/ Aug 12, 2026

NE

News Elementor

केदारघाटी आपदा में लापता हिमांशु नेगी के घर पहुंचे सीएम धामी, परिजनों को दिया खोजने का भरोसा

Table of Content

केदारघाटी आपदा में लापता हिमांशु नेगी के घर पहुंचे सीएम धामी, परिजनों को दिया खोजने का भरोसा –

गैरसैंण के परवाड़ी गांव का हिमांशु नेगी केदारघाटी आपदा के बाद लापता चल रहा है. हिमांशु को लापता हुए 22 दिन हो गए हैं, लेकिन अभी तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया है. परिजनों को अनहोनी आशंका सता रही है. वहीं, सीएम धामी ने हिमांशु के घर पहुंचकर उसे खोजने का भरोसा दिया.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गौरीकुंड-केदारनाथ मार्ग से लापता हिमांशु नेगी के घर जाकर उनके परिजनों से मुलाकात की. साथ ही परिजनों से हिमांशु नेगी को खोजने का भरोसा दिलाया. सीएम धामी ने कहा कि हिमांशु की खोजबीन जारी है और सरकार उनके साथ है.

केदारघाटी आपदा के बाद लापता चल रहा हिमांशुः गौर हो कि गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर से सटे परवाड़ी गांव का हिमांशु नेगी पुत्र नरेंद्र सिंह नेगी (उम्र 21 वर्ष) केदारनाथ काम करने गया था, लेकिन बीती 31 जुलाई को केदारघाटी में आई आपदा के बाद से लापता चल रहा है. परिजनों को अनहोनी की आशंका भी सता रही है. साथ ही 3 अगस्त को सोनप्रयाग पुलिस थाने में हिमांशु की गुमशुदगी भी दर्ज करा चुके हैं, लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चल पाया
है.
परिवार के भरण पोषण की जिम्मेदारी उठा रहा था हिमांशुः इतना ही नहीं परिजन बीती 12 अगस्त को स्थानीय विधायक समेत मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर हिमांशु को खोजने की गुहार लगा चुके हैं. परिजनों की मानें तो हिमांशु की इंटरमीडिएट परीक्षा पास करने के बाद केदारनाथ नौकरी करने गया था. वो अपने परिवार के भरण पोषण की जिम्मेदारी भी उठा रहा था.

एक अगस्त को घर आने की कही थी बातः बीती 30 जुलाई को हिमांशु ने अपने दोस्त के फोन से घर पर मैसेज भी भेजा था. जिसमें उसने 1 अगस्त को घर आने की बात कही थी, लेकिन अगले ही दिन यानी 31 जुलाई को केदारघाटी में आपदा आई. जिसके बाद से ही परिजनों का उससे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है.

सीएम धामी ने परिजनों से की मुलाकातः वहीं, आज सीएम पुष्कर धामी ने हिमांशु नेगी के घर पहुंचे और उनके परिवारजनों से मुलाकात की. सीएम धामी ने हिमांशु नेगी के पिता नरेंद्र सिंह, उनके दादाजी, माताजी से मुलाकात की. उन्होंने हिमांशु नेगी के परिवारजनों को भरोसा दिलाया कि हिमांशु की खोजबीन के लिए पूरे प्रयास किए जाएगे. साथ ही कहा कि धैर्य बना कर रखें. राज्य सरकार की ओर से प्रभावित परिवार को हर संभव सहयोग दिया जाएगा.
सीएम धामी ने सर्च अभियान में तेजी लाने के दिए निर्देशः वहीं, सीएम धामी ने रुद्रप्रयाग जिलाधिकारी सौरभ गहरवार से फोन पर वार्ता कर निर्देश दिए कि सर्च अभियान में और तेजी लाई जाए. उन्होंने कहा कि हिमांशु नेगी के परिवारजनों को बताया कि जिला प्रशासन, एसडीआरएफ और अन्य बचाव दल लगातार सर्च अभियान में लगे हुए हैं.

admin

admin@apnapahadapnarojgar.com https://apnapahadapnarojgar.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हर घर जल के लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करने पर सीएम धामी का जोर, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

हर घर जल के लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करने पर सीएम धामी का जोर, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में जल जीवन मिशन की प्रगति, वित्तीय स्थिति, योजनाओं के संचालन एवं रख-रखाव तथा आगामी कार्ययोजना की समीक्षा की। बैठक में जलापूर्ति योजनाओं की प्रगति, ग्रामीण परिवारों...

मुख्यमंत्री धामी से विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने की भेंट

मुख्यमंत्री धामी से विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने की भेंट मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने भेंट की। प्रतिनिधिमंडलों ने अपने-अपने विभागों एवं संवर्गों से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने सभी...
GoAdven India

हिमालय में सोलो और महिला ट्रेकर्स की पहली पसंद क्यों बन रहा है ‘GoAdven India’?

आजकल युवाओं में अकेले (Solo) या महिला ग्रुप्स के साथ ट्रेकिंग करने का चलन तेज़ी से बढ़ा है। हालांकि, अनजान पहाड़ों पर सुरक्षा, उचित गाइडेंस और हाइजीन सबसे बड़ी चिंता होती है। उत्तराखंड के साहसिक पर्यटन क्षेत्र में GoAdven India ने अपनी सख्त सुरक्षा प्राथमिकताओं और पेशेवर प्रबंधन से एकल और महिला यात्रियों के बीच...

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्कृष्ट किसानों को किया सम्मानित, बोले— आधुनिक खेती से आत्मनिर्भर बन रहे हैं किसान

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्कृष्ट किसानों को किया सम्मानित, बोले— आधुनिक खेती से आत्मनिर्भर बन रहे हैं किसान     कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में आयोजित दिल्ली प्रेस समूह के फार्म एण्ड फूड कृषि सम्मान पुरस्कार–2026 समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर...

मंत्री रेखा आर्या ने खेल चेतना और आस्था का किया संगम, 2036 ओलंपिक मेजबानी के लिए निकलेगी संकल्प यात्रा

मंत्री रेखा आर्या ने खेल चेतना और आस्था का किया संगम, 2036 ओलंपिक मेजबानी के लिए निकलेगी संकल्प यात्रा 2036 ओलंपिक की मेजबानी भारत को मिले इसी संकल्प के साथ खेल मंत्री रेखा आर्या हरिद्वार से पैदल कावड़ यात्रा निकालने जा रही है। खेल मंत्री ने सोमवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में...

अपना पहाड़ अपना रोज़गार हिन्दी न्यूज पोर्टल में नकारात्मक एवं सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित किया जाता है। आप भी हमसे जुड़ सकते हैं और अपने मुद्दों को, समाचारों को और अपनी लेखनी को प्रकाशित करवा सकते हैं।

Must Read

©2023- All Right Reserved. Designed and Developed by :