/ Aug 13, 2026

NE

News Elementor

जिला पचायत 9 कुल्हाड से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी महेन्द्र सिंह राणा ने किया क्षेत्र भ्रमण।

Table of Content

 

जिला पचायत 9 कुल्हाड से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी महेन्द्र सिंह राणा ने किया क्षेत्र भ्रमण।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

आज 9 कुल्हाड से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी महेन्द्र सिंह राणा ने अपने चुनाव प्रसार का कार्यक्रम अपने समर्थकों के साथ शुरू किया। भ्रमण कार्यक्रम की शुरूआत ग्राम पचंायत बरसूडी,भलगांव, महरगांव, भिलडगांव,थानखाल, ग्वीनबडा से की। क्षेत्र भ्रमण के दौरान महेन्द्र राणा को अपार जन समर्थन मिल रहा है। सभी स्थानों पर जनता ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। प्रत्याशी महेन्द्र सिंह राणा ने जनता से रूबरू होकर विकास कार्यो की चर्चा की उन्होने कहा कि हमने विकास किया है और आगे भी विकास को आगे बढायेगें। आगे भी विकासखण्ड द्वारीखाल विकास की दौड में प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहेगा। आजकल हमारे नौजवान भाइयों को बेरोजगारी का सामना करना पड रहा है। इसके लिए हमारा प्रयास रहेगा कि हमारे गांव के छोटे-छोटे उद्योग लागये जाए। इसके लिए सरकार के साथ मिल बैठकर कार्ययोजना तैयार करने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए आप लोगों के सहयोग एवं आर्शीवाद की जरूरत है। आने वाली 28 तारीख को मेरे चुनाव चिहन उगता सूरज पर मोहर लगाकर अपना मतरूपी आर्शीवाद प्रदान करें। मुझे हमेशा आपका सहयोग एवं समर्थन मिलता आया है आगे भी इसी प्रकार अपना आर्शीवाद बनाए रखें। इस समय समर्थन करना आपका कर्तव्य है और उसके बाद विकास करना मेरा दायित्व है। इस अवसर पर निर्वमान जिला पंचायत सदस्य कूलभूषण, राजमोहन नेगी, जितेन्द्र सिंह, निवर्तमान प्रधान सतीशचन्द्र, भीमदत्त कुकरेती, कन्हैया सिंह, सुरेश जुयाल, धर्मप्रकाश, प्रदीप डोबरियाल, सन्दीप बडी संख्या में स्थानीय ग्रामीण/जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

admin

admin@apnapahadapnarojgar.com https://apnapahadapnarojgar.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हर घर जल के लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करने पर सीएम धामी का जोर, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

हर घर जल के लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करने पर सीएम धामी का जोर, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में जल जीवन मिशन की प्रगति, वित्तीय स्थिति, योजनाओं के संचालन एवं रख-रखाव तथा आगामी कार्ययोजना की समीक्षा की। बैठक में जलापूर्ति योजनाओं की प्रगति, ग्रामीण परिवारों...

मुख्यमंत्री धामी से विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने की भेंट

मुख्यमंत्री धामी से विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने की भेंट मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने भेंट की। प्रतिनिधिमंडलों ने अपने-अपने विभागों एवं संवर्गों से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने सभी...
GoAdven India

हिमालय में सोलो और महिला ट्रेकर्स की पहली पसंद क्यों बन रहा है ‘GoAdven India’?

आजकल युवाओं में अकेले (Solo) या महिला ग्रुप्स के साथ ट्रेकिंग करने का चलन तेज़ी से बढ़ा है। हालांकि, अनजान पहाड़ों पर सुरक्षा, उचित गाइडेंस और हाइजीन सबसे बड़ी चिंता होती है। उत्तराखंड के साहसिक पर्यटन क्षेत्र में GoAdven India ने अपनी सख्त सुरक्षा प्राथमिकताओं और पेशेवर प्रबंधन से एकल और महिला यात्रियों के बीच...

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्कृष्ट किसानों को किया सम्मानित, बोले— आधुनिक खेती से आत्मनिर्भर बन रहे हैं किसान

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्कृष्ट किसानों को किया सम्मानित, बोले— आधुनिक खेती से आत्मनिर्भर बन रहे हैं किसान     कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में आयोजित दिल्ली प्रेस समूह के फार्म एण्ड फूड कृषि सम्मान पुरस्कार–2026 समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर...

मंत्री रेखा आर्या ने खेल चेतना और आस्था का किया संगम, 2036 ओलंपिक मेजबानी के लिए निकलेगी संकल्प यात्रा

मंत्री रेखा आर्या ने खेल चेतना और आस्था का किया संगम, 2036 ओलंपिक मेजबानी के लिए निकलेगी संकल्प यात्रा 2036 ओलंपिक की मेजबानी भारत को मिले इसी संकल्प के साथ खेल मंत्री रेखा आर्या हरिद्वार से पैदल कावड़ यात्रा निकालने जा रही है। खेल मंत्री ने सोमवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में...

अपना पहाड़ अपना रोज़गार हिन्दी न्यूज पोर्टल में नकारात्मक एवं सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित किया जाता है। आप भी हमसे जुड़ सकते हैं और अपने मुद्दों को, समाचारों को और अपनी लेखनी को प्रकाशित करवा सकते हैं।

Must Read

©2023- All Right Reserved. Designed and Developed by :