/ Sep 10, 2026

NE

News Elementor

प्रत्येक बूथ में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में उस बूथ के 30 प्रतिशत नए मतदाता, 30 प्रतिशत बुजुर्ग, 30 प्रतिशत महिला और 10 प्रतिशत अन्य मतदाताओं को अनिवार्य रूप से शामिल किया जाए : डीएम    

Table of Content

 

प्रत्येक बूथ में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में उस बूथ के 30 प्रतिशत नए मतदाता, 30 प्रतिशत बुजुर्ग, 30 प्रतिशत महिला और 10 प्रतिशत अन्य मतदाताओं को अनिवार्य रूप से शामिल किया जाए : डीएम

 

जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से 05 जून को अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस से जुलाई माह में हरेला पर्व के अंत तक सभी पोलिंग बूथों पर वृहद पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत जिले के सभी 1882 पोलिंग बूथों पर पर्यावरण संरक्षण के साथ निर्वाचन में भागीदारी का संदेश दिया जाएगा। पोलिंग बूथों पर वृहद स्तर पर पौधारोपण को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है।

जिला निर्वाचन अधिकारी सविन बंसल के निर्देशों के क्रम में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त एसडीएम, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, विभाग एवं कार्यालयध्यक्षों को अपने  क्षेत्रान्तर्गत पोलिंग बूथों पर पौधा रोपण कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने पौधारोपण कार्यक्रम का रोस्टर तैयार करने और इसका प्रचार प्रसार करने को भी कहा है। उत्तराखंड मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड की विशेष पहल पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि इस कार्यक्रम को मिशन मोड में लेते हुए प्रत्येक बूथ में कम से कम 10-10 पौधे लगाए जाए। प्रत्येक बूथ में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में उस बूथ के 30 प्रतिशत नए मतदाता, 30 प्रतिशत बुजुर्ग, 30 प्रतिशत महिला और 10 प्रतिशत अन्य मतदाताओं को अनिवार्य रूप से शामिल किया जाए। कार्यक्रम में वन, उद्यान, ग्राम पंचायत, ग्राम्य विकास, उच्च एवं विद्यालयी शिक्षा, शहरी विकास सहित अन्य अनिवार्य विभाग और क्षेत्र में कार्य करने वाले एनजीओ को भी शामिल किया जाए। बूथों पर लगे पौधों की निगरानी संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य और बीएलओ करेंगे। इस अभियान की शुरुआत 05 जून को पर्यावरण दिवस से की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जो भी पौधा लगाया जाएगा उसकी पूरी देखभाल भी सुनिश्चित की जाए।

admin

admin@apnapahadapnarojgar.com https://apnapahadapnarojgar.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के सम्मान एवं कल्याण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी 

  सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के सम्मान एवं कल्याण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को हल्द्वानी में आयोजित ‘गौरव सेनानी मिलन एवं पूर्व सैनिक सम्मान समारोह’ में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में कुमाऊं मंडल के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पूर्व...

मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा के विकास को दी नई रफ्तार, नगर वन ऑक्सीजन पार्क विस्तार, स्टेडियम, सर्किट हाउस और वेंडिंग जोन समेत छह बड़ी घोषणाएं कीं

मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा के विकास को दी नई रफ्तार, नगर वन ऑक्सीजन पार्क विस्तार, स्टेडियम, सर्किट हाउस और वेंडिंग जोन समेत छह बड़ी घोषणाएं कीं   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को खटीमा में नवनिर्मित नगर वन ऑक्सीजन पार्क का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पार्क परिसर में पौधरोपण करने...

मुख्यमंत्री धामी ने मेरे सपनों का उत्तराखंड पर विद्यार्थियों से किया संवाद

मुख्यमंत्री धामी ने मेरे सपनों का उत्तराखंड पर विद्यार्थियों से किया संवाद   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को रुद्रपुर स्थित निजी विद्यालय में मेरे सपनों का उत्तराखंड पर आयोजित ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान युवा विद्यार्थियों से संवाद कर उनके विचारों, सुझावों और भविष्य के उत्तराखंड...

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की सेवाओं को स्वास्थ्य मंत्री ने सराहा, लंबित भुगतान जल्द कराने का दिया भरोसा

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की सेवाओं को स्वास्थ्य मंत्री ने सराहा, लंबित भुगतान जल्द कराने का दिया भरोसा देहरादून । उत्तराखण्ड के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने रविवार को श्री दरबार साहिब में माथा टेका। उन्होंने श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की और आशीर्वाद प्राप्त...

रक्षाबंधन पर मातृशक्ति का स्नेह बना मुख्यमंत्री धामी की सबसे बड़ी ताकत

रक्षाबंधन पर मातृशक्ति का स्नेह बना मुख्यमंत्री धामी की सबसे बड़ी ताकत मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रक्षाबंधन के पावन अवसर पर देहरादून में आयोजित दो कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर प्रदेश की मातृशक्ति के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। मुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम जीएमएस रोड स्थित चौधरी फार्म में आयोजित रक्षाबंधन समारोह में...

अपना पहाड़ अपना रोज़गार हिन्दी न्यूज पोर्टल में नकारात्मक एवं सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित किया जाता है। आप भी हमसे जुड़ सकते हैं और अपने मुद्दों को, समाचारों को और अपनी लेखनी को प्रकाशित करवा सकते हैं।

Must Read

©2023- All Right Reserved. Designed and Developed by :