ष प्रदीप रावत, मोहन बहुगुणा, सतेन्द्र नाथ, पार्षद नंदिनी शर्मा, जलसंस्थान के महाप्रबंधक डीके सिंह, ईई संजय सिंह, आशीष भट्ट, जलनिगम के ईई जीतमणि बेलवाल, एई रामकुमार, एई टीएस रावत, अभय भंडारी, एमएस मनराल आदि उपस्थित रहे।

admin

admin@apnapahadapnarojgar.com https://apnapahadapnarojgar.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के सम्मान एवं कल्याण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी 

  सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के सम्मान एवं कल्याण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को हल्द्वानी में आयोजित ‘गौरव सेनानी मिलन एवं पूर्व सैनिक सम्मान समारोह’ में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में कुमाऊं मंडल के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पूर्व...

मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा के विकास को दी नई रफ्तार, नगर वन ऑक्सीजन पार्क विस्तार, स्टेडियम, सर्किट हाउस और वेंडिंग जोन समेत छह बड़ी घोषणाएं कीं

मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा के विकास को दी नई रफ्तार, नगर वन ऑक्सीजन पार्क विस्तार, स्टेडियम, सर्किट हाउस और वेंडिंग जोन समेत छह बड़ी घोषणाएं कीं   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को खटीमा में नवनिर्मित नगर वन ऑक्सीजन पार्क का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पार्क परिसर में पौधरोपण करने...

मुख्यमंत्री धामी ने मेरे सपनों का उत्तराखंड पर विद्यार्थियों से किया संवाद

मुख्यमंत्री धामी ने मेरे सपनों का उत्तराखंड पर विद्यार्थियों से किया संवाद   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को रुद्रपुर स्थित निजी विद्यालय में मेरे सपनों का उत्तराखंड पर आयोजित ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान युवा विद्यार्थियों से संवाद कर उनके विचारों, सुझावों और भविष्य के उत्तराखंड...

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की सेवाओं को स्वास्थ्य मंत्री ने सराहा, लंबित भुगतान जल्द कराने का दिया भरोसा

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की सेवाओं को स्वास्थ्य मंत्री ने सराहा, लंबित भुगतान जल्द कराने का दिया भरोसा देहरादून । उत्तराखण्ड के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने रविवार को श्री दरबार साहिब में माथा टेका। उन्होंने श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की और आशीर्वाद प्राप्त...

रक्षाबंधन पर मातृशक्ति का स्नेह बना मुख्यमंत्री धामी की सबसे बड़ी ताकत

रक्षाबंधन पर मातृशक्ति का स्नेह बना मुख्यमंत्री धामी की सबसे बड़ी ताकत मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रक्षाबंधन के पावन अवसर पर देहरादून में आयोजित दो कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर प्रदेश की मातृशक्ति के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। मुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम जीएमएस रोड स्थित चौधरी फार्म में आयोजित रक्षाबंधन समारोह में...

अपना पहाड़ अपना रोज़गार हिन्दी न्यूज पोर्टल में नकारात्मक एवं सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित किया जाता है। आप भी हमसे जुड़ सकते हैं और अपने मुद्दों को, समाचारों को और अपनी लेखनी को प्रकाशित करवा सकते हैं।

Must Read

©2023- All Right Reserved. Designed and Developed by :