/ Jun 16, 2026

NE

News Elementor

मुख्य अतिथि पहुंचे कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कंपनी गार्डन के नए नाम “अटल उद्यान पार्क ” का उद्घाटन किया  

Table of Content

 

मुख्य अतिथि पहुंचे कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कंपनी गार्डन के नए नाम “अटल उद्यान पार्क ” का उद्घाटन किया

 

 

गुरुवार को मसूरी में नगर पालिका परिषद द्वारा कंपनी गार्डन के नए नाम “अटल उद्यान पार्क ” के उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा की गई।
इस अवसर पर कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कंपनी गार्डन के नए नाम “अटल उद्यान पार्क ” का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने स्व.पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को नमन करते हुए कहा कि अटल बिहार वाजपेयी का राज्य निर्माण में भी अहम भूमिका रही है। उन्होंने कहा वाजपेयी का मसूरी से विशेष लगाव था। उन्होंने कहा कि आज इस पार्क का नाम उस उस शख्सियत के नाम पर हुआ है। उन्होंने कहा कि आज का दिन इतिहास के स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आज की तारीख 21 नवम्बर, 2024 मसूरी के लिए बहुत ही महत्त्वपूर्ण है। 1850 में जब नगर पालिका मसूरी की स्थापना की गई तब से मसूरी की ख्याति विश्व में रही है। इसी के क्रम में कंपनी गार्डन देश विदेश के पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। उन्होंने कहा कि यह उद्यान जो पूर्व में म्युनिसिपल गार्डन के नाम से भी जाना जाता था, जो कंपनी शब्द के कारण आंग्ल भाषा का बोध कराता था वह अब अजातशत्रु नाम से विश्वविख्यात हमारे लोकप्रिय नेता भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से जाना जाएगा। जो हम सभी के लिए गर्व की बात है और इस तिथि की साक्षी है।
उन्होंने कहा कि शीघ्र ही एक सप्ताह के भीतर इस अटल उद्यान में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्ति स्थापित की जाएगी। उन्होंने कहा कि मसूरी को पर्वतों की रानी भी कहा जाता है। मसूरी गंगोत्री का प्रवेश द्वार भी है और दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश के निवासियों के लिए यह लोकप्रिय ग्रीष्मकालीन पर्यटन स्थल है। पार्क के नामकरण पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल ने मसूरी वासियों को पार्क ने नए नामकरण की बधाई देते हुए उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के उत्तराखण्ड को अलग राज्य बनाने में उनके योगदान का स्मरण भी किया। मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की देन है, कि आज हम अलग उत्तराखंड राज्य में रह रहे हैं और अंग्रेजों के जमाने में रखा गया कंपनी गार्डन नाम आज से अटल उद्यान के नाम से जाना जाएगा।
इस अवसर पर मोहन पेटवाल, सतीश ढौंडियाल, रूप सिंह कठेत, रजत अग्रवाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

admin

admin@apnapahadapnarojgar.com https://apnapahadapnarojgar.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

टिलर थामकर धामी ने दिया गांव और किसान केंद्रित विकास का संकेत

टिलर थामकर धामी ने दिया गांव और किसान केंद्रित विकास का संकेत       मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को अपने निजी आवास नगला तराई स्थित खेत में स्वयं टिलर चलाकर खेत की जुताई की तथा खेत में गोबर की प्राकृतिक खाद डालकर जैविक एवं पारंपरिक खेती को बढ़ावा देने का संदेश दिया।...

पौड़ी-श्रीनगर क्षेत्र में विकास परियोजनाओं से खुलेगी संभावनाओं की नई राह

पौड़ी-श्रीनगर क्षेत्र में विकास परियोजनाओं से खुलेगी संभावनाओं की नई राह मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को जनपद पौड़ी गढ़वाल के भ्रमण के दौरान जनपद मुख्यालय स्थित श्रीनगर रोड पर जिला प्रशासन द्वारा विकसित आधुनिक विज्ञान संग्रहालय का लोकार्पण तथा रामलीला मैदान में आयोजित कंडोलिया महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री...

एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों के अनुरूप प्राधिकरण राजधानी में हरित क्षेत्रों के विस्तार के लिए लगातार कार्य कर रहा है

  एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों के अनुरूप प्राधिकरण राजधानी में हरित क्षेत्रों के विस्तार के लिए लगातार कार्य कर रहा है   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की “हरित उत्तराखंड-स्वच्छ उत्तराखंड” की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) तेजी से कदम बढ़ा रहा...

मुख्यमंत्री धामी के सख्त फैसलों से मजबूत हुआ उत्तराखंड, भू-कानून और नकल विरोधी कानून बने बड़ी पहचान

मुख्यमंत्री धामी के सख्त फैसलों से मजबूत हुआ उत्तराखंड, भू-कानून और नकल विरोधी कानून बने बड़ी पहचान   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सर्वे चौक स्थित आई. आर.डी. टी सभागार में राज्य स्तरीय सामूहिक जागरूकता अभिमुखीकरण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के तहत माह मई 2026...

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मुख्यमंत्री धामी सरकार के विकास और जनसेवा कार्यों की सराहना की

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मुख्यमंत्री धामी सरकार के विकास और जनसेवा कार्यों की सराहना की   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने शिष्टाचार भेंट की। भेंट के दौरान उनके मध्य विभिन्न समसामयिक विषयों, सुशासन, जनकल्याण तथा राज्यों के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों...

अपना पहाड़ अपना रोज़गार हिन्दी न्यूज पोर्टल में नकारात्मक एवं सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित किया जाता है। आप भी हमसे जुड़ सकते हैं और अपने मुद्दों को, समाचारों को और अपनी लेखनी को प्रकाशित करवा सकते हैं।

Must Read

©2023- All Right Reserved. Designed and Developed by :