/ Aug 12, 2026

NE

News Elementor

समय समय पर श्री दरबार साहिब में श्री महंत देवेन्द्र दास जी महाराज जी से आशीर्वाद प्राप्त करती रहती है स्नेह राणा

Table of Content

एसजीआरआर विश्वविद्यालय की ब्रांड एम्बेसडर स्नेह राणा को विश्वविद्यालय ने दी बधाईयां

बोला एसजीआरआर विश्वविद्यालय
शाबाश स्नेह: हमें आप पर गर्व है

अपनी उत्कृष्ट गेदबाजी से स्नेह राणा ने साउथ अफ्रीका के 10 विकेट चटकाए,श्री महाराज जी ने दी बधाई

स्नेह राणा की उपलब्धि पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के प्रेसीडेंट श्री महंत देवेन्द्र दास जी महाराज जी ने बधाई एवम् शुभकामनाएं प्रेषित की हैं

श्री महाराज जी ने बधाई एवम् शुभकामनाएं देते हुए स्नेह राणा को बताया युवाओं का रोल माॅडल

स्नेह राणा और एक मैच 10 विकेट
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के फेकल्टी सदस्यों व छात्र-छात्राओं ने किया खुशी का इज़हार

स्नेह राणा पहली भारतीय महिला क्रिकेटर जिन्होंने एक मैच में चटकाए 10 विकेट, श्री महाराज जी ने बधाई एवम् शुभकामनाएं दी

समय समय पर श्री दरबार साहिब में श्री महंत देवेन्द्र दास जी महाराज जी से आशीर्वाद प्राप्त करती रहती है स्नेह राणा

स्नेह राणा जैसी बेटियां युवाओं के लिए राॅल माॅडल व पूरे समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं: श्री महाराज जी

स्नेह राणा की उपलब्धि पर एसजीआरआर विश्वविद्यालय परिवार गौरवांन्वित है

स्नेह राणा की श्री दरबार साहिब में है गहरी आस्था, श्री दरबार साहिब में माथा टेककर श्री महाराज जी का होता है सानिध्य प्राप्त

श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज जी की कुशल नेतृत्व मे मिशन बेटियों को लगातार बढ़ावा देने के लिए है प्रयासरत

स्नेह राणा ”बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ“ मुहिम का एक सार्थक उदाहरण भी हैं: महाराज जी

श्री महाराज जी ने कहा कि स्नेह राणा उत्तराखण्ड सहित पूरे देश का गौरव हैं

स्नेह राणा ने अपने संघर्ष व कड़ी मेहनत के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उन्हें ढ़ेरों बधाईयां व हार्दिक शुभकामनाएं: महाराज जी

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य व दून की बेटी स्नेह राणा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ यादगार क्रिकेट खेली। अपनी उत्कृष्ट गेदबाजी से स्नेह राणा ने साउथ अफ्रीका के 10 विकेट चटकाए
उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें प्लेअर ऑफ द मैच चुना गया। स्नेह राणा पहली भारतीय महिला क्रिकेटर हैं जिन्होंने एक मैच में 10 विकेट हासिल किए। स्नेह राणा श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की ब्रांड एम्बेसडर भी हैं। स्नेह राणा की उपलब्धि पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के प्रेसीडेंट श्री महंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने बधाई एवम् शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। स्नेह राणा की उपलब्धि पर एसजीआरआर विश्वविद्यालय परिवार गौरवांन्वित है। श्री गुरु राम राय विश्वद्यालय के फैकल्टी सदस्यों व छात्र-छात्राओं ने अपनी खुशी का इजहार करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
स्नेह राणा की श्री दरबार साहिब में गहरी आस्था है। जब भी स्नेह राणा का देहरादून आगमन होता है वह श्री दरबार साहिब में माथा टेककर श्री महाराज जी का सानिध्य प्राप्त करती हैं। इस अवसर पर श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने कहा कि बेटियों को और बढ़ावा देने के लिए हर सम्भव पहल की जानी चाहिए। ऐसी बेटियां युवाओं के लिए राॅल माॅडल व पूरे समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। स्नेह राणा ”बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ“ मुहिम का एक सार्थक उदाहरण भी हैं। श्री महाराज जी ने कहा कि स्नेह राणा उत्तराखण्ड सहित पूरे देश का गौरव हैं। उन्होंने अपने संघर्ष व कड़ी मेहनत के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उन्हें ढ़ेरों बधाईयां व हार्दिक शुभकामनाएं।

admin

admin@apnapahadapnarojgar.com https://apnapahadapnarojgar.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हर घर जल के लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करने पर सीएम धामी का जोर, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

हर घर जल के लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करने पर सीएम धामी का जोर, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में जल जीवन मिशन की प्रगति, वित्तीय स्थिति, योजनाओं के संचालन एवं रख-रखाव तथा आगामी कार्ययोजना की समीक्षा की। बैठक में जलापूर्ति योजनाओं की प्रगति, ग्रामीण परिवारों...

मुख्यमंत्री धामी से विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने की भेंट

मुख्यमंत्री धामी से विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने की भेंट मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने भेंट की। प्रतिनिधिमंडलों ने अपने-अपने विभागों एवं संवर्गों से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने सभी...
GoAdven India

हिमालय में सोलो और महिला ट्रेकर्स की पहली पसंद क्यों बन रहा है ‘GoAdven India’?

आजकल युवाओं में अकेले (Solo) या महिला ग्रुप्स के साथ ट्रेकिंग करने का चलन तेज़ी से बढ़ा है। हालांकि, अनजान पहाड़ों पर सुरक्षा, उचित गाइडेंस और हाइजीन सबसे बड़ी चिंता होती है। उत्तराखंड के साहसिक पर्यटन क्षेत्र में GoAdven India ने अपनी सख्त सुरक्षा प्राथमिकताओं और पेशेवर प्रबंधन से एकल और महिला यात्रियों के बीच...

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्कृष्ट किसानों को किया सम्मानित, बोले— आधुनिक खेती से आत्मनिर्भर बन रहे हैं किसान

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्कृष्ट किसानों को किया सम्मानित, बोले— आधुनिक खेती से आत्मनिर्भर बन रहे हैं किसान     कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में आयोजित दिल्ली प्रेस समूह के फार्म एण्ड फूड कृषि सम्मान पुरस्कार–2026 समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर...

मंत्री रेखा आर्या ने खेल चेतना और आस्था का किया संगम, 2036 ओलंपिक मेजबानी के लिए निकलेगी संकल्प यात्रा

मंत्री रेखा आर्या ने खेल चेतना और आस्था का किया संगम, 2036 ओलंपिक मेजबानी के लिए निकलेगी संकल्प यात्रा 2036 ओलंपिक की मेजबानी भारत को मिले इसी संकल्प के साथ खेल मंत्री रेखा आर्या हरिद्वार से पैदल कावड़ यात्रा निकालने जा रही है। खेल मंत्री ने सोमवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में...

अपना पहाड़ अपना रोज़गार हिन्दी न्यूज पोर्टल में नकारात्मक एवं सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित किया जाता है। आप भी हमसे जुड़ सकते हैं और अपने मुद्दों को, समाचारों को और अपनी लेखनी को प्रकाशित करवा सकते हैं।

Must Read

©2023- All Right Reserved. Designed and Developed by :