/ Jun 16, 2026

NE

News Elementor

ब्लैकमेलर अमित तोमर के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर  कभी भी हो सकती है अमित तोमर की गिरफ्तारी, जेल जाना तय: रतूड़ी 

Table of Content

ब्लैकमेलर अमित तोमर के

खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

कभी भी हो सकती है अमित तोमर की गिरफ्तारी, जेल जाना तय: रतूड़ी

ब्लैकमेलर अमित तोमर कई दिनों से सोशल मीडिया पर श्री दरबार साहिब के खिलाफ अनाप शनाप पोस्ट डालकर माहौल को खराब करने का काम कर रहा था। अमित तोमर के द्वारा अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर पहले मातावाला बाग के नाम पर सोशल मीडिया में झूठ परोसा गया। उसके बाद अमित तोमर ने श्री दरबार साहिब के गद्दीनशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के बारे में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डाले। अमित तोमर का इतिहास खंगालने पर जानकारी सामने आ रही है कि वह जालसाजी और ब्लैकमेलिंग के कारनामे पहले भी कर चुका है। उसके आपत्तिजनक पोस्टों से सामाजिक सौहार्द खराब हो रहा था, संगतों व आमजन में भारी रोष था। शनिवार देर रात पुलिस ने कड़ा एक्शन लेते हुए ब्लैकमेलर अमित तोमर के खिलाफ विभिन्न कड़ी धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। ब्लैकमेलर अमित तोमर की कभी भी गिरफ्तारी हो सकती है, और उसे जेल जाना पड़ सकता है। नगर कोतवाली देहरादून में अमित तोमर के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 174/25 धारा 299, 351 (1), 352, 353(2) में मुकदमा दर्ज हुआ है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। श्री दरबार साहिब, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के खिलाफ धरना प्रदर्शन व इस प्रकार के कुकृत्य करने वाले लोगों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि अमित तोमर व उसके कुछ साथियों ने मातावाला बाग मंे पेड़ों को काटे जाने की भ्रामक जानकारी आमजन के बीच फैलाई। इन आरोपों को वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर खारिज किया था। इस बात से तिलमिलाए अमित तोमर ने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल को निशाना बनाया। उसने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक और स्टाफ के विरूद्ध षडयंत्र रचा। उसमें भी नाकाम रहने के बाद अमित तोमर ने सोशल मीडिया पर दोबारा अनाप शनाप आपत्तिजनक पोस्ट लिखीं। अमित तोमर के कार्य आपत्तिजनक होने के साथ ही समाज में विघटन पैदा करने वाले हैं। सूत्रों के हवाले से खबर है कि बार काउंसिल अमित तोमर का लाइसेंस निरस्त कर सकता है। सूत्रों के हवाले से यह भी खबर है कि अमित तोमर का लाइसेंस फर्जी है।

श्री दरबार साहिब प्रबन्धन के पास कई लोग आए हैं जिन्होंने अमित तोमर की ब्लैकमेलिंग के किस्से जाहिर किए हैं। हिन्दू रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा एवम् प्रदेश सचिव संजीव कुकरेजा ने श्री दरबार साहिब को पूरा समर्थन दिया है। प्रदेश सचिव संजीव कुकरेजा ने कहा कि अमित तोमर कई लोगों के साथ जालसाजी और धोखाधड़ी कर चुका है। संजीव कुकरेजा ने जानकारी सांझा की कि अमित तोमर ब्लैकमेलिंग और धोखाधड़ी कर उनसे साढ़े चार लाख रुपये ऐंठ चुका है। इसके विरूद्ध जोरदार अभियान चलाया जाएगा। अब इसकी जालसाजियों और ब्लैकमेलिंग का भांडाफोड़ हो चुका है।

गौरतलब है कि मतावाला बाग में वरिष्ठ सज्जन नागरिकों के सैर-भ्रमण पर कोई रोक नहीं है। श्री दरबार साहिब कार्यालय से पास बनवाकर मातावाला बाग में सैर भ्रमण हेतु अनुमति प्राप्त की जा सकती है।

admin

admin@apnapahadapnarojgar.com https://apnapahadapnarojgar.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

टिलर थामकर धामी ने दिया गांव और किसान केंद्रित विकास का संकेत

टिलर थामकर धामी ने दिया गांव और किसान केंद्रित विकास का संकेत       मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को अपने निजी आवास नगला तराई स्थित खेत में स्वयं टिलर चलाकर खेत की जुताई की तथा खेत में गोबर की प्राकृतिक खाद डालकर जैविक एवं पारंपरिक खेती को बढ़ावा देने का संदेश दिया।...

पौड़ी-श्रीनगर क्षेत्र में विकास परियोजनाओं से खुलेगी संभावनाओं की नई राह

पौड़ी-श्रीनगर क्षेत्र में विकास परियोजनाओं से खुलेगी संभावनाओं की नई राह मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को जनपद पौड़ी गढ़वाल के भ्रमण के दौरान जनपद मुख्यालय स्थित श्रीनगर रोड पर जिला प्रशासन द्वारा विकसित आधुनिक विज्ञान संग्रहालय का लोकार्पण तथा रामलीला मैदान में आयोजित कंडोलिया महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री...

एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों के अनुरूप प्राधिकरण राजधानी में हरित क्षेत्रों के विस्तार के लिए लगातार कार्य कर रहा है

  एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों के अनुरूप प्राधिकरण राजधानी में हरित क्षेत्रों के विस्तार के लिए लगातार कार्य कर रहा है   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की “हरित उत्तराखंड-स्वच्छ उत्तराखंड” की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) तेजी से कदम बढ़ा रहा...

मुख्यमंत्री धामी के सख्त फैसलों से मजबूत हुआ उत्तराखंड, भू-कानून और नकल विरोधी कानून बने बड़ी पहचान

मुख्यमंत्री धामी के सख्त फैसलों से मजबूत हुआ उत्तराखंड, भू-कानून और नकल विरोधी कानून बने बड़ी पहचान   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सर्वे चौक स्थित आई. आर.डी. टी सभागार में राज्य स्तरीय सामूहिक जागरूकता अभिमुखीकरण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के तहत माह मई 2026...

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मुख्यमंत्री धामी सरकार के विकास और जनसेवा कार्यों की सराहना की

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मुख्यमंत्री धामी सरकार के विकास और जनसेवा कार्यों की सराहना की   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने शिष्टाचार भेंट की। भेंट के दौरान उनके मध्य विभिन्न समसामयिक विषयों, सुशासन, जनकल्याण तथा राज्यों के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों...

अपना पहाड़ अपना रोज़गार हिन्दी न्यूज पोर्टल में नकारात्मक एवं सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित किया जाता है। आप भी हमसे जुड़ सकते हैं और अपने मुद्दों को, समाचारों को और अपनी लेखनी को प्रकाशित करवा सकते हैं।

Must Read

©2023- All Right Reserved. Designed and Developed by :