/ Jun 16, 2026

NE

News Elementor

युवाओं के संकल्प को पूरा करने के लिए समर्पित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Table of Content

 

युवाओं के संकल्प को पूरा करने के लिए समर्पित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन सोमवार को उत्तराखण्ड समेत देशभर में “युवा संकल्प दिवस” के रूप में मनाया गया। मुख्यमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर जहां एक ओर प्रदेश के सभी जनपदों में खेलकूद प्रतियोगिताएं, वृक्षारोपण कार्यक्रम एवं सामाजिक संगठनों द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित किए गए, वहीं चारों धाम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नाम पर विशेष पूजा अर्चना भी की गई। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने दिव्यांग बच्चों के साथ बेहद सादगी से सपरिवार जन्मदिन मनाया।

मुख्यमंत्री धामी का जन्मदिन सोशल मीडिया हैंडल्स पर भी लगातार ट्रेंड में रहा है। एक्स (ट्विटर) पर #YuvaSankalpDiwas दिनभर ट्रेंड करता रहा। इसके अलावा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर पीएम मोदी समेत देश भर की विभिन्न हस्तियों व सभी राज्यों के मुख्यमंत्रीगणों ने उन्हें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी।

*चारों धाम में की गई भव्य पूजा अर्चना*
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर आज श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) द्वारा बदरीनाथ व केदारनाथ सहित अधीनस्थ मंदिरों श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ, श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ, तृतीय केदार तुंगनाथ, सिद्धपीठ कालीमठ में विशेष पूजा-अर्चना तथा हवन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के दीर्घायु तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की गयी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री के जन्म दिवस के अवसर पर श्री गंगोत्री धाम में भी वृहद् पूजा-अर्चना की गई।

*सोशल मीडिया में टॉप ट्रेंड पर रहे धामी*

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने जन्मदिन के अवसर पर सोशल मीडिया पर टॉप ट्रेंड में रहे। मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन के अवसर पर “युवा संकल्प दिवस” #YuvaSankalpDiwas देश भर में टॉप ट्रेंड पर रहा। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तराखंड के राज्यपाल ले. जनरल (रि.) गुरमीत सिंह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिश्व शर्मा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, समेत सभी केंद्रीय मंत्री गणों में मुख्यमंत्री को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं प्रेषित की।

*दिव्यांग बच्चों संग सादगी से मनाया जन्मदिन*

मुख्यमंत्री ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर राजपुर रोड स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान पहुँचे और दृष्टिबाधितार्थ बच्चों संग केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को केक खिलाया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर दिव्यांग उच्चतर माध्यमिक आदर्श विद्यालय के बच्चों ने उपहार स्वरूप अपने द्वारा बनाया गया मॉडल मुख्यमंत्री को भेंट किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे हर बार इस दिन पर यहां बच्चों के बीच आने का इंतजार रहता है और यहां आकर बहुत अच्छा लगता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं भगवान से आप सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ। उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि भविष्य में आप सभी लोग जिस किसी भी क्षेत्र में जाएंगे, वहां निश्चित ही सफलता प्राप्त पाएंगे।

admin

admin@apnapahadapnarojgar.com https://apnapahadapnarojgar.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

टिलर थामकर धामी ने दिया गांव और किसान केंद्रित विकास का संकेत

टिलर थामकर धामी ने दिया गांव और किसान केंद्रित विकास का संकेत       मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को अपने निजी आवास नगला तराई स्थित खेत में स्वयं टिलर चलाकर खेत की जुताई की तथा खेत में गोबर की प्राकृतिक खाद डालकर जैविक एवं पारंपरिक खेती को बढ़ावा देने का संदेश दिया।...

पौड़ी-श्रीनगर क्षेत्र में विकास परियोजनाओं से खुलेगी संभावनाओं की नई राह

पौड़ी-श्रीनगर क्षेत्र में विकास परियोजनाओं से खुलेगी संभावनाओं की नई राह मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को जनपद पौड़ी गढ़वाल के भ्रमण के दौरान जनपद मुख्यालय स्थित श्रीनगर रोड पर जिला प्रशासन द्वारा विकसित आधुनिक विज्ञान संग्रहालय का लोकार्पण तथा रामलीला मैदान में आयोजित कंडोलिया महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री...

एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों के अनुरूप प्राधिकरण राजधानी में हरित क्षेत्रों के विस्तार के लिए लगातार कार्य कर रहा है

  एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों के अनुरूप प्राधिकरण राजधानी में हरित क्षेत्रों के विस्तार के लिए लगातार कार्य कर रहा है   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की “हरित उत्तराखंड-स्वच्छ उत्तराखंड” की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) तेजी से कदम बढ़ा रहा...

मुख्यमंत्री धामी के सख्त फैसलों से मजबूत हुआ उत्तराखंड, भू-कानून और नकल विरोधी कानून बने बड़ी पहचान

मुख्यमंत्री धामी के सख्त फैसलों से मजबूत हुआ उत्तराखंड, भू-कानून और नकल विरोधी कानून बने बड़ी पहचान   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सर्वे चौक स्थित आई. आर.डी. टी सभागार में राज्य स्तरीय सामूहिक जागरूकता अभिमुखीकरण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के तहत माह मई 2026...

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मुख्यमंत्री धामी सरकार के विकास और जनसेवा कार्यों की सराहना की

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मुख्यमंत्री धामी सरकार के विकास और जनसेवा कार्यों की सराहना की   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने शिष्टाचार भेंट की। भेंट के दौरान उनके मध्य विभिन्न समसामयिक विषयों, सुशासन, जनकल्याण तथा राज्यों के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों...

अपना पहाड़ अपना रोज़गार हिन्दी न्यूज पोर्टल में नकारात्मक एवं सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित किया जाता है। आप भी हमसे जुड़ सकते हैं और अपने मुद्दों को, समाचारों को और अपनी लेखनी को प्रकाशित करवा सकते हैं।

Must Read

©2023- All Right Reserved. Designed and Developed by :